Shloka Mehta Family: नीता अंबानी की बहू श्लोका के दिल के बेहद करीब हैं ये 4 लोग, जानें कौन हैं ये

नीता अंबानी की चहेती बहू रानी श्लोका मेहता के दिल के करीब केवल आकाश अंबानी ही नहीं बल्कि ये 4 लोग भी हैं। चलिए जानते हैं इन चारों के बारे में। 

shloka Mehta mother mona Mehta new pics

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की वाइफ और नीता अंबानी की बहूरानी श्लोका मेहता जब से अंबानी परिवार जुड़ी हैं तब से वह काफी फेमस हो गई हैं। आज श्लोका अंबानी के बारे में लोग उतना ही जानना चाहते हैं जितना कि किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना चाहते हों। श्लोका मेहता क्या खाना पसंद करती हैं और क्या पहनती हैं। लोग अब श्लोका मेहता की सारी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। जबकि बेहद साधारण जीवन जीने वाली श्लोका के शौक बिलकुल भी सेलिब्रिटीज जैसे नहीं हैं। यहां तक कि उन्हें तो तस्वीरें तक क्लिक करवाना अच्छा नहीं लगता। अगर श्लोका मेहता की सोलो तस्वीर सोशल मीडिया में तलाशी जाएं तो शायद चुनिंदा तस्वीरें ही आपको देखने को मिलेंगी। मगर, हालही में फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्लोका मेहता की कुछ तस्वीरें उनके दिल के बेहद करीब रहने वाले लोगों के साथ पोस्ट की हैं।

यह तस्वीरें श्लोका के हसबैंड आकाश अंबानी या नंद ईशा अंबानी और सास नीता अंबानी की नहीं है। बल्कि यह तस्वीरें श्लोका मेहता के परिवार के लोगों की हैं। हम हमेशा श्लोका मेहता को उनकी सास नीता अंबानी और अंबानी खानदान से जोड़ कर ही देखते हैं। मगर, आज हम बात करेंगे कि ससुराल वालों के अलावा वो 4 कौन लोग हैं जो श्लोका अंबानी के दिल में बसते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: होने वाली छोटी बहू राधिक मर्चेंट के साथ नीता अंबानी की है जबरदस्‍त कैमिस्‍ट्री

shloka Mehta bhabhi nisha Mehta

मां मोना मेहता

जब श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का गोवा में रोका हुआ था। तो श्लोका के साथ एक महिला को देखा गया जो हू-ब-हू उन्हीं की तरह नजर आ रही थी। नहीं-नहीं यह श्लोका मेहता की बहन नहीं थी। बल्कि यह महिला थीं श्लोका मेहता की मां मोना मेहता। जी हां, श्लोका अपनी मां मोना की कार्बन कॉपी है। श्लोका मेहता और मोना मेहता जब साथ में होती हैं तो उन्हें मां बेटी कोई नहीं कह सकता है। दोनों एक जैसी ही नजर आती हैं। आपको बता दें कि घर पर श्लोका अपनी मां मोना मेहता के सबसे ज्यादा करीब हैं। वैसे मोना मेहता अपनी बेटी श्लोका की हमराज और सहेली होने के साथ-साथ रोजी ब्लू डायमंड्स कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और कंपनी की को-फाउंडर भी हैं।नीता अंबानी की बहू श्‍लोका मेहता के बारे में कितना जानती हैं आप

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता से लें नए ज्वेलरी ट्रेंड्स के आइडिया

shloka mehna sister diya Mehta

श्लोका अंबानी की बहन दिया मेहता

श्लोका अंबानी रशेल मेहता और मोना मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। उनकी दो बड़ी बहनें हैं। उनकी बहन दिया मेहता से ही ईशा अंबानी की अच्छी दोस्ती थीं। ईशा और दिया बचपन से ही दोस्त थीं और एक दूसरे के घर दोनों का बहुत आना जाना था। श्लोका अपनी बहन दीया से बहुत जुड़ी हुई हैं। वह भी बचपन से ही दिया के साथ अंबानी फैमिली से जुड़ी हुई हैं। ईशा अंबानी के भाई आकाश अंबानी से दोस्ती भी श्लोका की इसी दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार पनपने लगा और अब दोनों ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आपको बता दें कि आकाश अंबानी की साली दीया की शादी आयुष जातिया से हुई है। आयुष, अमित जातिया के बेटे हैं, जो हार्डकैस्टल रेस्टोरेंट के एमडी हैं। इस कंपनी के पास पूरे भारत में फैले McDonalds की फ्रैंचाइजी है। दीया और आयुष की शादी बहरीन की राजधानी मनाना में हुई थी। इसमें अंबानी फैमिली के साथ-साथ बॉलीवुड से भी कई लोग आए थे।नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 5 ब्लाउज डिजाइंस से लें टिप्स

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 3 मेकअप लुक्स आप भी कर सकती हैं ट्राय

inside

श्लोका मेहता के भाई

श्लोका मेहता के बड़े भाई का नाम विराज मेहता है। विराज शादीशुदा हैं। उनकी वाइफ का नाम निशा मेहता है। निशा और विराज के 2 बेटियां। आपने इन दोनों ही क्यूट सी बच्चियों को कई बार देखा होगा। श्लोका मेहता की शादी के दौरान बने कई वीडियो में ये दोनों बच्चियां आकाश और श्लोका के साथ नजर आईं थीं। इतना ही नहीं जब श्लोका मेहता की बर्थ डे पर अंबानी फैमिली ने वीडियो बनवाया था तब भी इन दोनों बच्चियों ने श्लोका को विश किया था।

श्लोका की भाभी निशा मेहता भी बेहद खूबसूरत हैं और श्लोका मेहता की ही तरह मीडिया से थोड़ी दूरी बना कर रहती हैं। श्लोका के भाई विराज फैमिली बिजनेस में हैं और श्लोका उनकी लाडली बहन है।महंगे आउटफिट्स और फुटवियर के अलावा श्‍लोका मेहता को महंगे खाने-पीने का भी है शौक

shloka Mehta brother viraj Mehta

श्लोका के पिता

रशेल मेहता को कौन नहीं जानता। देश के सबसे बड़े हीर व्यापारी और रोजी ब्लू डायमंड कंपनी के मालिक रशेल मेहता ही श्लोका मेहता के पिता हैं। श्लोका घर पर सबसे छोटी हैं इसलिए उनका लाड़ प्यार भी वैसे ही होता है। श्लोका अपने पिता रशेल मेहता की भी चहेती हैं। वैसे तो सीभ बच्चे बराबर ही होते हैं मगर, घर पर जो सबसे छोटा होता है वही सबसे ज्यादा लाड़ का हकदार होता है।

श्लोका के पिता रशेल मेहता भी श्लोका मेहता दिल के बहुत करीब हैं। वह थोड़ा कम बोलते हैं मगर, बेटी के लिए उनके दिल में जो प्यार है वह उनकी आंखों में झलकता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP