विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फ़ेमस स्टार कपल में से एक हैं। दोनों को पहली बार एक शैम्पू के एड में साथ देखा गया था। जीक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का को लेकर कहा था कि जब वो पहली बार उनसे मिले थे तो काफी नर्वस थे। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान यह उनकी पहली मुलाकात थी। हालांकि विराट को पहले से नहीं पता था कि इस एड में उनके साथ अनुष्का शर्मा काम कर रही हैं। जब उन्हें इस बारे में जानकारी हुई तो वह इसे लेकर काफी नर्वस हो गए थे। यही नहीं उस वक्त उन्होंने अनुष्का को कुछ ऐसा कहा जिससे वह काफी असहज हो गए थे।
यह एड 2013 में शूट किया गया था। अमेरिकन टेलीविजन स्पोर्ट्स रिपोर्टर ग्राहम बैनसिंगर से बात करते हुए एक इंटरव्यू में विराट ने बताया कि जब सेट पर अनुष्का पहुंची तो वह हाई हील्स सैंडल पहने हुई थी। इसकी वजह से वह मुझसे लंबी दिख रही थीं। इसे लेकर मैंने उनसे कहा कि आपको बताया गया होगा कि मैं 6 फीट का हूं, इसलिए आपको ऊंची हिल्स वाली सैंडल नहीं पहननी चाहिए थीं। विराट की इस बात को सुनकर अनुष्का हैरान रह गई और उन्होंने विराट से कहा एक्सक्यूज मी। अनुष्का के इस रिस्पांस को सुनने के बाद विराट को समझ आ गया कि उन्होंने गलती कर दी है। इस पर उन्होंने कहा सॉरी मैं मजाक कर रहा था। इसके बाद विराट को काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। बता दें कि विराट और अनुष्का के इस यह एड की शूटिंग करीबन तीन दिन तक चली थी, इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
इसे भी पढ़ें: दीपिका से चार गुना ज्यादा है करीना कपूर की नेट वर्थ, जानें कौन हैं इस लिस्ट में शामिल
साल 2013 के बाद विराट और अनुष्का ने कई एड में साथ काम किया। इसमें मिंत्रा से लेकर मान्यवर जैसे एड शामिल हैं। विरुष्का ने एक साथ एड में देखने के लिए फैंस हमेशा एक्साइडेट रहते हैं। ये स्टार कपल एक एड के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। दरअसल पिछले साल लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का और विराट ने मिंत्रा के एक एड में साथ काम करने के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
इसे भी पढ़ें: Saifeena की खुशहाल शादी के 8 साल का राज़ और रानी मुखर्जी की ये सलाह आई सैफ-करीना के बहुत काम
विरुष्का की शादी क्रिकेट की नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी चर्चित शादियों में से एक रही है। इस स्टार कपल ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। वहीं अनुष्का विराट की शादी से फैंस काफी हैरान थे, क्योंकि इसका अंदाजा किसी को नहीं था। अनुष्का ने अपने करियर के पीक पर शादी करने का फैसला किया था। फिलहाल एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है और अपने इस टाइम को बेहद एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।