बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों के दिल में जगह बनाई है ही, साथ ही उनका स्टाइलिंग सेंस भी काफी जबरदस्त है। खासतौर से, रणवीर सिंह से शादी के बाद उनकी स्टाइलिंग में भी काफी बदलाव आया है। रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे एक्टर है, जो अपने लाउड फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी संगत में दीपिका भी अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने लगी है। फिर चाहे वह मेट गाला लुक हो या कान फेस्टिवल। हर जगह उनका अनोखी स्टाइलिंग आसानी से देखी जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: ऊंची हील वाली सैंडल की शेप देखकर जानें उनके सही नाम
वैसे दीपिका का स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट का यह सिलसिला सिर्फ बड़े इंटरनेशनल रेड कार्पेट तक ही सीमित नहीं है। अब वह अपनी डेली फैशन डायरीज में भी काफी एक्सपेरिमेंटल हो चुकी हैं और इसका सबूत है उनका यह लेटेस्ट लुक। जिसमें उन्होंने मैटेलिक कलर की पैंट को पहना है और इसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो चलिए नजर डालते हैं दीपिका के इस लेटेस्ट लुक पर-
सिल्वर विद व्हाइट
हाल ही में दीपिका ने एक इवेंट के लिए सिल्वर पैंट को चुना। इस हाई वेस्ट पैंट को दीपिका ने व्हाइट टी के साथ टीमअप किया। वहीं फुटवियर में दीपिका ने प्वाइंटेड सिल्वर हील्स कैरी की।
अपने लुक्स को और भी अधिक ग्लैमरस बनाने के लिए दीपिका ने सिल्वर शाइनी ईयरिंग्स पहने। वहीं अगर मेकअप की बात करें तो उन्होंने विंग्ड आई लुक्स के साथ न्यूड लिप कलर कैरी किया। वहीं बालों को दीपिका ने सॉफ्ट वेव्स लुक दिया। दीपिका का यह लुक किसी डे पार्टी या ब्रंच टाइम डेट के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
वैसे अगर आप अपने लुक में और अधिक एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो सिल्वर कलर पैंट के साथ व्हाइट टॉप या शर्ट कैरी कर सकती हैं। चूंकि आपका लोअर वियर थोड़ा लाउड है, इसलिए अपरवियर को एकदम लाइट ही रखें। इससे आपका पूरा लुक बैलेंस हो जाएगा।
सोनम मैटेलिक लुक
वैसे दीपिका से पहले सोनम ने भी मैटेलिक लुक कैरी किया था। सोनम ने अपने जन्मदिन की पार्टी में सिल्वर मैटेलिक स्कर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने बिना बटन वाली नॉटेड शर्ट के साथ कैरी किया था। इस तरह अगर सेलेब्स के लुक को देखा जाए तो कहा जा सकता है कि व्हाइट एंड सिल्वर एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे आप पार्टी में आसानी से पहन सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों