कहते हैं कि शादी के बाद लड़की के जीवन में काफी परिवर्तन आ जाता है। विवाह के बाद लड़की के खाने-पीने से लेकर कपड़े पहनने तक का ढंग बदल जाता है। वैसे यह बात सिर्फ आम लड़कियां तक ही सीमित नहीं है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लाइफ भी शादी के बाद काफी बदल जाती है और इसका जीता-जागता उदाहरण है दीपिका पादुकोण, जिनका स्टाइलिंग सेंस शादी के बाद काफी बदल गया है। दीपिका पादुकोण के हसबैंड और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अपने लाउड स्टाइलिंग के लिए जाने जाते हैं। वह कई बार अपने लाउड फैशन सेंस के चलते ट्रोल भी हो चुके हैं, लेकिन रणवीर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपनी पसंद से ही कपड़े पहनते हैं। वहीं दूसरी ओर, दीपिका हमेशा से ही काफी डीसेंट लुक कैरी करती आई हैं। पर जब से दीपिका की शादी रणवीर से हुई है, वह भी अपने स्टाइल को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल हो गई हैं और अब वह भी अक्सर लाउड फैशन में नजर आती हैं। तो चलिए आज हम आपको दीपिका के कुछ ऐसे ही लुक्स दिखा रहे हैं, जिसमें वह रणवीर की तरह ही नजर आ रही हैं-
इसे भी पढ़ें:स्टाइलिश दिखने की है चाहत, दीपिका के इस लुक से लें इंस्पिरेशन
दीपिका ने इस लुक को पेरिस फैशन फीक में कैरी किया। जिसमें उन्होंने dior की स्ट्रेपलेस मैक्सी ड्रेस विद अफ्रीकन प्रिंट पहना है। जिसके साथ मैचिंग स्कार्फ और हाई बन रखा है। उनकी यह ब्राउन व येलो कलर की प्रिंटेड ड्रेस कहीं न कहीं रणवीर के स्टाइल से मैच होता हुआ नजर आ रही है।
दीपिका पादुकोण का यह लुक एक फोटोशूट का है, जिसमें उन्हेंने Alberta Ferretti डेनिम क्रॉप जैकेट को व्हाइट शर्ट के साथ टीमअप किया है। इस लुक में भी दीपिका अपने हसबैंड रणवीर की तरह ही नजर आ रही हैं।
वैसे तो पिंक कलर लड़कियों का पसंदीदा कलर माना जाता है, लेकिन रणवीर कभी भी अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं हटते। इस लुक में भी रणवीर और दीपिका को देखकर कहा जा सकता है कि वह एक-दूजे के लिए ही बने हैं।
दीपिका ने इस व्हाइट एंड ब्लू कलर के स्ट्राइप्ड सूट को कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान पहना था। उनके इस सूट के साथ ऑरेंज फुटवियर की काफी चर्चा भी हुई थी। उनका यह लुक भी रणवीर के लुक से इंस्पायर्ड ही लग रहा है।
मुंबई के वेडिंग रिसेप्शन के दौरान दीपिका रणवीर ने अबु जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ यह व्हाइट एंड गोल्ड आउटफिट कैरी किया था। जो देखने में लगभग एक जैसा था और उन दोनों पर काफी खूबसूरत भी लग रहा था।
इसे भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण पर आया पति रणवीर सिंह का असर Cannes 2019 में पहन रही हैं अजीबो-गरीब कपड़ें
दीपिका ने जिस गाउन में ब्लैक और पर्पल कलर को शामिल किया है, ऐसा ही कुछ रणवीर भी पहले कर चुके हैं। इस साल कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान दीपिका के हर लुक में कहीं न कहीं रणवीर सिंह की ही छाप नजर आई। इस लुक में भी उन्होंने लाइम ग्रीन कलर का iambattistavalliparis फैशन ब्रांड का नेट फैब्रिक गाउन पहना। इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक हेडवेयर भी पहना।
फ्लोरल प्रिंट को अगर आप अपने हसबैंड की तरह पहनना चाहती हैं तो दीपिका और रणवीर का यह लुक आपको जरूर इंस्पायर्ड करेगा। इसे देखकर कहा जा सकता है कि यकीनन वह एक-दूजे के ही हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों