Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन करें ये उपाय, भगवान विष्णु की होगी कृपा

हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी। 

amalaki ekadashi  ke upay

Amalaki Ekadashi Ke Upay: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा का भी विधान है। इसके अलावा, इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु को शीघ्र प्रसन्न कर उनकी कृपा पाई जा सकती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं आमलकी एकादशी से जुड़े उपाय।

आमलकी एकादशी के उपाय (Amalaki Ekadashi Ke Upay)

amalaki ekadashi  astro remedies

आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को 11 पीले फूल अर्पित करें। इसके साथ ही, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। फिर उन पीले फूलों को अगले दिन अपने घर की अलमारी में रख दें। इस उपाय के प्रभाव से आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और गृह शांति स्थापित होगी।

आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करें और 5 आंवले तोड़कर घर ले आएं। फिर उन आंवलों को लाल कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रखें। आमलकी एकादशी के बाद आने वाले पहले शुक्रवार को उन आंवलों को पवित्र जल में बहा दें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

amalaki ekadashi  remedies

आमलकी एकादशी के दिन तांबे के लोटे में जल भरकर वह जल आंवले के पेड़ को चढ़ाएं। आंवले के पेड़ की 21 परिक्रमा करें और फिर कुमकुम-हल्दी का तिलक आंवले के पेड़ को लगाते हुए अपनी मनोकामना मांगे। इस उपाय को करने से आपकी सभी इच्छाएं और अपूर्ण काम पूरा होगा।

यह भी पढ़े:Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें?

आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए आंवले के पेड़ को अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कलावा बांधें। कलावे को तीन बार ही लपेटें। ऐसा करने से मनवांछित साथी के साथ विवाह के योग बनने लगेंगे और वैवाहिक जीवन का क्लेश भी दूर हो जाएगा।

अगर आप भी एकादशी का व्रत रखते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन से उपाय इस दिन आजमाने से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाई जा सकती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP