नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी वर्ष 2019 में श्लोका मेहता से हुई थी। तब से श्लोका मेहता हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। खासतौर पर श्लोका अपने फैशन और सिंपल लुक की वजह से युवा महिलाओं के बीच ज्यादा ही चर्चा में रहती हैं। श्लोका मेहता बहुत ही स्टाइलिश अउटफिट्स पहनती हैं। मगर बात जब ट्रेडिशनल लुक की आती है तो श्लोका मेहता के एक से बढ़ कर एक लुक देखने को मिलते हैं।
श्लोका मेहता जब से अंबानी परिवार से जुड़ी है तब से हर बड़े अवसर और बॉलीवुड पार्टीज में वह नजर आ जाती हैं। हर पार्टी हर अवसर पर उनका अलग ही लुक नजर आता है। श्लोका मेहता के पास लेहंगे का बहुत ही खूबसूरत कलेक्शन है।डिजाइनर लेहंगों के साथ श्लोका ब्लाउज भी बेहद स्टाइलिश पहनती हैं। अगर आप ब्लाउज के नए डिजाइंस तलाश रही हैं तो आपको एक बार श्लोका मेहता के नए लेहंगा कलेक्शन पर एक बार नजर जरूर डालनी चाहिए। चलिए श्लोका मेहता के डिजाइनर ब्लाउज की कुछ झलक हम आपको दिखा देते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Makeup Tips: खुल गया श्लोका मेहता की खूबसूरती का राज, आप भी जानें
गोल्डन एम्बेलिश्ड ब्लाउज
श्लोका मेहता की यह तस्वीर देखें। यह तस्वीर अंबानी हाउस में हुई दिवाली पार्टी की है। इस पार्टी में श्लोका मेहता ने फैशन डिजइनर स्वाति एंड सुनैना का डिजाइन किया हुआ पेस्टल पिंक कलर का लेहंगा पहना है। इस लेहंगे को थोड़ा सा डिफ्रेंट लुक देने के लिए श्लोका ने गोल्डन एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना है।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी में किसका लेहंगा लुक है बेस्ट? आप ही बताएं
इस ब्लाउज की वजह से श्लोका के लेहंगा और भी ज्यादा ग्रेसफुल नजर आ रहा है। अगर, आपके पास कोई सॉलिड कलर की सिल्क साड़ी है तो आप भी श्लोका मेहता की तरह गोल्डन एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहन सकती हैं। श्लोका के ब्लाउज की नेकलान डीप सर्किल है। इस नेकलाइन का ब्लाउज आप किसी भी लोकल दर्जी से बनवा सकती हैं।साल भर की सैलरी जितना महंगा है श्लोका मेहता का ये बैग
हाई-कट चोली
श्लोका मेहता ने हाल हि में हुई अरमान जैन की शादी की रिसेप्शन पार्टी में फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लेहंगा पहना था। पिस्ता कलर के इस लेहंगे के साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत हाई-कट चोली पहनी थी। स्वीटहार्ट नेकलाइन पर फ्रिल डिटेलिंग इस ब्लाउज को और भी स्टनिंग लुक दे रही थी। ब्लाउज पर सिलवर एम्ब्रॉयडरी की गई थी। श्लोका मेहता ने इस लेहंगे के साथ दुपट्टा नहीं पहना था। अगर आप भी बिना दुपट्टे के लेहंगा पहनने का प्लान कर रही हैं तो आपको भी एक बार यह ब्लाउज डिजाइन जरूर ट्राय करनी चाहिए।
ब्रोकेड ब्लाउज
आजकल ब्रोकेड का काफी ट्रेंड है साथ ही एमरेल्ड ग्रीन कलर भी आजकल चलन में हैं। श्लोका मेहता ने भी इस तस्वीर में फैशन डिजाइनर सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ पैचवर्क लेहंगा पहना है। इस लेहंगे के साथ श्लोका मेहता ने एमरेल्ड ग्रीन कलर का ब्रोकेड ब्लाउज पहना है।
इस बलाउज पर गोल्डन थ्रेड की बूटियां बनी हुई हैं। श्लोका मेहता के इस ब्लाउज डिजाइन को आप असानी से किसी लोकल टेलर से बनवा सकती हैं।
लेस ब्लाउज
श्लोका मेहता ने इस तस्वीर में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता का डिजाइन किया हुआ लैवेंडर लेस लेहंगा पहना है। इस लेहंगा का मुख्य आकर्षण इसकी चोली है। श्लोका ने इस लेहंगे के साथ लेसवर्क वाली चोली पहनी है। फुल स्लीव्ज की व्हाइट लेस चोली में श्लोका डिजनी प्रिंसिस जैसी नजर आ रही हैं। आप भी लेस फैब्रिक मार्केट ले कर किसी लोकल दर्जी से स्टाइलिश लुक वाला ब्लाउज स्टिच करा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: श्लोका मेहता और आकाश अंबानी इस मामले में निकले आलिया-रणबीर से भी आगे, देखें उनकी 11 Unseen तस्वीरें
अब आप बताएं कि आपको श्लोका मेहता का कौन सा ब्लाउज डिजाइन सबसे अच्छा लगा। वैसे आप उनके और भी ब्लाउज डिजाइंस यहां पर क्लिक करके देख सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों