How to make Artificial Flower with Paper:शादी का सीजन हो,बर्थडे पार्टी या फिर कोई छोटा-मोटा फंक्शन। हर एक चीज में घर को डेकोरेट करना हम सभी पसंद होता है ताकि खास मौके पर घर सबसे अलग दिखें। ऐसे में लोग घर का डेकोरेशन करने के लिए बाजार में आर्टिफिशियल फ्लावर, डेकोरेशन आइटम इत्यादि खरीद कर लाते हैं। वैरायटी के हिसाब से उनके प्राइस भी अलग-अलग होते हैं जो कभी-कभी जेब पर भारी पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप कम पैसे में अपने घर को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं आपको बता दें कि आप घर पर आसान तरीके आर्टिफिशियल फ्लावर बना सकती हैं। चलिए जानते हैं आर्टिफिशियल फ्लावर बनाने का आसान तरीका..
आर्टिफिशियल फ्लावर बनाने के लिए जरूरी सामान
- कलरफुल पेपर
- पेंसिल
- स्केल
- गोंद या ग्लू
- कैंची
- ग्लिटर
इसके अलावा अगर आपके पास कलरफुल पेपर नहीं है तो आप अखबार की मदद से भी फ्लावर बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- एक्सपायर टूथपेस्ट की मदद से करें ये 5 काम
आर्टिफिशियल फ्लावर बनाने का तरीका (How to make artificial flowers from paper)
घर पर आर्टिफिशियल फूल बनाने के लिए आप तीन से चार रंग के कलरफुल पेपर लें। इसके बाद कागज को अपने हिसाब से छोटा बड़ा काट सकती हैं। (जैसा फूल बनाना चाहती हैं) कागज को पांच या छह सेंटीमीटर पेंसिल की मदद से बॉक्स बना लें। इसके बाद बॉक्स को स्क्वॉयर आकार में कैंची की मदद से काट लें। अब कटे हुए तीन टुकड़े के बीच में त्रिभुजाकार आकार में 3 फोल्ड करें। (पुराने स्वेटर से बनाएं पिलो कवर)
अब कागज के पीस के बीच में पेंसिल की मदद से कोई डिजाइन बनाएं। उसे कैंची की मदद से काट लें। कटे हुए तीनों भागों को खोले। इसके बाद एक फ्लावर की एक पंखुड़ी को काटे। इस प्रोसेस को तीनों फ्लावर के साथ करना है। इसके बाद गोंद की मदद से प्रत्येक पंखुड़ी को एक दूसरे से चिपकाएं। गोंद को लगाते समय ध्यान रखें कि अच्छे से पंखुड़ी एक दूसरे से चिपके। इसके बाद सभी पंखुड़ियों को नीचे की ओर हल्का सा मोड़ें।
इसके बाद पत्तियां और फूल के नीचे की पत्ती बनाने के लिए ग्रीनशीट लें। छोटे आकार में चांद डिजाइन में काटते हुए अलग करें। इसके बाद उन्हें फूलों के नीचे किनारों को चिपकाते हुए लगाएं। इसके साथ ही ग्रीनशीट की मदद से पत्तियों को भी बना सकती हैं। पेंसिल की मदद से पत्तियों को ड्राइंग कर कैंची की मदद से काटें। इन पत्तियों को आप अपने हिसाब से पेस्ट कर लगा सकती हैं। (पुरानी साइकिल चेन से बनाएं ये सामान)
इसे भी पढ़ें- चुटकियों में अरेंज हो जाएंगे आपके फैले हुए शर्ट, यह ट्रिक अपनाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik, Sutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों