हल्दी-मेहंदी फंक्शन के लिए खुद से ही कर सकती हैं डेकोरेशन, यहां से लें आइडिया

Haldi Mehndi Decoration at Home: हल्दी-मेहंदी फंक्शन को यादगार बनाने के लिए आपको किसी महंगे डेकोरेटर की जरूरत नहीं है। आप खुद ही कुछ क्रिएटिव आइडियाज से अपने फंक्शन को खूबसूरत बना सकती हैं।
image

Shadi Function Decoration Ideas: अपने खास दिन को और भी खास बनाने के लिए हम सभी अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। खासकर जब वह मौका शादी के फंक्शन से जुड़ा हो। अब ऐसे में हल्दी-मेहंदी का फंक्शन शादी के यादगार पलों में से एक होता है। इन पलों को और बेहतरीन बनाने के लिए कई बार लोग महंगे डेकोरेटर को बुलाते हैं। अगर आप इसे खुद से सजाना चाहती हैं तो आप इसे सजा सकती हैं।

बाहर से डेकोरेटर बुलाने की तुलना में खुद से सजाने पर काफी पैसा बच सकता है। आप अपनी पसंद के रंगों, फूलों और सजावटी सामानों का इस्तेमाल करके एक ऐसा माहौल बना सकती हैं, जो पूरी तरह से आपकी पसंद का हो। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर सजावट कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको हल्दी-मेहंदी डेकोरेशन से जुड़े कुछ आइडिया शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देख आप स्टेज को सजा सकती हैं।

कलरफुल दुपट्टे और साड़ी से सजाएं एरिया

Haldi Mehendi Decoration

हल्दी-मेहंदी फंक्शन के लिए अधिकतर बार लोग खुली जगह चुनते हैं। ऐसे में आप छत या खुले आंगन को सिलेक्ट कर सकती हैं। इसके अलावा आप किसी बड़े रूम में भी प्रोग्राम के लिए डेकोरेशन कर सकती हैं। इसके लिए अलग-अलग रंग की साड़ी और दुपट्टा लें। इसके बाद दीवार के दोनों किनारे पर रस्सी बांधकर उस पर कलर कॉम्बिनेशन के साथ इसे लगाएं। आप ऊपर स्ट्रिंग लाइट को लगाकर आर्टिफिशियल फ्लावर लगाएं। इसके लिए आप नीचे दी गई तस्वीरों से आइडिया ले सकती हैं।

Indian Wedding Decorations ideas

इसे भी पढ़ें-बैलून और बैंगल की मदद से बनाएं यह खूबसूरत होम डेकोर

इन रंगों से करें सजावट

DIY Wedding Decor ideas

हल्दी-मेहंदी फंक्शन के लिए पीला और नारंगी रंग सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आप इन रंगों के गुब्बारों, फूलों और कपड़ों का इस्तेमाल करके डेकोरेशन कर सकती हैं। अगर आपके दोनों फंक्शन के लिए एक साथ स्टेज सजा रही हैं, तो हरे रंग के पत्तों और फूलों का इस्तेमाल करके इसे और बेहतर तरीके से सजा सकती हैं। रंगीन धागों और मोतियों से आप सुंदर लटकन और बैनर बना सकती हैं।

Budget Wedding Decor

फूलों से करें सजावट

Marigold Decoration haldi function decoration ideas

गेंदे का फूल हल्दी-मेहंदी फंक्शन के लिए सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक है। आप इन फूलों से माला, तोरण और फूलदान सजा सकती हैं। इसके ऊपर से मोगरे के फूल की माला लगाएं। आप मोगरे के फूलों की माला बनाकर मेहंदी की थाली या मंडप को सजा सकती हैं। अगर आप खुली जगह पर डेकोरेशन कर रही हैं, तो कैंडल और स्ट्रिंग लाइट का इस्तेमाल करें।

haldi flower decoration ideas

इसे भी पढ़ें-क्या आप भी अपने रूम के पुराने लुक से बोर हो चुके हैं ? तो देखते जाइये ये बेस्ट Room Decoration Ideas!

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik, Meta AI, Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP