Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:28 PM IST HZ Awards 2026
wedding car decoration ideas with lights flower bouquet and cloths

Wedding Car Decoration: फूलों वाली बोरिंग सजावट छोड़ें, इन ट्रेंडी आइडियाज से सजाएं अपनी गाड़ी; बारात में लग जाएंगे चार चांद

आजकल शादी में गाड़ी सजाने का ट्रेंड काफी बदल गया है। पहले लोग गाड़ी को केवल फूलों से सजाते थे, लेकिन अब थीम के अनुसार डेकोरेशन होती है। रिबन, लाइट्स और क्रिएटिव डिजाइन बारात को और भी ज्यादा आकर्षित बना देते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 16:33 IST

शादी के दिन बाराती वापसी में अपनी बहु साथ लेकर आते हैं। ऐसे में बारातियों की गाड़ी अगर सुंदर नहीं लगेगी, तो माहौल कैसे बनेगा? सबकी नजरे तब बारातियों पर टिकी होती है, जब बारात दुल्हन को लेकर वापस आती है। यह वह समय होता है जब हर किसी की नजर दूल्हे और उसकी सजाई हुई गाड़ी पर रहती है। दुल्हन जिस गाड़ी में बैठी होती है, वह शान और नए रिश्ते की शुरुआत का सबसे खास पल होता है। हर दूल्हा यही चाहता है कि उसकी गाड़ी सबसे अलग और सबसे सुंदर लगे, ताकि उसकी दुल्हन के लिए भी वह पल हमेशा खास रहे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गाड़ी डेकोरेशन आइडिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इससे आप फूलों के साथ अलग-अलग डिजाइन से गाड़ी को सुंदर बना सकते हैं।

मिनिमल एलिगेंट वेडिंग कार डेकोरेशन

आजकल इस तरह का डेकोरेशन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। सिंपल और क्लासी लुक पसंद करने वाले लोगों को यह डिजाइन पसंद आता है। इसें लोग फूलों के साथ वाइट रंगों का रिपन लगाते हैं। रिबन का कलर आप अपनी गाड़ी के कलर के अनुसार चुन सकती हैं। यह रिबन केवल बोनट पर नहीं बल्कि साइट मिरर पर भी लगाया जाता है। इससे कम खर्च में ही गाड़ी सुंदर दिखने लगती है।

wedding car decoration

image credit- Pinterest

रिबन के साथ बो डिजाइन कार डेकोरेशन (Ribbon Bow Style)

जिन लोगों को गाड़ी पर फूलों का डिजाइन नहीं चाहिए वह इसकी जगह बो लगवा सकते हैं। इसमें बड़े-बड़े साटन रिबन से बो बनाएं जाते हैं, जो गाड़ी को क्लासी लुक देते हैं। यह डिजाइन बहुत ही बहुत ही रॉयल और फोटोजेनिक लुक देता है। रिबन और बो के रंगों का चुनाव ध्यान से करें। जो आपकी गाड़ी के कलर से जचेगा, उसे आप गाड़ी पर लगवाएं।

इसे भी पढ़ें- Haldi-Mehendi Decoration Ideas: घर पर हल्दी-मेहंदी का फंक्शन भी देगा Luxurious Vibe, सबसे ज्यादा ट्रेंड में है इस समय ये आइडिया

car decoration ideas

image credit- Ideja_decor/pinterest

इको-फ्रेंडली कार डेकोरेशन

इसमें रिबन और फूलों के साथ-साथ ग्रीन लीफ्स और बेल का यूज होता है। इस तरह के डिजाइन में हरे पत्तों का यूज ज्यादा होता है। फूलों को कम रखकर गाड़ी को इको-फ्रेंडली लुक देने के लिए लोग इस तरह का डिजाइन चुनते हैं। यह डिजाइन मॉडर्न और फ्रेश लगता है और जल्दी खराब भी नहीं होता। जो महिलाएं चाहती हैं कि सिंपल के साथ-साथ आपकी गाड़ी का लुक क्लासी भी लगे, तो इसका चुनाव कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Home Decoration ideas: इन पुरानी चीजों से Mehandi-Sangeet के लिए घर को ऐसे करें डेकोरेट, देखती रह जाएंगी सहेलियां

floral car decor wedding

image credit- Ideja_decor/pinterest

रॉयल महाराजा स्टाइल कार डेकोरेशन

इस तरह के डिजाइन कार को पूरी तरह से डेकोरेट किया जाता है। कुछ लोग फूलों से पूरी गाड़ी को सजा देते हैं, लेकिन कई लोग रिबन के साथ इसे महाराजा लुक देते हैं। फूलों और रिबन को मिलाकर, अगर आप डेकोरेशन करती हैं, तो डिजाइन अच्छा और क्लासी लगेगा। अगर आप ग्रैंड एंट्री चाहते हैं, तो इसका चुनाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हल्दी-मेहंदी फंक्शन के लिए खुद से ही कर सकती हैं डेकोरेशन, यहां से लें आइडिया

 bride arrival car decoration

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik,pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।