अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात एक टीवी कमर्शियल एड के सेट पर हुई थी, जहां विराट ने कूल बनने की कोशिश में एक ऐसा जोक मारा था कि उन्हें खुद ही एम्बेरेस होना पड़ा था। उसके बाद दोनों कनेक्टेड रहे, लेकिन एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स धीरे-धीरे शुरू हुईं।
दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी और अफवाहों का दौर शुरू हो गया। लेकिन 2016 में अचानक दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया, जिससे दोनों के ब्रेकअप के किस्से भी शुरू हुए। हालांकि जल्द ही दोनों को एक-दूसरे के प्यार का एहसास हुआ और फिर दोनों पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्गली एक साथ नजर आने लगे।
साल 2017 में दोनों ने टस्कनी में शादी की और अभी इसी साल दोनों की प्यारी बेटी हुई। इस 11 दिसंबर को विरुष्का की शादी को 4 साल हो जाएंगे। इस बीच हमने कई बार दोनों के कई प्यारे जेस्चर देखे। दोनों एक-दूसरे को कितना प्यार करते हैं, ये समय-समय पर देखा जाता रहा है। उनकी एनिवर्सरी के मौके चलिए उनके कुछ प्यारे पलों के साथ तस्वीरें भी देखें।
साल 2014 में जब विराट ने अनुष्का को दिया था फ्लाइंग किस
विराट कभी भी अपनी लेडी लव पर प्यार बरसाने की कमी नहीं करते। ऐसे कई उदाहरण हैं जब कपल ने मैचों के दौरान प्यारे जेस्चर में एक-दूसरे से बातचीत की। 10 नवंबर, 2014 को एक वनडे मैच के दौरान विराट ने पहली बार अनुष्का को फ्लाइंग किस किया था। हैदराबाद में मैच के दौरान अर्धशतक बनाने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारा और अनुष्का को प्यारा सा फ्लाइंग किस किया था। इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई थीं।
जब एक एड शूट में अनुष्का ने विराट को उठा लिया था
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अप्रैल में एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वे अनुष्का और विराट एक एड की शूट पर थे, जहां बीटीएस के दौरान दोनों की मस्ती देखी गई। इस बीच अनुष्का ने विराट को पीछे से पकड़कर उठा लिया था। इस विराट ने चौंककर 'ओ तेरी' कहा और जब अनुष्का ने पूछा कि क्या वह उन्हें उठा पाई, तो बड़ी एक्साइटमेंट में विराट ने कहा, 'हां, आपने कर दिया। फिर से करो।' जब अनुष्का ने कहा कि आप मेरी मदद नहीं करेंगे, तो विराट ने हामी भरी और अनुष्का ने वापस उन्हें उठाकर दिखाया।
विराट ने अनुष्का से खाने के लिए पूछा
View this post on Instagram
विराट और अनुष्का क्रिकेट स्टेडियम में एक-दूसरे से बातचीत करते हुए अक्सर दिखते हैं। जब अनुष्का प्रेग्नेंट थीं, तब भी हमने विराट का ऐसा क्यूट जेस्चर देखा, जिसे देखकर सबका दिल पिघल गया। एक मैच के दौरान अनुष्का विराट को चीयर कर रही थी, जब विराट ने अनुष्का को देखते ही इशारों में पूछा कि क्या उन्होंने कुछ खाया है। इस पर अनुष्का (फिल्मों की जगह अब इन कामों में लग रहा है अनुष्का शर्मा का मन) ने थम्स अप करते हुए विराट को बताया कि वह खा चुकी हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही उनके लाखों फैंस का दिल भी दोनों के लिए जरूर धड़का होगा।
इसे भी पढ़ें : क्या है वो चीज जो विराट-अनुष्का के रिश्ते को बनाती है खास, जानें
जब अनुष्का ने रीक्रिएट किया विराट के फैन मोमेंट्स
View this post on Instagram
विराट जब क्रिकेट खेलते हैं, तो उनके फैंस को उनसे काफी उम्मीदें होती हैं। ऐसा ही एक फनी फैन मोमेंट अनुष्का ने भी अपने पति और क्रिकेटर विराट के सामने रीक्रिएट किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का विराट को चौका मारने के लिए कह रही हैं। सबसे फनी यह है कि वह जिस अंदाज में विराट को चौका मारने के लिए कहती हैं।
इसे भी पढ़ें : एक एड में साथ काम करने के लिए इतना चार्ज करते हैं विराट और अनुष्का
ट्विनिंग करते दिखता है कपल
View this post on Instagram
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते नजर आते हैं। इसके बाद अनुष्का और विराट उन्हीं में से एक हैं। दोनों का एयरपोर्ट लुक हमेशा चर्चा में रहता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, अनुष्का को अक्सर विराट के कपड़ों में भी देखा गया है। वह विराट की हुडी, टीशर्ट, डाले कई बार नजर आ चुकी है।
View this post on Instagram
अगर आपको लग रहा है कि दोनों के बस यही क्यूट मोमेंट्स हैं, तो एक बार दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें। दोनों की तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि यह कपल 'Madly in love' है। दोनों की एनिवर्सरी पर हमारी तरफ से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।
हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। आपको दोनों की कौन-सी तस्वीर सबसे ज्यादा पसंद है, हमें जरूर बताएं। इस तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: instagram & twitter
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों