अनंत अंबानी की घड़ी की कीमत जान लोग हुए हैरान, जानें कितने करोड़ की है घड़ी

Anant Ambani Wears Wrist Watch Cost 18 Crore: इन दिनों अनंत अंबानी की घड़ी की जमकर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं उनकी घड़ी कितने करोड़ की है। 

 
anant ambani wears watch cost  crore

Anant Ambani Wears Wrist Watch Cost 18 Crore: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तस्वीरें और वीडियोज इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। इवेंट में देश विदेश के कई सितारें पहुंचे। अंबानी परिवार (Ambani Family) के सभी सदस्य भी इस इवेंट में एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए। इवेंट की तस्वीरें जैसे ही सामने आने लगी अनंत अंबानी (Anant Ambani) की घड़ी चर्चा में आ गई है। उनके हाथ में बंधी घड़ी की कीमत इतनी है कि आप और हम उतने में अपना खुद का घर भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं अनंत अंबानी की घड़ी की कीमत।

18 करोड़ की है अनंत की घड़ी (Anant Ambani Wears Wrist Watch Cost 18 Crore)

Anant Ambani Wears Wrist Watch Cost  Crore

  • अनंत अंबानी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 'पाटेक फिलिप' की 'ग्रैंडमास्टर चाइम' घड़ी को पहने नजर आए। यह रिस्ट वॉच कितनी खास है इसका अंदाजा आप घड़ी की कीमत से लगा सकते हैं क्योंकि यह घड़ी लाख नहीं बल्कि 18 करोड़ की है।
  • 'इंडियन हॉरोलॉजी' के इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक इस घड़ी में रिवर्सिबल केस, इंडिपेंडेंट डायल और छह पेटेंटेड इनोवेशन जैसे कई फिचर्स हैं। वही कहा ऐसा भी जा रहा है कि इस घड़ी को बनाने के लिए 100,000 घंटे का इस्तेमाल किया गया था।

राधिका के बैग की कीमत भी नहीं है कम (Radhika Merchant Bag Price)

NMACC के इवेंट में राधिका मर्चेंटने भी बहुत महंगे बैग को कैरी किया। राधिका मर्चेंट में ब्लैक साड़ी के साथ हर्मीस केली मॉर्फोस ब्रांड का मिनी बैग कैरी किया। इस छोटे से बैग की कीमत 1 करोंड़ 70 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है।

राधिका मर्चेंट की ड्रेस की कीमत (Radhika Merchant Dress Price)

राधिका का यह आउटफिट अमेरिकन डिजाइनर ब्रांड 'प्रबल गुरुंग' का है। सोशल मीडिया पर मौजूद वायरल पोस्ट में इस ड्रेस की कीमत 98,139 रुपए बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ेंःNita Ambani करती हैं कमाल का डांस, वीडियो देख आप भी बोलेंगे 'वाह'

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP