बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं जाने जाते, बल्कि उनका फैशन सेंस भी बेहद लाउड है। वह हमेशा कुछ अलग तरह से खुद को स्टाइल करना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण पर भी शादी के बाद रणवीर का असर साफतौर पर दिखाई देने लगा है। शादी के बाद दीपिका भी अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं, बल्कि कई बार तो वह रणवीर सिंह से इंस्पायर्ड ड्रेस भी पहनती हैं। जहां पूरी दुनिया के लिए रणवीर का एक अलग लुक होता है, वहीं अपने ससुराल में वह एक अलग ही अंदाज में नजर आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दीपिका ने खोला राज, रणवीर सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में क्यों नहीं रही
जी हां, सुनने में शायद आपको अजीब लगे लेकिन रणवीर सिंह जब भी दीपिका के मम्मी-पापा से मिलते हैं या फिर अपने ससुराल की तरफ से किसी फंक्शन में शामिल होते हैं तो उनका एक अलग ही लुक होता है। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने एक इंटरव्यू में किया। दीपिका ने बताया कि पादुकोण परिवार में पुरूषों के लिए एक अलग ड्रेस कोड होता है और रणवीर भी उस ड्रेस कोड को फॉलो करते हैं।
इतना ही नहीं, उनके पास इसके लिए एक अलग से वार्डरोब भी है। तो चलिए जानते हैं क्या है वह ड्रेस कोड-
ऐसा है रणवीर पादुकोण फैमिली वार्डरोब
कहते हैं कि जब दो लोग शादी करते हैं तो भले ही वह सात फेरे लेते हों, लेकिन उस विवाह से दो परिवार बंध जाते हैं। कुछ ऐसा ही रणवीर और दीपिका के रिलेशन में भी देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर रणवीर से शादी के बाद दीपिका का फैशन सेंस लाउड होता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रणवीर ने भी अपना एक अलग से वार्डरोब बनाया है, जिसमें व्हाइट टी-शर्ट, व्हाइट शर्ट, ब्लू जींस, ब्लैक जींस आदि शामिल किए गए है।
इसे जरूर पढ़ें- बेबी प्लानिंग की अटकलों पर बोली दीपिका पादुकोण, हमें बच्चे पसंद हैं
एक चैट शो के दौरान खुद दीपिका ने बताया कि रणवीर का पादुकोण फैमिली वार्डरोब बेहद अलग है। दरअसल, पादुकोण परिवार में किसी इवेंट के दौरान पुरूष मिलते हैं तो वह मुख्य रूप से व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस ही कैरी करते हैं। इसलिए रणवीर भी जब उनके मम्मी-पापा से मिलते हैं या अपने ससुराल की तरफ से किसी फंक्शन में शामिल होते हैं तो वह भी इसी ड्रेस कोड को फॉलो करते हैं। रणवीर के पादुकोण फैमिली वार्डरोब में ब्लैक पैंट्स, ब्लू जीसं, व्हाइट क्रिस्प शर्ट व राउंड नेक टी-शर्ट हैं।
वैसे दीपिका और रणवीर दोनों ही हमेशा से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए आए हैं। यही कारण था कि पिछले साल दोनों ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिति-रिवाज़ों के साथ शादी की।
वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर ने हाल ही में ’83 की शूटिंग पूरी की। फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान, कपिल देव और दीपिका की पत्नी रोमी देव की भूमिका में होंगे। फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर आधारित है। इसके अलावा दीपिका छपाक फिल्म में भी नजर आएंगी। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों