herzindagi
ramayana and adipurush film

जानिए रामायण और आदिपुरुष के किरदारों में क्या- क्या बदला है

फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आज हम आपको रामायण और आदिपुरुष के किरदारों के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
Editorial
Updated:- 2023-06-20, 18:41 IST

फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म की तुलना अगर आप रामायण से करें तो यह फिल्म रामायण से काफी अलग है। इस फिल्म में एपिक रामायण की कहानी का चित्रण दिखाया गया है। हालांकि, कुछ लोगों को यह फिल्म बिलकुल भी पसंद नहीं आ रही हैं। कई लोग इस फिल्म के कुछ किरदारों को नहीं पसंद कर रहे तो कई लोग इस फिल्म में VFX को पसंद नहीं कर रहे हैं।

आदिपुरुष और रामायण में क्या कुछ अलग था

16 जून को रिलीज हुई आदिपुरुष अपने किरदारों को लेकर चर्चा में है। यही कारण है कि लोग इस फिल्म को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। इस फिल्म को देखने के बाद 1987 की रामायण को दर्शक काफी अधिक पसंद कर रहे हैं। आदिपुरुष को देखकर कई लोग काफी ज्यादा गुस्से में भी नजर आ रहे हैं। 

श्री राम में दिखें बदलाव

 

1987 में रिलीज हुई रामायण को देखे तो इसमें श्री राम की मूंछ नहीं थी। वहीं अगर अब की बात करे तो 'आदिपुरुष' में श्री राम की मूंछ है। आदिपुरुष में राम के अवतार में कई बदलाव आए हैं। जिसे दर्शक ने कुछ खास पसंद नही किया है।

इसे भी पढ़ें: सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदिपुरुष, जानिए कैसे कर रहे हैं लोग रिएक्ट

रावण का किरदार नहीं आया लोगों को पसंद

what are the main changes between ramayana and adipurush film

फ़िल्म 'आदिपुरुष' में लंकेश के किरदार काफी चर्चा में बना रहा। लोगों को लंकेश यानी रावण का किरदार बिलकुल भी पसंद नहीं आया। उनके लुक बिलकुल रावण से अलग लगा। वहीं 1987 के रावण के को लोगों ने काफी अधिक पसंद किया था।  (भगवान राम को क्यों कहा जाता है आदिपुरुष)

इसे भी पढ़ें: आदिपुरुष की रिलीज से पहले जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें

इतना ही नहीं, 'आदिपुरुष' की कहानी की शुरुआत राम उर्फ राघव के जानकी (सीता) और शेष (लक्ष्मण) के साथ वनवास से होती है। हालांकि पुराने रामायण में इससे पहले की सारी कहानी विस्तार से दिखाई गई है। आदिपुरुष में इन चीजों का कही भी ज्रिक नहीं है। इसके साथ ही राम के युद्ध जीतने के बाद वापसी को भी नहीं दिखाया गया है। कई लोग रामायण को ज्यादा अच्छा बता रहे हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Photo Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।