Mantra For Amla Tree Puja: हिन्दू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा का विधान है। साथ ही, शास्त्रों के अनुसार यह भी आवश्यक माना गया है कि किसी भी पूजा में मंत्रोच्चार का विशेष स्थान मौजूद है। धर्म-ग्रंथों में ऐसा वर्णित है कि जब भी किसी पेड़-पौधे की विधिवत पूजा की जाती है तो उसके साथ मंत्रों का उच्चारण विशेष रूप से करना चाहिए, तभी पूजा का पूर्ण फल मिलता है।
इसी कड़ी में आंवले के पेड़ की पूजा के दौरान भी मंत्रोच्चार अवश्य करना चाहिए नहीं तो पूजा अपूर्ण मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आंवले के पेड़ की पूजा करते समय किस मंत्र का जाप निरंतर करते रहना चाहिए। साथ ही, यह भी जानेंगे कि इस मंत्र के जाप से कौन से अद्भुत और असरदार लाभ व्यक्ति को जीवन में प्राप्त होते हैं।
आंवले के पेड़ की पूजा हर माह की नवमी तिथि के दिन अवश्य करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) की कृपा बरसती है। वहीं, आंवले के पेड़ की पूजा के दौरान 'ॐ धात्र्यै नम:' मंत्र का जाप भी अवश्य करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Mantra Significance: इन मंत्रों को लिखकर जपने से मिलते हैं कई लाभ, जानें नियम
इस मंत्र के जाप से आंवले के पेड़ की पूजा पूर्णतः सफल मानी जाती है। साथ ही, पूजा का दोगुना फल भी प्राप्त होता है। इस मंत्र के जाप से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है और घर हमेशा समृद्ध रहता है।
आंवले के पेड़ की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करने से घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है। इसके अलावा, आंवले के पेड़ का संबंध बुध ग्रह (बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय) से माना गया है। इस मंत्र के जाप से बुध की स्थिति मजबूत होती है।
यह भी पढ़ें: Mantra Magic: हर मंत्र के आगे क्यों लगता है 'ॐ'
आंवले के पेड़ की पूजा करते समय मुख पूर्व दिशा की ओर कर के बैठें और पूजा के बाद आंवले के पेड़ की 7 परिक्रमा लगाएं। परिक्रमा के दौरान इस मंत्र का जाप करते रहें। इससे भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होंगे।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से आमले के पेड़ की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप कर शुभ फल की प्राप्ति कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।