-1771507197242.webp)
Aries Weekly Horoscope मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आर्थिक मजबूती और पारिवारिक सुख का शानदार सप्ताह है। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ गोचर से हो रही है। 23 और 24 फरवरी को चंद्रमा वृष राशि में उच्च के रहेंगे। यह स्थिति बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए जादुई है। 25 और 26 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहाँ वे देवगुरु बृहस्पति के साथ गजकेसरी योग जैसा शुभ प्रभाव देंगे। 27 फरवरी से 01 मार्च तक चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क चतुर्थ भाव/सुख और माता भाव में स्वगृही होकर शश और मालव्य जैसे राजयोगों को बल देंगे। दशम भाव में उच्च के मंगल आपको कार्यक्षेत्र में 'बॉस' बनाए हुए हैं, जबकि ग्यारहवें भाव लाभ भाव में सूर्य और राहु आय के नए रास्ते खोल रहे हैं। बारहवें भाव में शनि देव मीन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मेष राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ और पारिवारिक रिश्तों में मिठास और संवाद का है। 23 और 24 फरवरी को धन भाव में उच्च का चंद्रमा आपकी वाणी को बहुत मधुर और आकर्षक बनाएगा। आप अपनी बातों से ससुराल पक्ष और पति का दिल जीत लेंगी। परिवार में कोई छोटा लेकिन खुशनुमा आयोजन हो सकता है। 25 और 26 फरवरी को तीसरे भाव का चंद्रमा पति के साथ किसी छोटी और रोमांटिक ट्रिप का योग बना रहा है। सिंगल महिलाओं को सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए कोई प्रपोजल मिल सकता है। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच, जब चंद्रमा चतुर्थ भाव में अपनी ही राशि में होगा, तब घर का माहौल बेहद शांतिपूर्ण और प्रेमभरा रहेगा। आप पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगी और घर की सजावट पर ध्यान देंगी।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा कच्चा दूध और चीनी मिलाकर चढ़ाएं।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सुपरवूमन बनने का है। दशम भाव में उच्च का मंगल आपको कार्यक्षेत्र में अजेय बना रहा है। आपके निर्णय सटीक होंगे और बॉस आपके काम की खुलकर तारीफ करेंगे। 25 और 26 फरवरी को तीसरे भाव में चंद्रमा और गुरु का प्रभाव कम्युनिकेशन, मीडिया, टीचिंग, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ी महिलाओं को बड़ा टारगेट अचीव कराएगा। आपकी प्रेजेंटेशन स्किल्स कमाल की रहेंगी। 27 फरवरी के बाद वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं या रियल एस्टेट और बुटीक का बिजनेस करने वाली महिलाओं को कोई बड़ा और फायदेमंद प्रोजेक्ट मिल सकता है। ग्यारहवें भाव का सूर्य आपको सीनियर्स का पूरा सपोर्ट दिलाएगा।
-1771507464347.jpg)
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और उसमें लाल चंदन या रोली जरूर मिलाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। 23 और 24 फरवरी को दूसरे भाव में उच्च का चंद्रमा आपकी सेविंग्स को कई गुना बढ़ा सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और फैमिली बिजनेस में भारी मुनाफा होगा। आप इस समय फिक्स्ड डिपॉजिट या ज्वेलरी में इन्वेस्ट कर सकती हैं। ग्यारहवें भाव में बैठे सूर्य और राहु अचानक धन प्राप्ति के योग बना रहे हैं। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच चतुर्थ भाव में स्वगृही चंद्रमा प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए शानदार योग बना रहा है। अगर आप लंबे समय से घर या नई गाड़ी खरीदने का सपना देख रही थीं, तो इस वीकेंड कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बारहवें भाव का शनि केवल फालतू की ऑनलाइन शॉपिंग पर खर्च करा सकता है, उस पर लगाम रखें।
उपाय: बुधवार को किन्नरों को हरी चूड़ियाँ या हरे वस्त्र दान करें और उनसे एक सिक्का मांगकर अपने धन रखने के स्थान पर रख लें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह काफी हद तक अनुकूल रहेगा, लेकिन मानसिक शांति का ध्यान रखना होगा। 23 और 24 फरवरी को गले में हल्की खराश या दांतों में सेंसिटिविटी हो सकती है, इसलिए बहुत ज्यादा ठंडा खाने-पीने से बचें। दशम भाव में उच्च का मंगल और 11वें भाव में सूर्य शरीर में वाइटल एनर्जी और गर्मी बढ़ा रहे हैं। पानी खूब पिएं और एसिडिटी से बचें। बारहवें भाव में शनि होने के कारण रात में नींद टूटने या पैरों में थकान की समस्या आ सकती है। 27 फरवरी के बाद जब चंद्रमा चतुर्थ भाव में होगा, तो माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप भी मानसिक रूप से बहुत रिलैक्स महसूस करेंगी।
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में लाल मसूर की दाल दान करें ।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।