Makeup Tips: खुल गया श्‍लोका मेहता की खूबसूरती का राज, आप भी जानें

श्‍लोका मेहता की मेकअप आर्टिस्‍ट आरती नायर ने उनका मेकअप सीक्रेट रिवील किया है। अगर आपको उनका यह लुक पसंद है तो आप भी इसे ट्राय कर सकती हैं। 

shloka mehta makeup steb by step

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार हमेशा ही लाइमलाइट में रहता है। खासतौर पर उनकी वाइफ नीता अंबानी अपने स्‍टाइलिश अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वैसे नीता अंबानी के साथ ही अब अंबानी फैमिली की बहूरानी श्‍लोका मेहता के लुक्‍स के भी खूब चर्चे होते हैं। इतनी अमीर खानदान से होने के बाद भी श्‍लोका मेहता बेहद साधारण जीवन जीती हैं। इसकी झलक उनकी लाइफस्‍टाइल में नजर आती हैं। श्‍लोका मेहता सिंपल सोवर होने के बाद भी बेहद स्‍टाइलिश और ब्‍यूटिफुल नजर आती हैं। श्‍लोका मेहता हाल हि में अरमान जैन की शादी में नजर आई थीं।

इस अवसर पर उन्‍होंने फैशन डिजाइनर सब्‍यासाची का डिजाइन किया हुआ ग्रीन, यलो और पिंक लेहंगा पहना था। उनका लेहंगा तो खूबसूरत था ही साथ ही श्‍लोका ने बहुत ही सटल मेकअप किया था। इस मेकअप में उनकी खूबसूरती और भी ज्‍यादा निखर रही थी। श्‍लोका के लुक पर उनके फैंस के बेहद अच्‍छे कॉमेंट्स आए थे। खासतौर पर युवा महिलाएं जानना चाहती हैं कि श्‍लोका मेहता कैसे मेकअप करती हैं कि वह इतनी खूबसूरत नजर आती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि श्‍लोका मेहता कैसे मेकअप करती हैं। आपको बता दें कि श्‍लोका मेहता की मेकअप आर्टिस्‍ट आरती नायर ने खुद अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर श्‍लोका मेहता का मेकअप सीक्रेट रिवील किया है और स्‍टेप बाय स्‍टेप बताया है।

इसे जरूर पढ़ें: Shloka Mehta Family: नीता अंबानी की बहू श्लोका के दिल के बेहद करीब हैं ये 4 लोग, जानें कौन हैं ये

आरती नायर ने बताया, 'श्‍लोका की स्किन पर सबसे पहले Indulgeo Essentials face oil यूज किया गया है। यह उनकी त्‍वचा को मेकअप के लिए तैयार करेगा। इसके बाद बॉबीब्राउन इंडिया का एक्‍सट्रा रिपेयर अंडर आई क्रीम लगाई गई है। यह उनकी आंखों को एक्‍सट्रा हाइड्रेशन देने के लिए मैंने लगाई है। श्‍लोका के चेहरे पर बॉबी ब्राउन इंडिया का पीच करेक्‍टर और नर्स का कंसीलर यूज किया गया है। इसे ybpcosmetics के स्‍पंज से अच्‍छे से ब्‍लैंड किया है।'श्लोका मेहता के 3 मेकअप लुक्स आप भी कर सकती हैं ट्राय

nita ambani  bahu shloka mehta  beauty secret

आरती ने आगे बताया, ' मेकअप बेस के लिए मैने temptu का एअरब्राश यूज किया है ताकि स्‍मूद फिनिश आ सके। इसके बाद coverfx का लूज पाउडर यूज किया है। आईब्रोज को ग्रूम करने के लिए anastasiabeverlyhills की आईब्रो पेंसिल यूज की है। गालों को हाइलाइट करने के लिए narsissist का हाइलाइटर यूज किया है। वहीं ट्रेडिशनल लुक देने के लिए narsissist का ही काजल यूज किया है। इससे उनकी आंखों के शेप को डिफाइन किया गया है। 'महंगे आउटफिट्स और फुटवियर के अलावा श्‍लोका मेहता को महंगे खाने-पीने का भी है शौक

सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्‍ट आरती नायर ने आगे बताया, 'श्‍लोका की आंखों पर सॉफ्ट पिंक आईशैडो यूज किया गया है। यह आईशैडो हल्‍का शाइनी और मैट फिनिश में है। lorealmakeup के जैल आईलाइनर से श्‍लोको की आंखों को विंग्‍ड लुक दिया गया है। मेकअप को कंप्‍लीट करने के लिए maybelline का मस्‍कारा और फॉल्‍स आईलैशेज का इस्‍तेमाल किया गया है। श्‍लोका के होठों पर बॉबी ब्राउन इंडिया की न्‍यूड पिंक शेड का ग्‍लॉस यूज किया गया है। '

अगर आपको भी श्‍लोका मेहता का यह मेकअप लुक पसंद आया हो तो आप भी इसे स्‍टेप बाय स्‍टेप फॉलो कर सकती हैं। गौरतलब है, श्‍लोका मेहता को ज्‍यादातर बिना मेकअप के ही स्‍पॉट किया गया है। श्‍लोका जब किसी वेडिंग फंक्‍शन में भी नजर आई हैं तब भी उन्‍होंने मिनिमल मेकअप किया है। वह बिना मेकअप के भी सुंदर नजर आती हैं और मिनिमल मेकअप के साथ भी सुंदर दिखती हैं।नीता अंबानी की बहू श्लोका अंबानी से लें ‘No Makeup Look’ के टिप्स

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP