भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारत के सबसे चर्चित कपल्स में एक है, शायद इसलिए लिए इन्हें आइडियल कपल्स भी माना जाता हैं। जब भी विराट क्रिकेट के मैदान में होते हैं तो अनुष्का शर्मा वहा ज़रूर पहुंचती हैं। इन दोनों कपल्स का प्रोफेशन अलग-अलग है लेकिन, जिस तरह से ये दोनों एक साथ रहते हैं उससे साफ जाहिर होता है कि इनका रिश्ता कितना मजबूत है। हाल में अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर एक फोट भी शेयर किया जिसमें विराट ने फैंस को खुशखबरी देते हुए कहा था कि अनुष्का बहुत जल्द मां बनाने वाली है और वह पापा। कई मौके पर दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा खडें रहते हैं तो कई बार वाद-विवाद भी में पड़ते हुए देखा गया। आज इस लेख में हम आपको विराट और अनुष्का के रिश्ते के कुछ ऐसे पल के बारे में बताने जा रहे जिसे देख कर आप यकीनन बोल उठेंगे की ये दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। तो चलिए जानते हैं-
विराट-अनुष्का की लव स्टोरी साल 2013 में एक शैम्पू ऐड से शुरू हुई थी। इसके कुछ ही दिन बाद विराट विदेश में खेलने चले गए, जब वापिस लौटे तो अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर विराट के लिए अपनी कार भेजी, तब से दोनों ही एक दूसरे के और करीब आ गए। इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ देखा गया और दोनों एक आइडियल कपल माने जाने लगे। विराट क्रिकेट के मैदान में होते तो अनुष्का उनका सपोर्ट करने के लिए पहुंच जाती थी। इस बीच कई प्रोग्रामों में भी दोनों को साथ देखा जाने लगा।
इसे भी पढ़ें: एक एड में साथ काम करने के लिए इतना चार्ज करते हैं विराट और अनुष्का
दोनों को आइडियल कपल्स के तौर पर देखा ही जा रहा तभी एक खबर आई कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। ये बात लगभग वर्ष 2016 के आसपास की है। कहा जाने लगा कि अनुष्का के चलते विराट खेल पर अच्छे से ध्यान नहीं दें पा रहे हैं, इसलिए वो जल्दी ही आउट हो जा रहे हैं, या रन नहीं बना पा रहे हैं, लेकिन, उसी बीच विराट ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, बल्कि ये अफवाह है। उसी समय विराट कोहली ने कहा था कि अनुष्का मेरे हर बुरे समय में साथ खड़ा रही है और उनके रहने से मेरे खेल में कोई बदलाव नहीं आया है।
View this post on Instagram
विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की। शादी के बाद से दोनों ही एक दूसरे के साथ हमेशा दिख जाते हैं। लॉकडाउन में भी कभी विराट तो कभी अनुष्का सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते थे। कभी अनुष्का विराट के बाल काटते हुए फोटो शेयर करती थी तो कभी विराट अनुष्का के लिए प्यारे-प्यारे संदेश और फोटो शेयर करते हैं। हाल में भी अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुई दिखीं
इसे भी पढ़ें: 80 करोड़ के बंगले सहित इन 5 मेहंगी चीजों के मालिक है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
View this post on Instagram
विराट हमेशा क्रिकेट के बीच मैदान से भी अपने प्यार का इज़हार अनुष्का के लिए करते रहते हैं। कभी शतक मार के अपने पत्नी को लव किस देते हैं तो कभी अनुष्का के तरफ इशारा कर के पूछते हैं 'सब ठीक तो है'। मौजूदा समय में विराट शारजाह में आईपीएल मैच खेल रहे हैं और अनुष्का भी वहीं मौजूद है। इशारे-इशारे में विराट अनुष्का से पूछ रहे हैं कि खाना खाया की नहीं, जवाब में अनुष्का इशारा करते नज़र आई कि हां मैंने खाना खा लिया।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@anushkasharma,virat.kohli)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।