
हर सोमवार की तरह आज भी हम आपके लिए गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी का सुविचार लेकर आए हैं, ताकि आपके सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ हो। आज का सुविचार सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि चिंता को जड़ से खत्म करने का आसान सूत्र है।
आज की तेज भागदौड़ भरी जिंदगी में चिंता लगभग हर इंसान की साथी बन गई है, लेकिन अगर आपको पता चले कि चिंता कोई बाहरी समस्या नहीं, बल्कि एक समझ है जिसे बदलते ही मन हल्का और शांत हो सकता है, तो क्या आप इसे अपनाना नहीं चाहेंगी? आज के सुविचार में जानिए चिंता से मुक्ति का वही आसान तरीका, जो जीवन को भीतर से बदल सकता है।
''चिंता मन और वर्तमान क्षण के बीच की दूरी के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।''
-श्री श्री रवि शंकर

चिंता कोई बाहरी परिस्थिति नहीं, बल्कि मन की आदत है। ध्यान से देखें तो मन कभी स्थिर नहीं रहता। यह पेंडुलम की तरह भूतकाल में या भविष्य में झूलता रहता है।
जब शरीर वर्तमान में होता है और मन भविष्य में, तो दोनों के बीच एक खाली जगह बनती है। इसी दूरी को चिंता कहा जाता है। जब आप पूरी तरह वर्तमान में होते हैं, तब चिंता गायब हो जाती है। जैसे खेल खेलते समय, पेंटिंग करते समय और किसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में, इन पलों में मन और शरीर एक ही जगह वर्तमान में होते हैं।
इस दूरी को भरने का सबसे आसान तरीका श्वास है, क्योंकि श्वास हमेशा वर्तमान में चलती है। जैसे कल की सांस आज और भविष्य की सांस अभी नहीं ली जा सकती, ठीक वैसे जब ध्यान श्वास पर जाता है, मन तुरंत वर्तमान में लौट आता है।
यहां भी पढ़ें: क्या आप सच में सफल हैं? आज के सुविचार में गुरुदेव का वो मंत्र जानें, जो किस्मत बदल देगा
श्वास आधारित अभ्यास सुदर्शन क्रिया, सहज ध्यान, ब्रीदिंग मेडिटेशन है। ये सभी मन को वर्तमान में स्थिर करते हैं और चिंता कम करते हैं। इससे अलावा, भरोसा चिंता को पिघला देता है। जिस शक्ति ने अब तक जीवन को संभाला है, वही आगे भी देखभाल करेगी।
यहां भी पढ़ें: क्या प्रेम आपको दर्द दे रहा है? आज के सुविचार में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर का बताया मंत्र रिश्तों से दुख मिटा देगा
जब यह भरोसा गहरा होता है तब भविष्य का डर कम हो जाता है, मन शांत हो जाता है और व्यक्ति वर्तमान में जीना सीख जाता है।
चिंता कोई समस्या नहीं, बल्कि वर्तमान से दूरी का संकेत है। जितना आप श्वास और वर्तमान से जुड़ेंगे, उतनी ही चिंता मिटने लगेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।