Birthday Special: 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या राय का कुछ यूं हुआ था स्वागत, देखें Throwback तस्वीरें

ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और उसके बाद उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा। उनके जन्मदिन पर देखें उस दौर की कुछ तस्वीरें।

best images of aishwarya rai after getting crowned as miss world

19 नवंबर 1994, ये तारीख ऐश्वर्या राय के लिए बहुत ही ज्यादा महत्व रखती है। ये वो तारीख है जब उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा। ऐश्वर्या राय अब तक की सबसे सफल मिस वर्ल्ड साबित हुई हैं और 2014 में तो मिस वर्ल्ड संस्था ने उन्हें दो दशकों में किए अपने सोशल वर्क के काम के लिए अवॉर्ड भी दिया था। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की चर्चा पूरे विश्व में थी और वो खुद वर्ल्ड टूर पर। उस वक्त की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

ऐश्वर्या राय का जन्मदिन 1 नवंबर को होता है और उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उस दौर की एक झलक दिखाने जा रहे हैं जब उन्होंने मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन जीता था।ऐश्वर्या राय ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई इवेंट्स में शिरकत की। यही नहीं वो नेल्सन मंडेला से भी मिलीं थीं।

aishwarya rai with nelson mandela

मिस वर्ल्ड जीतने के बाद ऐसे हुआ था ऐश्वर्या राय का वेलकम-

ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का टाइटल सन सिटी साउथ अफ्रीका में जीता था और उसी समय उन्हें मिस फोटोजेनिक का खिताब भी मिला था। इसके बाद वो लंदन गईं थीं और वहां से स्वदेश लौटी थीं। सबसे पहले वो मुंबई लैंड हुई थीं और वहां पर उनके फैन्स ने सड़कों पर खड़े होकर उनका भव्य स्वागत किया था।

aishwarya rai grand welcome

इसके बाद वो अपने होमटाउन मेंगलोर गई थीं और जिस तरह से बारात निकलती है उसी तरह से ऐश्वर्या राय को एक बग्गी में बैठा कर उनका स्वागत किया गया था। इस घटना के वीडियो भी यूट्यूब पर मिल जाएंगे।

ऐश्वर्या को इस पेजेंट में 80 हज़ार डॉलर मिले थे। उस समय ही नहीं इस समय के हिसाब से भी ये काफी बड़ी रकम है और ऐश्वर्या का नाम उस दौरान सभी की जुबान पर था।

इसे जरूर पढ़ें- सासू मां जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन के लिए इसलिए चुना

ऐश्वर्या राय वो पहली मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस थीं जिन्होंने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल कर दिया था। ऐश्वर्या ने गुरिंदर चड्ढा की फिल्म 'ब्राइड एंड प्रिजुडिस' और 'मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस' में भी काम किया था। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म थी The Last Legion और भारतीय सिनेमा में ऐश्वर्या ने अपना जौहर कैसे दिखाया है वो तो हम जानते ही हैं। इसके अलावा उन्होंने कई डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग भी की। नीचे दी गई तस्वीर रितु कुमार की एक कैंपेन से ही है। डिजाइनर साड़ी में लिपटीं ऐश्वर्या काफी खूबसूरत लग रही हैं।

aishwarya rai in ritu kumar

मैंगलोर कर्नाटक में पैदा हुईं ऐश्वर्या ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं और वो जब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए गई थीं तब वो आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं। जब वो मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत आईं तो कई इवेंट्स में उन्हें बुलाया गया। अक्सर उन्हें भारतीय परिधानों में देखा जाता था।

aishwaeta rai miss world

इस उत्तर ने जितवाई थी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता-

ऐश्वर्या राय से पूछा गया था कि मिस वर्ल्ड 1994 में क्या खूबियां होनी चाहिए। ऐश्वर्या का जवाब था, 'अभी तक की मिस वर्ल्ड रही सभी लड़कियों ने ये साबित कर दिया है कि उनमें दया भाव है। दया उन लोगों के लिए जो कई चीजों से वंचित हैं न सिर्फ उनके लिए जिनके पास रुतबा है। हमारे साथ वो लोग रहे हैं जिन्होने मनुष्यों के द्वारा निर्धारित किए बंधनों के आगे बढ़कर - राष्ट्रीयता और रंगभेद के आगे जाकर लोगों को देखा है। हमें इन सबसे आगे बढ़ना है और वही एक सच्ची मिस वर्ल्ड बनाएगा, एक सच्चा और अच्छा इंसान बनाएगा। '

aishwarya rai and her interesting crown

ऐश्वर्या राय ने इस कॉम्पटीशन में 87 देशों से आई सुंदरियों को हराकर अपने लिए क्राउन जीता था।

aishwarya rai after miss world

इसे जरूर पढ़ें- 45 की उम्र में भी कैसे दिख सकती हैं Youthful, लें ऐश्वर्या राय बच्चन के स्किन केयर रुटीन से टिप्स

aishwarya rai after miss world crown

वैसे तो ये क्राउन हर साल किसी नई सुंदरी के सिर का ताज बनता है, लेकिन हमारा मानना ये है कि जो एक बार मिस वर्ल्ड बन गई वो हमेशा के लिए मिस वर्ल्ड ही कहलाएगी।



जिस तरह से ऐश्वर्या ने अपने खिताब को संभाले रखा उस तरह से बहुत कम लोग ही कर पाए हैं। हम मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस एशिया पैसेफिक के नाम से सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, जूही चावला, प्रियंका चोपड़ा, दिया मिर्जा, लारा दत्ता, युक्ता मुखी और अब मानुषी छिल्लर को जानते हैं। इन सभी सुंदरियों ने देश का नाम रौशन किया है और अपने टैलेंट को दुनिया के सामने दिखाया है।



ऐश्ववर्या राय से जुड़ी अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें हर जिंदगी। अगर ये खबर आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

All Image Credit: Pinterest? Aishwarya rai fan club instagram/ Ritu kumar instagram/ Indiaforums

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP