साल भर के इंतजार के बाद एक बार फिर से वेलेंटाइन डे आने वाला है। इस दिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लोग अभी से जुट गए हैं। खासतौर पर यह दिन उन लोगों के लिए विशेष होता है, जो नए-नए रिलेशनशिप में आते हैं। ऐसे में लवर्स अपने पार्टनर को पैंपर करने या अपने प्यार को जाहिर करने का एक भी मौका नहीं जाने देते हैं। फिर वेलेंटाइन डे तो प्यार करने वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है।
इस दिन अपने लव पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए लोग नए-नए गिफ्ट आइडिया की तलाश में रहते हैं। बाजार में भी वेलेंटाइन डे गिफ्ट्स की भरमार रहती है। मगर अपने हाथों से बने तोहफे की बात ही कुछ अलग होती है। इसमें आपकी क्रिएटिविटी के साथ-साथ प्यार भी घुला होता है।
तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही वेलेंटाइन डे DIY गिफ्ट आइडिया बताने जा रहे हैं, जो आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Valentine's Day Gift: अगर आपका पार्टनर है ट्रेवल लवर तो जरूर गिफ्ट करें ये 6 चीजें
लड़कियों को कॉस्मेटिक से कितना प्यार होता है, यह बताने की जरूरत नहीं है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में अपने होंठों के लिए अच्छे लिप बाम की तलाश हर लड़की को रहती है। बाजार में आपको कई मेहंगे लिप बाम मिल जाएंगे। मगर यदि आप खुद घर में लिप बाम बना कर अपनी गर्लफ्रेंड को देंगे तो खुशी के मारे उसके होश ही उड़ जाएंगे। जाहिर है, कौन लड़की नहीं चाहेगी कि उसका बॉयफ्रेंड अपने हाथों से बना स्पेशल गिफ्ट उसे दे। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घर पर लिप बाम कैसे बना सकते हैं-
शॉपिंग के लिए कुपन्स, ग्रॉसरी के लिए कुपन्स या फिर कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए फ्री कुपन्स आपको कई बार मिले होंगे और आपने अपने लव पार्टनर को गिफ्ट भी किए होंगे। मगर इस बार अपने पार्टनर को लव कुपन्स दें, जिसमें प्यार भरी डील्स हों। अनोखे प्रॉमिसेज हों और साथ में वक्त बिताने के बहाने शामिल हों। आप इस तरह के लव कुपन्स तैयार कर सकते हैं-
आप इन कुपन्स को अपने लैपटॉप पर या किसी डिजाइनिंग एप की मदद से तैयार करके इसका प्रिंट निकलवा सकते हैं।
आप अपने लव पार्टनर को डिनर डेट, होम स्पा, होममेड फूड, घर से जुड़े काम में मदद करने या फिर लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने के कुपन्स दे सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:जानिए किस-किस देश में कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन डे
गिफ्ट के तौर पर मग देने का चलन पुराना है। बाजार में आपको ऐसे बहुत सारे स्टोर मिल जाएंगे जहां से आप पर्सनलाइज्ड मग तैयार करवा सकते हैं। मगर आप चाहें तो इस बार खुद से मग को पर्सनलाइज्ड करके अपने लव पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।
फोटो एल्बम गिफ्ट करने का ट्रेंड नया नहीं है, मगर इसका क्रेज अभी लोगों में है। इस बार आप वेलेंटाइन डे पर अपने लव पार्टनर के लिए कुछ पुरानी और यादगार तस्वीरों के साथ फोटो बुक तैयार कर सकते हैं। इसमें तस्वीरों के साथ-साथ आप उनसे जुड़ी यादों को या किसी रोचक किस्से को पेन डाउन कर सकते हैं। यह तोहफा आपके लव पार्टनर को बहुत पसंद आएगा।
कोविड-19 संक्रमण ने लोगों के सोचने, रहन-सहन , खान-पान और पहनने-ओढ़ने का तरीका बदल दिया है। अब फेस मास्क फैशन और हेल्थ का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। बाजार में डिजाइनर फेस मास्क की भरमार है। मगर आप आपने लव पार्टनर को इस वेलेंटाइन डे पर अपने हाथों से स्टिच किया हुआ होममेड फेस मास्क दे सकते हैं। आप बाजार से बने बनाए मास्क को लाकर उसे खुद से डेकोरेट करके भी अपने लव पार्टनर को दे सकते हैं।
आप को यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।