(Amalaki ekadashi 2024 what to eat or not) हिंदू धर्म में सभी एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इसी दिन रंगभरी एकादशी मनाई जाती है। यही एक ऐसा एकादशी है, जिसमें भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी का व्रतड फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन विधिवत रूप से विष्णु जी की पूजा की जाती है। अब ऐसे में आमलकी एकादशी के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आमलकी एकादशी के दिन क्या खाना चाहिए? (Amalaki ekadashi 2024 what to eat)
- आमलकी एकादशी के दिन आंवले (आंवले के उपाय) से बनी चीजें खाना चाहिए। इस दिन आंवले का सेवन करने से व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति हो सकती है और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर हो सकती है।
- आमलकी एकादशी के दिन कद्दू का सेवन करना चाहिए। इससे सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
- आमलकी एकादशी के दिन शकरकंद का सेवन किया जा सकता है।
- आमलकी एकादशी के दिन नारियल (नारियल के उपाय) का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे मातडा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा कैसे करें?
- आमलकी एकादशी के दिन साबूदाना खा सकते हैं। इससे लाभ हो सकता है।
- आमलकी एकादशी के दिन अगर आप खाना बना रहे हैं, तो आंवले के पेड़ के नीचे बनाकर खाना चाहिए। इससे दोगुने फल की प्राप्ति हो सकती है।
आमलकी एकादशी के दिन क्या नहीं खाना चाहिए? (Amalaki ekadashi 2024 what to not eat)
- आमलकी एकादशी के दिन मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे अशुभ परिणाम मिल सकता है।
- आमलकी एकादशी के दिन लहसून, प्याज और मसूर दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
- आमलकी एकादशी के दिन शलजम, गोभी और पालक नहीं खाना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें?
- आमलकी एकादशी के दिन मीठे पान का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को कभी शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं।
आमलकी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप (Amalaki Ekadashi Mantras 2024)
आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने के दौरान कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करना बेहद जरूरी माना जाता है।
- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
- ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
आमलकी एकादशी के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से पढ़ें और इसके अलावा अगर अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों