herzindagi
how to reply in english

रोजमर्रा के इन 10 सवालों के English में दें ऐसे जवाब

अगर आपको रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले सवाल जवाबों के अंग्रेजी अनुवाद जानने हैं तो ये स्टोरी आपकी मदद कर सकती है। 
Editorial
Updated:- 2021-10-21, 12:15 IST

आज के समय में अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि अगर उन्हें इंग्लिश नहीं आती है तो वो रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़े परेशान हो सकते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है किसी भाषा के ना आने से आपकी कद्र कम नहीं होती है और ना ही कोई भाषा आपके टैलेंट की परिभाषा बन सकती है, लेकिन यहां पर ध्यान रखने वाली बात ये है कि एक से ज्यादा भाषा जानने के कुछ अपने फायदे हो सकते हैं। ये जरूरी नहीं कि आप उस भाषा की बारिकियां जानें बल्कि रोजमर्रा के कुछ शब्दों को जान लेना भी आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकता है।

रोजाना की बोलचाल में दो लोग कई सवाल जवाब करते हैं और हिंदी सवालों का अंग्रेजी में जवाब देना आसान है। अगर कोई आपसे अंग्रेजी में सवाल पूछे तो भी आप उसका जवाब आसानी से दे सकते हैं।

आज हमने ऐसे ही कुछ सवालों को लिस्ट किया है जिनके हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद आपको बताए जा रहे हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में आपके काम आ सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-21 दिन में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलनी है तो फॉलो करें ये प्लान

सवाल 1: और, क्या हाल चाल है?

(English- And how are you?)

जवाब: मैं बिल्कुल ठीक हूं आप कैसे हैं?

(English- I'm good how are you?

english classes

सवाल 2: आप अपने खाली वक्त में क्या करते हैं?

(English: What do you do in your free time?)

जवाब: मुझे ज्यादा खाली वक्त नहीं मिलता है।

(English: I don't get much free time.)

(जानें क्या है CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम)

सवाल 3: आप कहां रहते/रहती/ रहने वाले हैं?

(English: Where are you from?)

जवाब: मैं जबलपुर (कोई भी शहर) से हूं

(English: I am from Jabalpur (any city))

सवाल 4: कैसे हैं आप?

(English: How are you?)

जवाब: मैं ठीक हूं/ मैं परेशान हूं

(English: I’m good/okay,/ I’m worried.)

सवाल 5: आप क्या काम करते हैं?

(English: What do you do?, What do you do for a living?)

जवाब: मैं टीचर हूं/ मैं आर्टिस्ट हूं

(English: I’m a teacher/ I’m an artist)

सवाल 6: घर में सब कैसे हैं?

(English: How’s everyone in at home?/ How is everyone in the house?)

जवाब: घर में सब ठीक हैं।

(English: Everything’s great at home.)

सवाल 7: आपको क्या पसंद है?

(English: What do you like?)

जवाब: मुझे पढ़ना और ट्रैवल करना पसंद है।

(English: I like reading and travelling)

इसे जरूर पढ़ें- 'इंग्लिश वाली दादी' की बातें सुन फैन हुए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये अनोखा वीडियो

सवाल 8: क्या आप कुछ लेंगे?

(English: Would you like to have something?)

जवाब: मैं एक कप चाय ले लूंगी।

(English: I’ll have a cup of tea.)

सवाल 9: क्या हुआ?

(English: What happened?)

जवाब: मेरी तबियत ठीक नहीं है/ नहीं, कुछ नहीं हुआ।

(English: I’m not feeling well/ No, everything’s alright)

(डेबिट और क्रेडिट कार्ड में क्या है अंतर ? जानिए)

सवाल 10: इसके कितने पैसे हुए?

(English: How much money did it cost? (अगर पास्ट टेंस में है तो)/ How much is it? (अगर किसी दुकानदार से पूछ रहे हैं तो)

जवाब: ये 50 रुपए का है।

(English: It is 50 bucks)

इसी तरह से बच्चों को सिखाने के लिए या खुद बोलने के लिए थोड़े-थोड़े शब्द अगर रोज़ सीखे जाएं तो ये अंग्रेजी की समस्या कम हो जाएगी। अगर आपको लगता है कि ये स्टोरी आपके काम आई है या इसे और बेहतर बनाया जा सकता है तो हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।