देश के सबसे अमीर खानदान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर की बड़ी बहू श्लोका अंबानी खुद भी देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी को 1 वर्ष बीत चुका है। इस एक वर्ष में श्लोक मेहता किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी हैं। श्लोका मेहता दिखने में बेहद सिंपल लगती हैं मगर, उनके शौक किसी राजकुमारी से कम नहीं हैं।
अभी तक आपने नीता अंबानी के महंगे शौकों के बारे में सुना होगा मगर, आज हम आपको उनकी बहू श्लोका के महंगे शौक के बारे में बताएंगे।
श्लोका मेहता को महंगे बैगस का शौक है। उनके बैग कलेक्शन में कई महंगे ब्रांड्स के बैग्स है। कुछ दिन पहले श्लोका मेहता ने अपनी ननद ईशा अंबानी की एक पार्टी में हिस्सा लिया था। इस पार्टी में वह बेहद स्टाइलिश ब्लैक कलर के जम्पसूट में शामिल हुई थीं। इसके साथ ही उन्होंने पुराने जमाने के स्टीरियो बॉक्स की तरह दिखने वाला बैग कैरी किया था।
आपको बता दें कि बूमबॉक्स जैसा दिखने वाला यह बैग मश्हूर डिजाइनर Judith Leiber द्वारा डिजाइन किया गया है। इस बैग की कीमत उनकी वेबसाइट पर 6,295 डॉलर लिखी हुई है। इसका मतलब भारतीय मुद्रा में ये बैग 4 लाख 50 हज़ार रुपए का हुआ। वैसे श्लोका मेहता के बैग कलैक्शन में Hermes ब्रांड का ऑरेंज पॉपी एवरग्रेन लेदर बैग भी है। श्लोका मेहता के इस बैग की कीमत 6.6 लाख रुपये है।
गोवा में हुई अपनी रोका सेरिमनी में श्लोका मेहता ने लंदन बेस्ड डिजाइनर वेबसाइट Needle And Thread का ग्रे कलर का ‘Marie Gown’ पहना था। इस पर एंटीक लेस डिटेलिंग थी। इस ड्रेस की कीमत 875 पाउंडस थी। भारतीय करेंसी में यह ड्रेस आपको 80500 रुपए में मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें:Latest Blouse Designs: श्लोका मेहता के इन 4 स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस से लें आइडिया
वैसे यह ड्रेस ही नहीं श्लोका हमेशा ही फेमस फैशन डिजाइनर्स के आउटफिट्स में नजर आती हैं। श्लोका के फेवरेट फैशन डिजाइनर्स में अबूजानी संदीप खोसला का नाम सबसे पहले आता है। श्लोका की वॉर्डरोब में देश-विदेश के फेमस फैशन डिजाइनर्स की डिजाइन किए हुए आउटफिट्स हैं।नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी में किसका लेहंगा लुक है बेस्ट? आप ही बताएं
यह बात सभी को पता है कि नीता अंबानी रोज सुबह 3 लाख रुपए की चाय पीती हैं। उनके चाय का काप ही सोने के बॉर्डर वाला है। एक कप की कीमत ही 3 लाख रुपए है। मगर श्लोका को महंगे कप में चाय पीने का शौक नहीं बल्कि महंगी चाय पीने का शौक है। इस बात का जिक्र नीता अंबानी श्लोका मेहता की बर्थ डे पर बनाए स्पेशल वीडियो में भी किया था। श्लोका को ‘Gin & Tonic tea’ और ‘Sundae tea’ बहुत पसंद हैं। यह आपको 4 फ्लेवर्स में मिल जाएग।महंगे आउटफिट्स और फुटवियर के अलावा श्लोका मेहता को महंगे खाने-पीने का भी है शौक
वहीं Sundae tea आपको भारत में नहीं मिलेगी इसकी कीमत 24.99 डॉलर है यानी यह आपको 1855.99 रुपए की मिलेगी। यह बेहद महंगी चाय हैं। जहां ‘Gin & Tonic tea’ ज्यूनिपर बेरीज, धनिया, मेथी, लेमन बाम और ग्रीन टी का मिक्सचर होती है वहीं ‘Sundae tea’ भी एक तरह की ग्रीन टी है जो वनीला, मैंगो, स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल फ्लेवर में आती है।
इसे भी पढ़ें :Shloka Mehta- Akash Ambani Wedding Anniversary : ऐस निभाई गई थीं आकाश अंबानी-श्लाेका मेहता की शादी की रस्में
श्लोका मेहता किसी भी अवसर पर देख लें वह हमेशा ही महंगे जेवरों में लदी नजर आती हैं। श्लोका अंबानी के महंगे ज्वेलरी पहनने के शौक को उनकी सास नीता अंबानी भी बखूबी समझती हैं। शायद यही वजह है कि शादी के तोहफे के रूप में नीता अंबानी ने श्लोका मेहता को हीरों से जड़ा हार दिया था। यह हार 300 करोड़ रुपए का था।
Finapp रिपोर्ट की माने तों श्लोका मेहता की नेट वर्थ USD 18 million है। यनी श्लोका 120 करोड़ रुपए की नेटवर्थ रखती हैं। श्लोका को कार का भी शौक है। उनके पास विश्व की कुछ बहुत ही लग्जीरियस कार्स हैं। श्लोका के पास 4 करोड़ की Bentley Luxury कार के साथ ही Mini Cooper कार की भी मालकिन हैं। आपके बता दें कि देश में केवल 3 ही मिनी कूपर कार हैं इनमें से एक श्लोका के पास है। वहीं 33.29 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास Mercedes, BMW और Audi भी है।नीता अंबानी की बहू श्लोका अंबानी से लें ‘No Makeup Look’ के टिप्स
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।