Summer Season Flowers Name: हम सभी अपने गार्डन में फूल के पौधे लगाते हैं। लेकिन कुछ समय के बाद मौसम बीतते ही फूल खिलना बंद हो जाता है। उस प्लांट में फूल देखने के लिए हमें अगले सीजन का इंतजार करना पड़ता है। गर्मी, बरसात और ठंड के मौसम में अलग-अलग सीजनल पौधों में फूल खिलते हैं। लेकिन कुछ प्लांट ऐसे होते हैं जिनपर साल के बारह महीने फूल खिलते हैं। इस आर्चिकल में आज हम आपको ऐसे प्लांट के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर साल के 365 दिन फूल खिलते हैं।
बारहमासी फूल बगीचे की खूबसूरती में चांद लगाते हैं। इन प्लांट को एक बार लगाकर हम पूरे साल फूल पा सकते हैं। सालभर फूल खिलने वाले पौधों को ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां पर उन्हें सही मात्रा में सूर्य की रोशनी मिल सके। इन पौधों को तैयार करने में खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें-क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पीसने से आपके आपके घर का कितना काम हो सकता है
गुलाब का फूल पूरे साल खिलने वाले पौधे होते हैं। गुलाब कई किस्म और विभिन्न रंग के होते हैं। इन्हें लगाने के लिए आप पुराने पौधे की कलम लगा सकती हैं। इनका ख्याल रख आप कई सालों तक आसानी से फूल खिला सकते हैं।
लैंटाना फूल पहले के समय हर जगह आसानी से मिल जाया करते थे। लेकिन धीरे-धीरे इन प्लांट की प्रजातियां विलुप्ती की ओर बढ़ चुकी है। ये फूल साल के 12 महीने खिलते हैं। इस प्लांट पर सफेद, पीले, नारंगी, गुलाबी और लाल रंग के गुच्छे में फूल लगते हैं।
अडेनियम का पौधे में आकर्षक फूल वाला पौधा है। इन प्लांट का आप बोन्साई भी तैयार कर सकते हैं। इस प्लांट को आप घर के अंदर और बाहर आसानी से उगा सकती हैं और साल भर इसके फूलों का आनंद ले सकते हैं।
बोगनवेलिया प्लांट से आप साल के बारह महीने आराम से फूल पा सकते हैं। ये प्लांट पूरे साल घर की शोभा बढ़ाने का काम करता है। इस पौधे को आप कम देखभाल के साथ भी तैयार कर सकते हैं।
गुड़हल पूरे साल खिलने वाला बारहमासी फूल वाला प्लांट है। गुड़हल के पौधे पर सफेद, पीले,लाल और गुलाबी रंग के फूल लगते हैं। इस प्लांट को आप कलम से भी उगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Walnut shell Reuse: अखरोट के छिलके को जलाने से क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।