herzindagi
adipurush ramayana

राम और सीता के किरदार में कृति और प्रभास से पहले नजर आए थे ये स्टार्स, लोगों का मिला था बेशुमार प्यार

आदिपुरुष फिल्म के आलोचना के बीच आज हम आपको रामायण पर बने उन पुराने फिल्मों और सीरियल्स के बारे में बताएंगे जिसे दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है। आइए जानते हैं इन किरदारों और फिल्मों के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2023-06-25, 09:00 IST

हालही में प्रभास स्टारर आदिपुरुष रिलीज हुई है। इस फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने मोशन कैप्चर तकनीक और CGI का उपयोग कर इस आदिपुरुष का निर्माण किया है। इस फिल्म में रामायण के कथा को दोबारा कहने की कोशिश की गई है। इस फिल्म को लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहें है। बहुत से लोग आदिपुरुष के पात्र को लेकर खुश नहीं हैं। इस बीच आदिपुरुष के पात्र के अलावा अब तक जो रामायण पर फिल्म और टीवी सीरियल बने हैं उनके पात्रों के बारे में चर्चा हो रही है। लोग पुराने रामायण के कैरेक्टर और आदिपुरुष के कास्ट की तुलना कर फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आदिपुरुष से पहले बने रामायण के बारे में।

रामराज्य (1943)

old ramayana movie and tv serial ()

साल 1943 में रिलीज हुई राम राज्य विजय भट्ट ने अदीब और शोभना समर्थ के साथ यह फिल्म बनाई थी। साल 1943 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीट फिल्म थी। यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता के पहले आई थी और USA में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी।

संपूर्ण रामायण(1961)

old ramayan cast

इस फिल्म में महिपाल और अनीता गुहा ने राम और सीता का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में ललिता पवार, हेलेन, सुलोचना लाटकर और अचला सचदेव जैसे लोकप्रिय कलाकार दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के साथ साथ दर्शकों को भी यह फिल्म पसंद आई थी।

लव कुश (1997)

adipurush cast

जितेंद्र और जया प्रदा ने इस फिल्म में राम और सीता का रोल प्ले किया था। यह फिल्म राम के अयोध्या लौटने के बाद के कहानी पर बनी है। इस फिल्म में लव कुश के कहानी को दर्शाया गया है। यह फिल्म भी उस दौर की हिट फिल्मों में से एक है, जिसमें जितेंद्र और जया प्रदा को दर्शकों से प्यार मिला था। 

इसे भी पढ़ें: जानिए रामायण और आदिपुरुष के किरदारों में क्या- क्या बदला है

रामायण (1987)

adipurush cast audience reaction

रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण सीरियल साल 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस रामायण में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने भगवान राम और माता सीता का रोल प्ले किया था, जो कि अब तक के सबसे ज्यादा लोकप्रिय और दर्शकों से प्यार पाने वाले किरदार हैं। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को आज भी दर्शकों से प्यार मिल रहा है। भले ही इसे छोटे पर्दे पर दिखाया गया था लेकिन यह उस दौर की सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम में से एक थी।

रामायण(2008)

adipurush review

साल 2008 में एनडीटीवी इमेजिन में एक बार फिर रामायण के कहानी को टीवी सीरियल के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भगवान राम और माता सीता के किरदार में नजर आए थे। इस शो में अखिलेंद्र मिश्रा रावण की भूमिका निभाए थे।  

सिया के राम (2015)

adipurush and other ramayana

इस शो में रामायण की कहानी में माता सीता के पात्र और कहानी पर फोकस किया गया है। साल 2015 में यह सीरियल स्टार प्लस में लॉन्च हुई थी। इसमें मदुराक्षी मुंडले और आशीष शर्मा ने माता सीता और भगवान राम की भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें:  कौन थे सीता माता के दो भाई जिनका रामायण में नहीं मिलता जिक्र

 

ये रहे रामायण पर बने टीवी सीरियल और फिल्म, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट कर बताएं। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो। इस लेख को लाइक और शेयर करें, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: IMDB

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।