
How to Increase Flowering in Hibiscus: बागवानी का शौक रखने वाली महिलाएं अपने बगीचे में अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे लगाती हैं। इसमें कुछ पौधे कॉमन होते हैं, जो सामान्यता हर घर में लगा हुआ देखने को मिल जाता है। इसी में से एक है गुड़हल का पौधा। साल के 12 महीने फूल देने वाले इस पौधे की अगर अच्छे से देखभाल की जाए, तो टोकरी भर-भर के फूल देखने को मिलते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सी लापरवाही हो जाए, तो पूरी मेहनत खराब हो जाती है। अब ऐसे में अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि मेहनत करने के बाद भी पौधे की ग्रोथ में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है।
अगर आपके घर में गुड़हल का प्लांट लगा है, लेकिन फूलों की संख्या कम है, तो आप इंफ्लुएंसर कविता का बताया गया तरीका अपना सकती हैं। नीचे पढ़ें कैसे बढ़ाएं फूलों की ग्रोथ?

गुड़हल (Hibiscus) एक सदाबहार पौधा है, लेकिन इसमें फूलों का मुख्य सीजन मार्च से जून और जुलाई से अक्टूबर का होता है। अगर आप इसका खास ध्यान रखें तो हर सीजन में भर-भर के फूल पा सकती हैं।
पौधे की ग्रोथ को तेज करने के लिए खाद-दवा और पानी के साथ-साथ उसकी समय-समय पर कटिंग करना भी जरूरी है। अगर आपके पौधे में फूल कम है, तो इसका मतलब है कि पौधे को प्रूनिंग की जरूरत है। फरवरी, मार्च और अप्रैल के मिड तक इसकी कटिंग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- मोगरा के फूलों से भर जाएगा पौधा, जड़ के पास डाल दें ये 2 चीजें, ग्रोथ देखकर पड़ोसी भी पूछेंगे राज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।