herzindagi
Priyanka Chopra and Nick Jonas new fashion moments in bollywood wedding reception at mumbai

Priyanka-Nick Wedding Reception: फैशनेबल अंदाज में दिखे प्रियंका और निक

अपने वेडिंग रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का फैशनेबल अंदाज देख आप भी हो जाएंगी उनकी फैन।देखें तस्वीरें।  
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-21, 16:05 IST

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर को इंडियन और वेस्‍टर्न रीति रिवाज से अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी कर ली है। प्रियंका चोपड़ा की शादी रॉयल अंदाज में जोधपुर के उम्‍मेदभवन पैलेस में हुई थी। शादी के बाद से प्रियंका अब तक तीन रिसेप्‍शन दे चुकी हैं। प्रियंका ने आखरी रिसेप्‍शन 20 दिसंबर को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में दिया।

इस रिसेप्‍शन पार्टी में बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के सभी बड़े चेहरे देखने को मिले। प्रियंका ने अपनी शादी के हर फंक्‍शन में बेहद खूबसूरत आउटफिट्स पहने हैं। अपनी बॉलीवुड रिसेप्‍शन में भी प्रियंका बेहद अलग अंदाज में नजर आ रही थी। चलिए हम आपको बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेडिंग रिसेप्‍शन में क्‍या पहना। 

Read More:Priyanka –Nick Second Reception: आधे वेस्टर्न और आधे इंडियन लुक में कमाल की लग रही हैं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra and Nick Jonas new fashion moments in bollywood wedding reception at mumbai

प्रियंका का बॉलीवुड रिसेप्‍शन 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लगभगर हर फंक्‍शन में या तो फैशन डिजाइनर सब्‍यासाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी है या फिर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा तैयार किए हुए कॉस्‍ट्यूम में नजर आई हैं। अपने बॉलीवुड वेडिंग रिसेप्‍शन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अबू जानी संदीप खोसला के कॉस्‍ट्यूम को चुना। प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिसेप्‍शन में लाइट ग्रे कलर की कस्‍टम टुल स्प्रिंग ब्‍लॉसम र्स्‍कट पहनी जिस पर हैंड एम्‍ब्रॉयडरी की गई थी।

Read More:Priyanka –Nick Second Reception: आधे वेस्टर्न और आधे इंडियन लुक में कमाल की लग रही हैं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra and Nick Jonas new fashion moments in bollywood wedding reception at mumbai

इसके साथ ही स्‍कर्ट पर ऑर्गेन्‍जा और सिफॉन के फ्लार्स बनाए गए थे। स्‍कर्ट पर क्रिस्‍टल और बीड वर्क भी था, जो ड्रेस को और भी खूबसूरत बना रहा था। इसके साथ ही प्रियंका ने फुल स्‍लीव्‍स ब्‍लाउज पहना था जिस पर सीक्‍वेंस वर्क किया गया था, साथ ही ब्‍लाउज पर क्रिस्‍टल एम्‍ब्रॉयडरी भी थी जो स्‍कर्ट से मैच कर रही थी। प्रियंका ने इसे इंडियन टच देने के लिए दुपट्टा भी क्‍लब किया था। प्रियंका ने इस आउटफिट के साथ 2 लेयर पर्ल नेकपीस पहना था। वहीं निक जोनस ने ब्‍लैक कलर का टेस्‍टीडो सूट पहना था। 

Priyanka chopra mumbai reception blue lehenga sets new goals of fashion

प्रियंका चोपड़ा का  ब्‍लू लहंगा

मुंबई में हुए अपने पहले रिसेप्‍शन में प्रियंका चोपड़ा ने फैशनडिजाइनर सब्‍यासाची द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्‍लू कलर का लहंगा पहना। ब्‍लू सिल्‍क ब्रोकेड लहंगे को प्रियंका चोपड़ा ने स्‍ट्रेपलेस कॉर्सेट स्‍टाइल चोली पहनी थी। चोली का यह स्‍टाइल उन्‍हें इंडो वेस्‍टर्न एथनिक लुक दे रहा था। प्रियंका के लहंगे पर जो ब्रोकेड लगा था उस पर जारदोजी वर्क किया गया था। इसके बॉर्डर को टी स्‍टेन और एसिड बर्न टेक्‍सचर से डिजाइन किया गया था। 

Priyanka chopra mumbai reception blue lehenga sets new goals of fashion

लहंगे के साथ प्रियंका चोपड़ा ने ब्‍लू दुपट्टा भी लिया था। वहीं निक जोनस ने ग्रेस सूट और ब्‍लैक शर्ट पहनी थी। दोनों ही साथ में बेहद अच्‍छे नजर आ रहे थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के किसी भी ईवेंट में आम दुल्‍हनों की तरह भारीभरकम ज्‍वेलरी नहीं पहनी है। मुंबई में हुए अपने वेडिंग रिसेप्‍शन में भी प्रियंका ने बेहद एलिगेंट सिल्‍वर और डायमंड नेकलेस पहना था। यह ज्‍वेलरी भी सब्‍यासाची मुखर्जी ने ही डिजाइन की है।

 

प्रियंका ने जो ज्‍वेलरी पहनी है वह रोज और फाइन कट डायमंड और सिल्‍वर से तैयार की गई है। विकटोरियन नेकलेस के साथ प्रियंका ने कोई भी दूसरी ज्‍वेलरी नहीं पहनी। हां, प्रियंका ने अपने एक हाथ में बोहिमियन स्‍टाइल के बैंगल्‍स पहने थे, जो उन्‍हें बेहद स्‍टाइलिश लुक दे रहे थे। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।