herzindagi
amala akkineni biography

शादीशुदा होते हुए भी अमाला के प्यार में पड़ गए थे नागार्जुन, फिल्मी अंदाज में किया था प्रपोज

लंबे समय तक काम करने के दौरान सुपरस्टार नागार्जुन अमाला अक्किनेनी को अपना दिल दे बैठे थे। उस वक्त नागार्जुन शादीशुदा थे।
Editorial
Updated:- 2021-09-01, 13:25 IST

सुपरस्टार नागार्जुन ने अमाला मुखर्जी से दूसरी शादी की थी, दोनों की क्यूट लिटिल स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। अमाला अक्कीनेनी ने करियर के पीक पर नागार्जुन से शादी करने का फैसला किया था। वहीं अमाला से मिलने से पहले ही नागार्जुन शादीशुदा थे, उन्होंने लक्ष्मी दग्गुबाती से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई थी। ऐसा कहा जाता है कि दोनों की शादी टूटने की मुख्य वजह अमाला का नागार्जुन की जिंदगी में आना था।

दरअसल अमाला अक्कीनेनी और नागार्जुन की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए लक्ष्मी दग्गुबाती ने तलाक लेने का फैसला किया था। यही नहीं लक्ष्मी और नागार्जुन के बीच काफी झगड़े भी होने शुरू हो गए थे। यह सिलसिला अधिक समय तक नहीं चल पाया है और दोनों ने शादी के 6 साल बाद ही तलाक ले लिया था। वहीं असल जिंदगी में वह अमाला अक्कीनेनी के साथ अधिक वक्त बिता रहे थे। दरअसल दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और उनकी जोड़ी पर्दे पर पसंद भी की जा रही थी। रील लाइफ जोड़ी असल जिंदगी में भी एक-दूसरे की कंपनी को काफी पसंद करती थी। वहीं लंबे समय तक काम करने के दौरान नागार्जुन अमाला को अपना दिल दे बैठे थे।

नागार्जुन और अमाला के प्यार की शुरुआत

amala akkineni

अमाला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। अमाला अक्कीनेनी और नागार्जुन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें किराई दादा, चिन्ना बाबू, शिवा, प्रेम युद्धम और निर्णयम जैसी फिल्में शामिल हैं। साथ काम करते हुए ही दोनों को एक-दूसरे के प्रति प्यार का एहसास हुआ था। खबरों की माने तो एक बार अमाला शूटिंग के लिए अपनी वैनिटी वैन में बैठी हुई थीं, ऐसे में नागार्जुन उन्हें सरप्राइज देने के लिए वहां पहुंचे। उस वक्त अमाला काफी रो रहीं थीं, यह देख नागार्जुन ने इसका कारण पूछा। अमाला ने उन्हें बताया कि डायरेक्टर ने जो कपड़े उन्हें पहनने के लिए दिये हैं वह उसे नहीं पहनना चाहती। इस पर नागार्जुन ने उन्हें समझाया और डायरेक्टर से कहकर कॉस्टयूम को बदलवा भी दिया। नागार्जुन का ये हम्बल बिहेवियर देख अमाला काफी इंप्रेस हुईं और उनके दिल में भी नागार्जुन के लिए प्यार जाग गया। वहीं एंग्लो इंडियन एक्ट्रेस अमाला को नागार्जुन काफी पसंद करते थे। अमाला सेट पर हमेशा समय से आती थीं और अपने काम को लेकर काफी मेहनती थीं। नागार्जुन उनके इस डेडिकेशन से काफी इंप्रेस थे। (नागा चैतन्य और सामांथा अक्किनेनी)

इसे भी पढ़ें:Happy Birthday: राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्‍टोरी, जानें रोचक बातें

नागार्जुन ने अमाला को ऐसे किया था प्रपोज

amala akkineni son

उस वक्त नागार्जुन और अमाला के अफेयर की खबरें काफी उड़ रही थीं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर पब्लिक्ली कभी भी कुछ नहीं कहा। बता दें कि नागार्जुन ने अमाला को विदेश में प्रपोज किया था। दरअसल दोनों एक फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका गए थे, तभी नागार्जुन ने अमाला को शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने साल 1992 में चेन्नई के एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। शादी के 2 साल बाद दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम अखिल अक्किनेनी है। अखिल अपने भाई और पिता की तरह ही एक शानदार एक्टर हैं और कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:प्रीति जिंटा की वजह से ईशा कोप्पिकर को मिला था परफेक्ट पार्टनर, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

जब नागार्जुन और अमाला के बीच हुई तब्बू की एंट्री

amala akkineni family

सभी जानते हैं कि नागार्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अमाला से शादी के बाद उनका नाम तब्बू (तब्बू लव लाइफ) से भी जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों करीब 12 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे, इसके बावजूद दोनों की लव स्टोरी अधूरी रह गई थी। कहा जाता है कि तब्बू को एहसास हो गया था कि नागार्जुन अमाला को कभी नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया था। वहीं नागार्जुन तब्बू को अपनी एक अच्छी दोस्त मानते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नागार्जुन ने बताया था कि ''तब्बू मेरी अच्छी दोस्त हैं, वह एक खूबसूरत इंसान हैं, जिसका नाम सुनते ही मेरे चेहरे पर चमक आ जाती है। इसके अलावा अमाला भी तब्बू को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं।'' अमाला ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि ''तब्बू उन चंद लोगों में से हैं, जिनके साथ मैं संपर्क में हूं। मुझे तब्बू और नागार्जुन दोनों पर पूरा विश्वास है और इसे कोई हिला नहीं पाएगा।''

उम्मीद है कि आपको अमाला अक्किनेनी और नागार्जुन से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।