Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें?

आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। 

 
Amalaki Ekadashi  dos and donts

(Amalaki ekadashi 2024 dos and donts) सभी एकादशियों में आमलकी एकादशी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस एकादशई को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आमलकी एकादशी से आश्य है, आंवला के पेड़ की पूजा करना। पद्म पुराण के अनुसार आंवले का पेड़ भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इस पेड़ पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी विराजते हैं। आमलकी एकादशी के दिन आंवले का उबटन लगाना और आंवले के जल से स्नान करना, आंवले का भोजन और आंवले का दान करने का विधान है। अब ऐसे में आमलकी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आमलकी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए? (Amalaki Ekadashi 2024 Dos)

   amla vastu

  • आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा विशेष रूप से करें।
  • आमले एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत रूप से की जाती है।
  • आमलकी एकादशी के दिन सुबह सूर्यदेव (सूर्यदेव मंत्र) को अर्घ्य जरूर दें। इससे व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
  • आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पानी से स्नान करें।
  • भगवान विष्णु को आंवले से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
  • इस दिन माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की विधिवत रूप से पूजा करें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
  • आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर खाना बनाना चाहिए।
  • आमलकी एकादशी के दिन आंवले के ब्राह्मणों को भोजन जरूर करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

आमलकी एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए? (Amalaki Ekadashi 2024 Donts)

  • आमलकी एकादशी के दिन मन शांत रखें और कलह-क्लेश करने से बचना चाहिए। आ
  • आमलकी एकादशी के दिन बिस्तर पर सोने से बचें।
  • आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पत्ते कजो तोड़ने से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - पूजा पाठ के दौरान इन 8 जरूरी बातों का रखें ध्‍यान

  • आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ को न काटें।
  • आमलकी एकादशी के दिन किसी भी ब्राह्मण का अपमान न करें।
  • आमलकी एकादशी के दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

आमलकी एकादशी के दिन करें मंत्रों का जाप (Chant Mantras on Amalaki Ekadashi 2024)

narayan

आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करना चाहिए। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

  • ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ऊँ सूर्याय नम:
  • दुं दुर्गायै नम:
  • ऊँ दामोदराय नमः

आमलकी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इस लेख में विस्तार से पढ़ें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP