बॉलीवुड की मस्तानी तो अब भवनानी हो चुकी हैं। रणवीर सिंह सिंधी फैमिली से हैं और उनके ये गुड लुक्स उन्हें उनके पापा से मिले हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ उनकी फैमिली जब बेंगलुरु रिसेप्शन के बाद वापस मुम्बई लौटी तो हमारे कैमरा में उनकी खास तस्वीरें कैद हुई। रणवीर सिंह हमेशा की तरह दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़कर उनके साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले। पहले उन्होंने दीपिका को कार में बिठाया और फिर खुद बैठे। दीपिका पादुकोण की खूबसूरती की तो दुनिया दीवानी है लेकिन दीपिका पादुकोण के ससुराल में उनके ससुर जी हों या सासू मां या फिर उनकी बहन जैसी ननंद पूरी फैमिली बेहद खूबसूरत है।
फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को इन दिनों ना सिर्फ स्टाइल कर रहे हैं बल्कि उनके वेडिंग आउटफिट से लेकर एयरपोर्ट लुक्स के आउटफिट भी उन्हीं ने डिज़ाइन किए हैं। बेंगलुरु से अपनी वेडिंग रिसेप्शन से वापस लौटे रणवीर सिंह और दीपिका पिंक कलर के आउटफिट में दिखे। रणवीर सिंह ने पिंक कलर के कुर्ते के सात व्हाइट चूड़ीदार पजामी पहनी थी और दीपिका पादुकोण ने फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ता पहना था।
Read more: सब्यसाची ने किया इंकार, उन्होंने नहीं किया दीपिका पादुकोण का ये ब्राइडल लुक तैयार
दीपिका पादुकोण के ससुर जिन्होंने शादी के बाद दीपिका को आशीर्वाद देते हुए ये कहा था कि ये मस्तानी तो भवनानी हो गयी उनके गुड लुक्स देखकर आप यही कहेंगे कि रणवीर को अपने पापा से ही गुड लुक्स मिले हैं। रॉयल ब्लू कलर के पठानी सलवार सूट में रणवीर सिंह के पापा बेहद हैंडसम दिख रहे थे। उनकी ये तस्वीर भी एयरपोर्ट से बाहर आते हुए कैद की गयी।
Read more: दीपिका पादुकोण की ब्राइडल मेहंदी सेरेमनी के अंदर की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
रणवीर सिंह की मम्मी अपने बेटे की शादी के बाद बहुत खुश हैं। दीपिका पादुकोण को बहू बनाने के बाद उन्होंने घर में उसका धूमधाम से स्वागत भी किया था। रणवीर सिंह की फैमिली में सभी लोग दीपिका को बहुत पसंद करते हैं लेकिन गुड लुक्स की बात करें तो दीपिका के ससुराल में सभी बेहद खूबसूरत हैं। एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दीपिका पादुकोण की सासू मां भी डिज़ाइनर कुर्ते पजामें में ही थी। उन्होने ब्लैक कलर का कुर्ता पहना था जिस पर रेड कलर की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और व्हाइट कलर के पोल्का डॉट्स भी नद़र आ रहे थे। यानि दीपिका पादुकोण की सासू मां भी अपनी बहूरानी से कम स्टाइलिश नहीं हैं।
Read more: वेडिंग सीजन में सिल्क साड़ी पहनकर रॉयल ट्रेडिशनल लुक में लगाएं ठुमके
ये हैं दीपिका पादुकोण की ननंद रितिका भावनानी जो अपने भाई की शादी की रिसेप्शन में फैशन डिज़ाइनर रोहित बाल के डिज़ाइनर आउटफिट में दिखी। रितिका ब्यूटीफुल तो हैं ही लेकिन उनका ये ब्लैक कलर फ्लोर लेंथ आउटफिट भाभी दीपिका पादुको की तरह लो बन हेयर स्टाइल और उस पर फ्रेश रेड फ्लार्स में उनका ये लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था।
दीपिका पादुकोण अपने ससुराल में काफी खुशा हैं। शादी के बाद दीपिका पादुकोण अपने पति के साथ उनके घर में ही रह रही हैं। हालांकि ये भी खबर है कि दीपिका और रणवीर ने मिलकर मुम्बई के जुहू में 50 करोड़ रुपये का एक घर खरीदा है जिसका रेनोवेशन अभी बाकी है। जब तक दीपिका का नया घर तैयार होगा तब तक वो अपने सास ससुर के साथ ससुराल में ही रहेंगी। दीपिका पादुकोण को उनके ससुराल में सभी लोग पहले से ही जानते हैं लेकिन जब साथ में रहने का मौका मिला है तो ये पूरी फैमिली के लिए इस पल काफी बड़ा हो चुका है। रणवीर सिंह का घर मुम्बई के बांद्रा इलाके में है और उनके बंगले का नाम श्री है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।