herzindagi
Shloka Ambani Cupcake Lover

महंगे आउटफिट्स और फुटवियर के अलावा श्‍लोका मेहता को महंगे खाने-पीने का भी है शौक

श्‍लोका मेहता को महंगे कपड़ों के अलावा मेहंगा और डिलीसियस खाना खाने का भी बहुत शौक है। आइए जानते हैं कि उनकी फेवरेट लिस्‍ट में क्‍या शामिल है। 
Editorial
Updated:- 2019-07-19, 15:32 IST

11 जुलाई को श्‍लोका मेहता का बर्थ डे उनके ससुराल में काफी धूमधाम से मनाया गया। शादी के बाद श्‍लोका मेहता का यह पहला बर्थ डे था इसलिए उनके बर्थ डे को लेकर उनके ससुराल वाले काफी एक्‍साइटेड थे। श्‍लोका मेहता के बर्थ डे पर अंबानी फैमिली ने उन्‍हें बेहद अनोखे अंदाज में विश किया था। श्‍लोका मेहता को बर्थ डे विश करने के लिए अंबानी फैमिली ने एक वीडियो तैयार करवाया था और इस वीडियो में अंबानी और मेहता फैमिली ने मिल कर श्‍लोका को विश किया था। इस विडियो में जहां सभी ने श्‍लोका को अपनी-अपनी तरह से बर्थ डे विश किया वहीं श्‍लोका मेहता की सास यानि नीता अंबानी ने भी बेहद अनोखे अंदाज में श्‍लोका को बर्थ डे विश किया था। नीता ने श्‍लोका को विश करते हुए उनके शौक के बारे में काफी कुछ बताया। 

इसे जरूर पढ़ें:नीता अंबानी की बहू श्लोका अंबानी से लें ‘No Makeup Look’ के टिप्स

वीडियो में नीता अंबानी ने बताया कि किस तरह श्‍लोका के उनके घर में आने के बाद से उनका घर दुनिया का सबसे बड़ा फूड हब बन चुका है। नीता ने बताया, ‘श्‍लोका बेटा यह आपका अंबानी फैमिली में पहला बर्थ डे है। आप अब ऑफीशियली श्‍लोका आकाश अंबानी बन चुकी हैं। मुझे नहीं पता कि आपको आज कैसा महसूस हो रहा है। मगर, जब से आप अंबानी फैमिली का पार्ट बनी हैं तब से हमें लग रहा है कि हमारी फैमिली कंप्‍लीट हो गई है। आकाश के लिए आप पर्फेक्‍ट हैं। इसके साथ ही मैं यह भी कहना चाहती हूं कि जब से आप हमारे घर में आई हैं तब से हमारा घर बहुत बड़ा फूड हब बन चुका है। दिन में हर समय का एक परफेक्‍ट मेन्‍यू अब तैयार रहता है। इस मेन्‍यू में आपने बेहद शानदार चीजों को शामिल किया है। इनमें से बहुत सारी चीजों के बारे में तो हमने पहले कभी सुना भी नहीं था।’ इस वीडियो में नीता अंबानी ने श्‍लोका कि कुछ फेवरेट खानेपीने की चीजों के बारे में बताया था। तो चलिए जानते हैं देश के सबसे अमीर खानदान की बहू श्‍लोका मेहता को खाने-पीने में क्‍या सबसे ज्‍यादा पसंद है। 

इसे जरूर पढ़ें:आकाश अंबानी का आंखें मारना किस ओर करता है इशारा? कहीं प्रेग्‍नेंट तो नहीं है श्‍लोका मेहता

Shloka Ambani Tea Lover

चाय 

वीडियो में नीता अंबानी ने बताया कि श्‍लोका ने कुछ ऐसी चाय के बारे में उन्‍हें बताया जिनका नाम भी उन्‍होंने पहले कभी नहीं सुना था। हालाकि खुद नीता अंबानी बहुत महंगी चाय पीती हैं। मगर, वीडियो में उन्‍होंने बताया कि श्‍लोका को ‘Gin & Tonic tea’ और ‘Sundae tea’ बहुत पसंद हैं। आपको बता दें कि यह बेहद महंगी चाय होती हैं। जहां ‘Gin & Tonic tea’ ज्‍यूनिपर बेरीज, धनिया, मेथी, लेमन बाम और ग्रीन टी का मिक्‍सचर होती है वहीं ‘Sundae tea’ भी एक तरह की ग्रीन टी है जो वनीला, मैंगो, स्‍ट्रॉबेरी और पाइनएप्‍पल फ्लेवर में आती है। इसे आप मेरीगोल्‍ड पेटल्‍स की टॉपिंग के साथ पी सकती हैं। यह चाय आपको भारत में नहीं मिलेंगी मगर, ऑनलाइन आप इन्‍हें ऑर्डर कर सकती हैं।(इस टी से टेजी से होता है फैट कम)

Nita Ambani Bahu Shloka Mehta Tea Lover

पॉपकॉर्न 

श्‍लोका अंबानी को चाय ही नहीं बल्कि डिफ्रेंट फ्लेवर के पॉपकॉर्न भी बहुत पसंद हैं। यह पॉपकॉर्न चॉकलेट, मिंट और दूसरे कई फ्लेवर्स में आते हैं। यह आपको मार्केट में ईजली मिल जाएंगे। हो सकता है कि श्‍लोका मेहता बेहद एक्‍सपेंसिव ब्रांड के पॉपकॉर्न खाती हों मगर, आम लोग भी बाजार से खरीद कर फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न खा सकती हैं।(यह गलतियां पॉपकॉर्न का स्वाद कर देंगी किरकिरा)

Shloka Mehta Indulges In Expensive Food And Drinks

कपकेक्‍स 

चाय और पॉपकॉर्न के साथ-साथ श्‍लोका मेहता को कपकेक्‍स खाने का भी शौक है। नीता अंबानी ने वीडियो में बताया कि श्‍लोका को कपकेक्‍स के कई फ्लेवर्स पसंद हैं।

 

उनके साथ-साथ अब घर के सभी लोग इन टेस्‍ट कपकेक्‍स का मजा लेते हैं।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।