Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:21 AM IST
herzindagi

जानें उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो फेमस होने के बाद बड़े पर्दे से हो गईं गायब

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां कई स्टार्स आते हैं और चले जाते हैं। कुछ रातों-रात फेमस होकर सबके दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं।  लेकिन कुछ समय बाद उनकी कोई खबर नहीं आती है। वह बॉलीवुड से दूरी बना लेते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो फेमस होने के बाद बड़े पर्दे से गायब हो गईं। 

Hema Pant

Editorial

Updated:- 13 Jun 2022, 19:06 IST

ममता कुलकर्णी

Create Image :

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की सबसे फेमस एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होनें करण-अर्जुन और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। ममता कुलकर्णी और विवादों का गहरा नाता रहा है। उन्होनें कुछ ही समय काम किया और बड़े पर्दे से कुछ इस तरह गायब हुईं कि उनके बारे में केवल बाते ही सुनने को मिलीं। 

 

पूजा बेदी

Create Image :

अपनी दूसरी फिल्म 'जो जीता वही सिंकदर' से पूजा बेदी का नाम लोगों की जुबान पड़ चढ़ गया था। उन्होनें टीवी और बड़े पर्दे पर कुछ समय तक काम किया। लेकिन फिर वह लाइमलाइट से दूर हो गई थीं। 

मंदाकिनी

Create Image :

''राम तेरी गंगा मैली'' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी ने पहली ही फिल्म से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। हालांकि, उन्होनें इस फिल्म के बाद 2-3 हिट फिल्में दी। लेकिन वह अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं रही। वह कुछ समय बाद बॉलीवुड से गायब हो गईं। 

किमी काटकर

Create Image :

80 से लेकर 90 तक बॉलीवुड में राज करने वाली किमी काटकर कुछ हिट फिल्में देकर बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं। उन्होनें फिल्म टार्जन से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। वह अमिताभ बच्चन के साथ भी फिल्म 'हम' में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। लेकिन साल 1992 में शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया। 

अनु अग्रवाल

Create Image :

साल 1990 में आई फिल्म ''आशिकी'' उस समय कr सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म में से एक थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने रातों-रात अनु अग्रवाल की जिंदगी बदल दी और वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं। इस फिल्म के बाद वह 1-2 फिल्मों में दिखीं। लेकिन ये सभी फिल्में असफल हो गईं।  हालांकि, कुछ सालों के बाद उनके साथ हादसा हो गया था।

इसे भी पढ़ें: इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया था धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू पर हो गईं फ्लॉप

स्नेहा उल्लाल

Create Image :

साल 2005 में लकी- नो टाइम फॉर लव फिल्म से स्नेहा उल्लाल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह कुछ हद तक ऐश्वर्या राय जैसी दिखती थीं। लेकिन वह इसके बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आईं। 

इसे भी पढ़ें: कोई गोल्ड मेडलिस्ट तो कोई एमबीए, जानें बॉलीवुड की इन पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस के बारे में

किम शर्मा

Create Image :

साल 2000 में आई यश राज की फिल्म ''मोहब्बतें'' से किम शर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। इस फिल्म से उन्होनें लोगों कs बीच अपनी छाप बना ली थी। लेकिन इसके बाद उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वह कुछ समय बाद फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आईं। 

मयूरी कांगो

Create Image :

मयूरी कांगो भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह फिल्म '' पापा कहते हैं" में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म से वह एक स्टार बनकर उभरी थीं। लेकिन कुछ समय बाद वह इस इंडस्ट्री से गायब हो गईं और उन्होनें गूगल कंपनी जॉइन कर ली। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Indian Actress Who Went Missing| बॉलीवुड की गायब हुई एक्ट्रेस|Bollywood Ki Ye Actress Jo Famous Hone Ke Bad Ho Gyi Gayab | bollywood actresses who became famous and disappear | Herzindagi