घर की इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़, रुके हुए सभी काम हो सकते हैं पूरे

शास्त्रों के अनुसार आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। 

vastu aamla tree expert tips

(plant amla tree as per vastu) ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसे घर में लगाने से सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। अगर बात करें आंवले के पेड़ की, तो इसमें भगवान विष्णु का वास होता है।

इसे घर में लगाने से व्यक्ति को कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। अब ऐसे में अगर आप इस पेड़ को घर में लगाने की सोच रहें हैं, तो किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि आंवले का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए।

इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़ (Plant Amla tree in this direction)

amla tree

अगर आप घर में आंवले का पेड़ लगाने की सोच रहे हैं, तो उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और व्यक्ति को कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

आंवले के पेड़ करता है नकारात्मक ऊर्जा को दूर (Amla tree removes negative energy)

वास्तु शास्त्र के अनुसार आंवले के पेड़ को बहुत शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है और धन-धान्य की बढ़ोतरी भी होती है। इससे घर में माता लक्ष्मी का आगमन भी होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Astro Signs: जानें शमी के पौधे के ये अशुभ संकेत

सुख-समृद्धि के लिए लगाएं आंवले का पेड़ (Plant Amla tree for happiness and prosperity)

आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं। इसलिए नियमित रूप से जल चढ़ाने और पंचमी तिथि के दिन ब्राह्मणों को आंवले के पेड़ के नीचे भोजन कराने से सभी समस्याएं दूर हो सकती है और धन-ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होती है।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए लगाएं आंवले का पेड़ (Plant Amla tree for happy married life)

ऐसी मान्यता है कि आंवले के पेड़ के नीचे भाग में भगवान ब्रह्मा, बीच में भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) और तने में भगवान शिव का वास होता है। ऐसे में जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो रही है, उसे सात बार सूत का धागा लपेटना चाहिए और सूत का धागा बांधने के बाद घी का दीपक जलाना चाहिए और कपूर की आरती करनी चाहिए। इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Hindu Beliefs For Tulsi: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें

किस दिन आंवले का पेड़ लगाना होता है शुभ? (Which day is auspicious to plant Amla tree?)

Amla tree best day to plant

गुरुवार और शुक्रवार (शुक्रवार मंत्र) के दिन आंवले का पेड़ लगाने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik, herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP