एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी और एक्टर नागा चैतन्य साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। फैन्स इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। समांथा अक्किनेनी का साउथ की फिल्मों में बहुत बड़ा फैन बेस है और वह दक्षिण की दीपिका पादुकोण मानी जाती हैं। नागा चैतन्य भी साउथ के जाने-माने एक्टर हैं और सुपरस्टार नागार्जुन के बड़े बेटे हैं। फिलहाल समांथा 4 जून को रिलीज हुई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' सीजन 2 में नज़र आ रही हैं। उनके साथ मुख्य भूमिका में मनोज बाजपेयी भी हैं। इस वेब सीरीज में समांथा ने राजी का रोल निभाया है। यह लोगों को खूब पसंद आ रही है। समांथा और नागा चैतन्य की शादी को तीन साल हो गए हैं। दोनों की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प रही है।
इस लेख के जरिए हम आपको इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
दोनों लव बर्ड्स की पहली मुलाकात 2009 में फिल्म 'ये मैया चेसवे' के सेट पर हुई थी। फिल्म में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी और यह फिल्म हिट रही थी।
'ये मैया चेसवे' फिल्म के दौरान दोनों कलाकार अलग-अलग डेट कर रहे थे। बाद में दोनों का ही ब्रेकअप हो गया था। धीरे-धीरे समय के साथ दोनों की दोस्ती और गहरी होती चली गई। साल 2014 फिल्म सूर्या में दोनों ने दोबारा काम किया। इसी दौरान ही इनके प्यार की शुरुआत हुई थी।
इसे जरूर पढ़ें: जानिए महिला IPS रूपा दिवाकर मौदगिल के बारे में जिसने सीएम तक को गिरफ्तार कर लिया था
समांथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर बहुत सी फोटोस भी शेयर करती रहती हैं। जब दोनों दोस्त से अच्छे दोस्त बन चुके थे तो सोशल मीडिया पर इनकी क्यूट तस्वीरें लोगों का ध्यान अपने ऊपर खींचने लगी। लोगों को लगने लगा की दोनों के बीच में दोस्ती से बढ़कर भी कुछ हैं। इसके बाद कई मौको पर इस कपल को साथ घूमते भी देखा गया और फिर इनके अफेयर की चर्चाएं होने लगी थी।
साल 2015 में सुपरस्टार नागार्जुन ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनके बेटे ने किसी को पसंद कर लिया है। इसके बाद यह चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थी कि वह समांथा और नागा चैतन्य के अफेयर की बात कर रहे थे। समांथा को नागा चैतन्य ने साल 2016 में एक रोमांटिक ट्रिप के दौरान शादी के लिए प्रपोज किया था।
इसे जरूर पढ़ें: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम लता सभरवाल और संजीव सेठ की लव स्टोरी है बहुत दिलचस्प, जानें यहां
2017 में समांथा और नागा चैतन्य नें अक्टूबर के महीने में गोवा में शादी कर ली थी। गौरतलब है कि दोनों नें हिंदु रीति रिवाज के साथ-साथ कैथोलिक रीति रिवाज से भी शादी की थी। शादी के खास मौके पर नागा चैतन्य ने काफी स्टाइलिश कुर्ता पहना था और संमाथा ने लाइट गोल्डन कलर की डिजाइनर साड़ी पहनी थी। इनकी शादी की तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रही थी।
आज दोनों की शादी को तीन साल से ज्यादा वक्त हो चुका है और दोनों साथ में बेहद खुश हैं। इनकी जोड़ी साउथ के बेहद खूबसूरत कपल्स की लिस्ट में शामिल है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
(Image Credit:Instagram)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।