herzindagi
bollywood actress affairs with gangster

रियल लाइफ गैंगस्टर के प्यार में पड़ गई थीं ये एक्ट्रेस, बाद में परेशानी का किया सामना

ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम रियल लाइफ गैंगस्टर के साथ जुड़ा। इसके कारण इन अदाकाराओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-10-13, 14:05 IST

कहते हैं कि प्यार कोई जाति, धर्म या रंग-रूप नहीं होता है। जब किसी व्यक्ति को प्यार होता है तो उसे केवल वही व्यक्ति अच्छा लगता है। अक्सर हमने फिल्मों में ऐसी कई प्रेम कहानियां देखी हैं, जब एक लड़की को किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति या किसी गैंगस्टर से प्यार हो गया। परदे पर इस तरह का चित्रण देखने में बेहद ही आकर्षक लगता है। लेकिन रियल लाइफ में शायद ही कोई लड़की किसी गैंगस्टर या अंडरवर्ल्ड के साथ अपना नाम जोड़ना चाहे।

हालांकि, फिल्मी दुनिया सामान्य दुनिया से काफी अलग है। यहां पर अक्सर कलाकारों का बहुत बड़े नामों से कनेक्शन होता है। कभी-कभी यह कलाकार अंडरवर्ल्ड से जुड़े कुछ लोगों से संपर्क में भी आते हैं। लेकिन किसी अदाकारा को गैंगस्टर से प्यार हो जाए, यह थोड़ा हैरान कर देने वाला है। हालांकि, ऐसी कई अदाकाराएं रह चुकी हैं जो रियल लाइफ गैंगस्टर के प्यार में पड़ीं और इसके कारण कुछ अभिनेत्रियों को बाद में परेशानी भी झेलनी पड़ी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं-

मोनिका बेदी

monika bedi

मोनिका बेदी ने परदे पर कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। हालांकि, वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही हमेशा सुर्खियों में रहीं। मोनिका बेदी का रिश्ता अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ रहा। अबू सलेम ने यह भी दावा किया था कि उनकी मोनिका बेदी से शादी हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने इसे कभी नहीं स्वीकारा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोनिका और अबू सलेम की मुलाकात 1998 में दुबई के एक शो में हुई थी। जिसके बाद उन दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। कहा जाता था कि अबू सलेम मोनिका को फिल्म में कास्ट करने के लिए निर्माताओं और निर्देशकों को धमकी भी दिया करता था। हालांकि, बाद में नकली पासपोर्ट का उपयोग करके पुर्तगाल में प्रवेश करने के लिए मोनिका और अबू सलेम को हिरासत में लिया गया और मोनिका को भारत वापस भेज दिया गया था। इंडिया में भी मोनिका को जेल में एक लंबा वक्त बिताना पड़ा था।

इसे ज़रूर पढ़ें-भारत में पैदा नहीं हुई हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, जानिए

मंदाकिनी

mandakini

मंदाकिनी को सबसे ज्यादा दो चीजों के लिए याद किया जाता है। पहला- 1985 में राज कपूर द्वारा निर्देशित राम तेरी गंगा मैली में बेहतरीन अभिनय के लिए और दूसरा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ अपने रिश्ते के कारण। हालांकि, मंदाकिनी ने कभी भी खुले तौर पर अपने और दाऊद इब्राहिम के रिश्ते को स्वीकारा नहीं। लेकिन दाऊद इब्राहिम के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल होने के बाद मंदाकिनी की प्रोफेशनल लाइफ लगभग खत्म ही हो गई। इतना ही नहीं, 1996 में आई फिल्म ज़ोरदार की रिलीज़ के बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आई।

इसे ज़रूर पढ़ें- जानें उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो फेमस होने के बाद बड़े पर्दे से हो गईं गायब

ममता कुलकर्णी

mamta

1990 के दशक में ममता कुलकर्णी का नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में भी लिया जाता था। यह वह दौर था, जब बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का प्रभाव काफी अधिक था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे छोटा राजन को डेट कर रही थीं। हालांकि, छोटा रंजन के भारत से चले जाने के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद ममता का नाम ड्रग माफिया विकी गोस्वामी से जुड़ा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ममता ने विकी के साथ शादी भी की। लेकिन साल 2017 में, ममता का नाम तक एकबार फिर से सुर्खियों में आया, जब नशीले पदार्थ के छापे के कारण ममता और विकी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

आपको यह स्टोरी कैसी लगी? अपनी राय हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।