हरिवंश पुराण का पाठ खोलता है मोक्ष का द्वार, जानें नियम

हिंदू धर्म में हरिवंश पुराण सभी पुराणों में से एक है। यह मुख्य रूप से भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों, विशेष रूप से भगवान कृष्ण के वंश और उनके जीवन से संबंधित है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति हरिवेश पुराण का पाठ करता है। उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए इस लेख में इसके पढ़ने के नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
rules and benefits of reciting harivansh purana

हरिवंश पुराण के पाठ का सबसे प्रमुख महत्व संतान प्राप्ति और वंश वृद्धि के साथ-साथ मोक्ष प्राप्ति के लिए माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो दंपत्ति निःसंतान हैं या जिन्हें संतान संबंधी कोई समस्या है तो इस पुराण का पाठ करते हैं या किसी योग्य ब्राह्मण से इसका पाठ करवाते हैं, तो उन्हें स्वस्थ और तेजस्वी संतान की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। यह पुराण भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और उनके अद्भुत कर्मों का बखान करता है। इसके नियमित पाठ से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति की हो सकती है। इतना ही नहीं, हरिवंश पुराण का पाठ घर में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में अगर आप हरिवंश पुराण का पाठ कर रहे हैं तो इसे किस नियम से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

हरिवंश पुराण का पाठ करने के नियम

71EotG2B6nL

हरिवंश पुराण का पाठ शुरू करने से पहले संकल्प लेना चाहिए। इसमें आप अपना नाम, गोत्र, स्थान और किस उद्देश्य के लिए पाठ कर रहे हैं। इसके बारे में संकल्प लें।
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में भगवान गणेश की वंदना करना अनिवार्य है। इससे पाठ में कोई बाधा नहीं आती है।
पाठ करने से हाथ में जल लेकर संकल्प लें।
आप एक चौकी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर रखकर भगवान विष्णु की पूजा आरंभ करें।
पूजा शुरू करने के बाद आप हरिवंश पुराण का पाठ करना शुरू करें।
अब जब पाठ हो जाए, उसके बाद आप भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और आप विष्णु चालीसा का पाठ करें।
जब पूरे विधि-विधान के साथ पाठ हो जाए तब आरती जरूर करें।
पाठ करने के बाद दान-पुण्य करने के विशेष विधान है।
हरिवंश पाठ का पुराण का पाठ करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन जरूर कराएं।

हरिवंश पुराण का पाठ करने का महत्व

61hzRCW3KnL._AC_UF1000,1000_QL80_

हरिवंश पुराण का पाठ ग्रहों के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है।हरिवंश पुराण का पाठ करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और इस पाठ से संतान सुख का आशीर्वाद भी मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें - श्री कृष्ण ने क्यों किया था मां काली का रूप धारण, जानें रोचक कथा

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP