Astro Signs: जानें शमी के पौधे के ये अशुभ संकेत

घर में शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। शमी का पौधा शनि देव को अति प्रिय है। शमी के पौधे से जुड़े कई अशुभ संकेत भी हैं जो आने वाली परेशानियों एवं शनि दोष को दर्शाते हैं।     

shami plant at home astro

Shami Ke Ashubh Sanket: शमी का पौधा शनि देव को अति प्रिय है। शनि दोष दूर करने के लिए घर में शनि का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है।

मान्यता है कि घर में शमी का पौधा लगाने से न सिर्फ शनि साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है बल्कि जीवन में सफलता का मार्ग भी खुलता है।

जहां एक ओर शमी का पौधा घर में शुभता, उन्नति और सकारात्मकता लाता है। वहीं, इससे जुड़े कई संकेत ऐसे भी हैं जो अशुभता दर्शाते हैं।

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं शमी के पौधे से जुड़े कुछ अशुभ संकेत जो बताते हैं कि शनि देव आपसे नाराज हैं।

शमी के पौधे का सूखना (Drying Of Shami Plant)

shami plant at home astrology signs

  • शमी का पौधे का अकारण सूखना जीवन में आने वाले कष्टों का सूचक होता है।
  • घर में अगर शमी का पौधा है तो वह कभी भी सूखना नहीं चाहिए।
  • शमी के पौधे का सूखना शनि देव (शनिदेव को क्यों चढ़ाया जाता है तेल) के क्रोध को भी दर्शाता है।
  • मान्यता है कि शमी का सूखा हुआ पौधा घर में तंगी लाता है।

शमी के पौधे का दिशा बदलना (Changing Direction Of Shami Plant)

  • अगर शमी का पौधा दक्षिण दिशा की ओर झुक जाए तो यह अशुभ होता है।
  • शमी के पौधे का दक्षिण की ओर झुकना संकटों को बढ़ावा देता है।
  • शमि का पौधा अगर पश्चिम दिशा की ओर झुक जाए तो यह हानि का संकेत है।
  • ऐसी हानि जो किसी भी रूप में हो सकती है फिर चाहे धन हो या स्वास्थ्य।

शमी के पौधे का गमला टूटना (Broken Pot Of Shami Plant)

shami plant at home astrology

  • अगर आपने शमी का पौधा चटके हुए या टूटे हुए गमले में लगाया है तो यह अशुभ है।
  • शमी के पौधे के गमले का अपने आप टूटना या चटकना राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) के दुष्प्रभाव को दर्शाता है।
  • शमी का पौधा अगर अचानक गिरकर टूट जाए तो यह घर में नकारात्मकता बढ़ने का सूचक है।
  • यह इस बात को भी दर्शाता है कि घर में पारिवारिक क्लेश बहुत जल्दी जन्म लेने वाला है।

शमी के पौधे से जुड़े इन्हीं अशुभ संकेतों से शनि के नाराज होने और जीवन में आने वाली पेशानियों का पता चलता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: pinterest, herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP