herzindagi
shloka mehta new jewellery collection

Latest Jewellery Trends : नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता से लें नए ज्वेलरी ट्रेंड्स के आइडिया

नीता अंबानी की प्यारी बहूरानी श्लोका मेहता को मेहंगी और डिजाइनर ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है। उनके ज्वेलरी कलैक्शन से आप भी आइडिया ले सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-05-14, 18:24 IST

देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी और देश के सबसे अमीर आदमी मुकेशा अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता हमेशा चर्चा में रहती हैं। खासतौर पर युवा महिलाओं के बीच श्लोका मेहता के सिंपल सोवर लुक को काफी पसंद किया जाता है। श्लोका मेहता बेहद स्टाइलिश और  डिजाइनर आउटफिट्स तो पहनती ही हैं मगर साथ ही हीरा व्यापारी की बेटी होने के कारण श्लोका मेहता को मेहंगी और डिजाइनर ज्वेलरी पहनने का भी शौक है। श्लोका मेहता की शादी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ हुई है। श्लोका और आकाश अंबानी की शादी को अभी 6 महीने ही बीते हैं। दोनों की शादी का जश्न लाजवाब था।

आकाश और श्लोका की शादी का फंक्शन कई दिनों तक चला था। अपनी शादी के लगभग हर फंक्शन में श्लोका मेहता ने बेहद खूबसूरत आउटफिट्स और ज्वेलरी पहनी थी। आप भी श्लोका मेहता से लेटेस्ट ज्वेलरी ट्रेंड के आइडिया ले सकती हैं।  

इसे जरूर पढ़ें:  नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 3 मेकअप लुक्स आप भी कर सकती हैं ट्राय

nita ambani bahu shloka mehta latest jewellery collection

पहली तस्वीर 

इस तस्वीर में श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। श्लोका की यह तस्वीर उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की है। इस फंक्शन के दौरान श्लोका ने बेहद सुंदर पिंक और यलो कलर का लेहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने ऑक्सेडाइस लुक वाली ज्वेलरी पहनी थी। श्लोका ने गले में छोटा और बड़ा दो हार पहने थे। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थानी बोड़ला माथे पर पहना था और कानों में लटकन वाले ईयरिंग्स को कनौती के साथ पहना था। महंगे आउटफिट्स और फुटवियर के अलावा श्‍लोका मेहता को महंगे खाने-पीने का भी है शौक

इसे जरूर पढ़ें:  नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 5 ब्लाउज डिजाइंस से लें टिप्स

nita ambani bahu shloka mehta fashionable jewellery collection

दूसरी तस्वीर 

यह तस्वीर श्लोका मेहता के रोका फंक्शन की है। इस फंक्शन में श्लोका ने गोल्डन कलर का लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के साथा श्लोका ने बेहद खूबसूरत 2 लेयर डायमंड नेकलेस पहना था। कानों में भी श्लोका ने लाइट वेटेड डायमंड ईयरिंग्स पहने थे। इसके साथ ही श्लोका ने माथे पर डायमंड का मांगटीका पहना था। इतना ही नहीं इस लेहंगे के साथ श्लोका मेहता ने लटकन वाला कमर बंध भी पहना था। नीता अंबानी की बहू श्लोका अंबानी से लें ‘No Makeup Look’ के टिप्स 

shloka mehta latest jewellery collection

तीसरी तस्वीर 

रोका सेरिमनी से पहले श्लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी सेरिमनी का फंक्शन भी रखा गया था। इस फंक्शन में श्लोका ने बेहद खूबसूरत डार्क नेवी ब्लू कलर का लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के साथ श्लोका मेहता ने डायमंड की चांद बाली पहनी थी।

 

हालाकि बाद में श्लोका ने अपने इस आउटफिट के साथ ओकेजन को ध्यान में रखकर फूलों की ज्वेलरी पहन ली थी। उनका यह अंदाज भी बहुत पसंद किया गया था। नीता और मुकेश अंबानी के परिवार किसका किससे क्या है रिश्ता, बूझो तो जाने

nita ambani bahu shloka Mehta new jewellery collection

चौथा लुक 

अपनी सगाई के फंक्शन में श्लोका मेहता ने पिंक कलर का बहुत ही खूबसूरत लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के साथ श्लोका ने हैवी लुक वाला नेक कवरिंग हार पहना था।

 

इस हार के साथ हैवी लुक वाले ईयरिंग्स भी पहने थे और माथे पर डायमंड मांग बेंदी पहनी थी। श्लोका का यह अंदाज भी बेहद शानदार था। 

  Image Credit : Shloka Mehta Fan Page/ Instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।