जानें देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता के बारे में

नीता अंबानी की ही तरह उनकी बहू श्लोका अंबानी भी महिलाओं के बीच स्टाइल आइकन हैं। आइए जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में। 

shloka mehta ambani main

आजकल नीता अंबानी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में हैं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता। जी हां, खूबसूरती के पैमाने में खरी उतरने वाली श्लोका, अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी होने के साथ देश की सबसे अमीर बहुओं में से एक हैं। आइए जानें कौन हैं श्लोका मेहता और कैसा है इनका व्यक्तित्व।

मुंबई में हुआ जन्म

श्लोका मेहता का जन्म 11 जुलाई 1990 को मुंबई में हुआ था। इसके पिता श्री रसेल अरुणभाई मेहता भारत के शीर्ष हीरा व्यापारियों में से एक हैं। श्लोका मेहता,प्रसिद्ध भारतीय हीरा व्यापारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। श्लोका की मां का नाम मोना मेहता है। श्लोका का जन्म एक जैन परिवार में हुआ था जो कि पालनपुरी जैन जाति का हिस्सा है। उसका परिवार मूल रूप से भावनगर, गुजरात से है।श्लोका के एक बड़े भाई विराज मेहता और एक बड़ी बहन दीया मेहता हैं। उसके भाई और बहन दोनों शादीशुदा हैं।

कहां हुई पढ़ाई

श्लोका मेहता की प्रारंभिक पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से हुई। श्लोका मेहता , धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल पढ़ाई के बाद 2009 में न्यू जर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई के लिए चली गईं थी। इसके बाद उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया।

आकाश के साथ की स्कूल की पढ़ाई

shloka mehta ambani ()

श्लोका और आकाश अंबानी दोनों ने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक साथ पढ़ाई की और कई वर्षों से एक दूसरे को जानते हैं। स्कूल के स्नातक होने के कुछ दिनों बाद, आकाश ने उन्हें शादी के लिए प्रस्तावित किया और वे नौ साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे।

रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर

श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसैल मेहता की बेटी हैं। श्लोका की नेटवर्थ लगभग 130 करोड़ रुपये है। श्लोका मेहता ने जुलाई 2014 से रोजी ब्लू फाउंडेशन के डायरेक्टर के तौर पर पद संभाला हुआ है। रेजी ब्लू फाउंडेशन देश की बड़ी डायमंड कंपनियों में से एक है।

इसे जरूर पढ़ें : इन अनदेखी तस्वीरों से जानिए नीता अंबानी क्यों हैं सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिलाओं में से एक

एक समाज सेविका भी हैं

श्लोका ने बड़े ही मंझे ढंग से बिजनेस की बागडोर अपने हाथों में ली है। ये एक कुशल एक बिजनेस वुमेन होने के साथ-साथ समाजेसविका भी हैं। उन्होंने साल 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एक एनजीओ की शुरुआत की थी । इस एनजीओ में जरुरतमंदों को शिक्षा, खाना, आश्रय व कई अन्य सुविधाएं दी जाती हैं।

डेटिंग से शादी तक का सफर

shloka mehta ambani ()

मूल रूप से गुजरात के रहने वाले, अंबानी और मेहता एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और पारिवारिक मित्र हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी, धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ में पढ़ाई करते थे। आकाश, की श्लोका पसंद आयीं और उन्होंने श्लोका को स्कूल पूरा करने से ठीक पहले 12 वीं कक्षा में ही प्रपोज कर दिया। श्लोका ने उनके प्रस्ताव को आसानी से स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता को अपने रिश्ते के बारे में बताया । हालांकि, उन्हें वर्षों तक रिश्ते में लंबी दूरी का सामना भी करना पड़ा, क्योंकि दोनों अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने के लिए गए। अपने रिश्ते में लगभग 9 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 24 मार्च, 2018 को गोवा के एक पांच सितारा रिसॉर्ट में सगाई कर ली। इसके बाद आकाश और श्लोका ने 9 मार्च, 2019 को जिओ वर्ल्ड सेंटर में एक पारंपरिक हिंदू समारोह में शादी की। पूरी शादी में कई बड़ी हस्तियां भी सम्मिलित हुईं।

इसे जरूर पढ़ें : नीता अंबानी की बहू श्‍लोका मेहता को हैं ये 5 महंगे शौक

जानवरों से है प्यार

इतनी खूबियों से भरी हुई श्लोका मेहता जानवरों को भी बेहद प्यार करती हैं।

फिटनेस का भी रखती हैं ख्याल

shloka mehta ambani ()

श्लोका अंबानी अपनी फिटनेस का भी ख़ास ख्याल रखती हैं। इसीलिए कई अभिनेत्रियों की तुलना में ये देखने में ज्यादा फिट हैं।यही कारण है कि शादी के जोड़े में भी वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं।

महंगी कारों की शौक़ीन

श्लोका अंबानी को भी पति आकाश की तरह महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है। श्लोका के पास 4 करोड़ रुपये बेंटले कार है। इसके साथ ही श्लोका के पास मिनी कूपर और मर्सिडीज जैसी लग्जीरियस कार भी हैं।

अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से श्लोका आजकल की लड़कियों के बीच आदर्श हैं। जिनके लाइफस्टाइल को हर कोई अपनाना चाहता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: pintrest

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP