(Parikrama of amla tree) हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को भगवान का स्वरूप माना जाता है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इन्हीं में से एक आंवला का पेड़ भी शामिल है। आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं। इसलिए इनकी पूजा विशेष रूप से की जाती है। वहीं आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति आंवले के पेड़ की पूजा करता है, उसे सभी पापों से छुटकारा मिल सकता है।
अब ऐसे में अगर आप आंवले के पेड़ की परिक्रमा कर रहे हैं, तो कितनी परिक्रमा से क्या लाभ होता है, इसके बारे में जानना जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आंवले के पेड़ की करें 11 परिक्रमा (Do 11 round Parikrama of the Amla tree)
आंवले के पेड़ की पूजा करने के बाद लाल धागे से 11 बार परिक्रमा करें। इससे अक्षय फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी दुखों से छुटकारा भी मिल सकता है।
आंवले के पेड़ की करें 21 परिक्रमा (Do 21 round Parikrama of the Amla tree)
सनातन धर्म में पेड़-पौधों की परिक्रमा करने से विशेष लाभ मिलता है। अगर आप आंवले के पेड़ की 21 बार परिक्रमा करते हैं, तो इससे व्यक्ति को रोग दोष से छुटकारा मिल सकता है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
आंवले के पेड़ की करें 51 परिक्रमा (Do 51 round Parikrama of the Amla tree)
आंवले के पेड़ की 51 बार परिक्रमा करें। इससे अगर आपको किसी काम में सफलता नहीं मिल रही है, तो आपको परिक्रमा करने से लाभ हो सकता है। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति भी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर की इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़, रुके हुए सभी काम हो सकते हैं पूरे
आंवले के पेड़ की करें 108 परिक्रमा (Do 108 round Parikrama of the Amla tree)
अगर आपकी कोई ऐसी इच्छा है, जो आप पूरी करना चाहते हैं, तो आंवले के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें। इससे व्यक्ति को धन-धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - आंवले के पेड़ की पूजा करते समय करें इस मंत्र का जाप, मिलेंगे ये लाभ
आंवले के पेड़ की परिक्रमा करने के दौरान मंत्रों का जाप करें (Chant these Mantras during Parikrama)
- आंवले के पेड़ की 11 बार परिक्रमा करने के दौरान इस मंत्र का जाप करें। इससे लाभ हो सकता है। इससे भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं।
- 'ॐ धात्र्यै नमो:' मंत्र
- आंवले के पेड़ की 21 बार परिक्रमा करने के दौरान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) स्तोत्र का पाठ करना शुभ फलदायी माना जाता है।
- आंवले के पेड़ की 51 बार परिक्रमा करने के दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी (माता लक्ष्मी मंत्र) का ध्यान करें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों