Aquarius Horoscope 2019: लाइफ पार्टनर से मिलेगी बड़ी खुशखबरी

कुंभ राशि के व्यक्तियों में एक बात ग़ज़ब की होती है। ये जातक अपने दोस्तों का बहुत ख्याल रखते हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस राशि की महिलाओं के लिए साल 2019 कैसा रहेगा। जानते हैं एस्ट्रो एक्सपर्ट रिद्धी बहल से। 

Aquarius horoscope  women gets their partners support

कुंभ राशि वाली महिलाएं स्वभाव से शर्मीली होती हैं। इसलिए अपने मन की बात इन्हें दूसरों तक पहुंचाने में बहुत वक्त लग जाता है। कभी-कभी कुंभ राशि की महिलाएं अपनी बात को दूसरों तक पहुंचा ही नहीं पाती हैं। ऐसा भी होता है कि कुंभ राशि वाली महिलाएं जब अपनी बात दूसरों तक पहुंचा नहीं पाती तो दूसरों की बात सुनना भी पसंद नहीं करती हैं। मगर, यह महिलाए सत्यवादी होती हैं और इन महिलाओं अगर किसी की बात गलत लगती हैं तो वह उस बात को गलत ठहराने में अपना जी जान लगा देती हैं। सही के लिए लड़ना इन्हें मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं इनकी दूर की सोचने की ताकत भी बहुत तेज होती हैं। यह लोगों का मार्गदर्शन भी कराती हैं। कुंभ राशि के व्यक्तियों में एक बात ग़ज़ब की होती है। ये जातक अपने दोस्तों का बहुत ख्याल रखते हैं। तो चलिए देखते हैं कि इस राशि की महिलाओं के लिए साल 2019 कैसा रहेगा। जानते हैं एस्ट्रो एक्सपर्ट रिद्धी बहल से।

रिलेशनशिप

आपको इस वर्ष अपने लाइफ पार्टनर से एक बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस खुशखबरी के बाद आपका रिलेशनशिप एक नयापन महसूस करेगा। कोशिश करें कि अपने मन की बात अपने मन में रखें। इससे आप खुद को भी दुख पहुंचाएंगी और अपनों को भी इससे तकलीफ होगी। इस वर्ष आपको अपने रिश्तेदारों, जिनसे आप काफी दिन से नहीं मिलीं उनसे मिलने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आप अपने पार्ट के साथ कवालिटी टाइम भी स्पेंड कर पाएंगी। यह सभी चीजें आपके रिश्तों को खूबसूरत बनाएंगी।

Aquarius horoscope  women gets their partners support

करियर

इस वर्ष करियर के मामले में आप काफी लकी हैं। आपको इसमें काफी लोगों का सहयोग मिलेगा और आप इस वर्ष लोगों के सहयोग से आगे भी बढ़ जाएंगी। मगर, आपको इसके लिए पहले थोड़ा खुलना होगा। आपको पहले अपनी झिझक को दूर करना होगा। नई ऑपरच्यूनिटीज को स्वीकार करने से आप पीछे न हटें। हो सकता है इस वर्ष आपको आपके प्रोफेशन में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। आप इन जिम्मेदारियों को अपने सहयोगियों की मदद से बहुत अच्छे से निभा पाएंगी।

यात्रा

इस साल आपको आपके पार्टनर के साथ बहुत सारी ट्रिप्स पर जाने का मौका मिलेगा और यह ट्रिप्स आपको अपने पार्टनर के और भी करीब ले आएंगी। हो सकता है कि आपको यह यात्राएं अपने प्रोफेशनल काम की वजह से करनी पड़े मगर, हर सूरत में यह वर्ष आपके लिए कई सारी ट्रिप्स लेकर आएगा और आप इन ट्रिप्स को काफी एंज्वॉय भी करेंगी।

स्वास्थ

कुंभ राशि की महिलाओं को खुद की देखभाल करनी बखूबी आती है। वह ऐसा कोई काम नहीं करतीं, जो उन्हें या उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाए। वह अपने मन को शांत रखने में विश्वास रखती हैं। कुंभ राशि वाली महिलाओं का यह एटीट्यूट उनी सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP