Lockdown Challenge: 21 दिन में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलनी है तो फॉलो करें ये प्लान

अगर आपकी इंग्लिश स्पीकिंग में दिलचस्पी है तो क्वारंटाइन पीरियड में आप आसानी से अच्छी इंग्लिश बोलने में महारत हासिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे

lockdown challenge know how to learn english at home main

महिलाएं सीखना तो बहुत कुछ चाहती हैं, लेकिन अक्सर उनके पास वक्त की कमी रहती है, जिसके चलते वे अपनी लर्निंग पर ध्यान नहीं दे पातीं। अंग्रेजी में अच्छी समझ होना और धाराप्रवाह तरीके से अंग्रेजी बोलना ज्यादातर महिलाओं का सपना है। घर-परिवार के काम और ऑफिस की जिम्मारियां निभाने के चलते महिलाएं इसके लिए वक्त नहीं निकाल पातीं, लेकिन देश में लॉकडाउन के चलते फिलहाल ज्यादातर महिलाएं अपने घरों में हैं। बहुत सी वर्किंग वुमन इस समय वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं। इन परिस्थितियों में महिलाओं के पास घर पर ज्यादा समय है और वे इस समय का उपयोग ऐसी स्किल्स सीखने के लिए कर सकती हैं, जो जिंदगीभर उनके काम आए। अगर आप हमेशा से ही अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए एक्साइटिड रही हैं और इसमें खुद को बेहतर बनाना चाहती है तो आइए जान लेते हैं कि आप अंग्रेजी भाषा का ज्ञान कैसे बढ़ा सकती हैं।

अंग्रेजी भाषा सीखने से करियर में मिलती है सफलता

learn english in three weeks make notes

अंग्रेजी भाषा पर कमांड होना सफल करियर के लिए बेहद आवश्यक माना जाता है। अंग्रेजी बोलने वाले अक्सर कॉन्फिडेंट नजर आते हैं और वे ज्यादा सहज तरीके से अपनी बातें रख पाते हैं। हालांकि शुरुआत में अंग्रेजी सीखना काफी मुश्किल लगता है, लेकिन अगर आप 3 हफ्ते सिलसिलेवार तरीके से कुछ अहम चीजों पर ध्यान दें, तो अंग्रेजी भाषा सीखने की अच्छी शुरुआत कर सकती हैं और इस पर अपनी पकड़ भी बना सकती है। तो आइए जानते हैं कि तीन हफ्तों के भीतर आप इंग्लिश लर्निंग के लिए कौन-कौन से तरीके अपना सकती हैं-

पहला हफ्ता

पहले हफ्ते में अंग्रेजी भाषा के अक्षरों और शब्दों से रूबरू हों, शब्दों के उच्चारण पर ध्यान दें और थोड़ी-थोड़ी अंग्रेजी बोलने का प्रयास करें। 26 अल्फाबेट्स और इनसे बनने वाले शब्दों के उच्चारण में काफी फर्क होता है, इसे समझें।

Day 1: सरल शब्द बोलें

पहले दिन आसान चीज से शुरुआत करें। रोजमर्रा के जीवन से जुड़े सरल शब्द बोलने का प्रयास करें जैसे कि 'Hello' (हेलो, हिंदी अर्थ- नमस्कार), 'How are you', (हाऊ आर यू, हिंदी अर्थ-आप कैसे हैं), 'I am fine' (आई एम फा-इन, हिंदी अर्थ-मैं बढ़िया हूं। ), 'Good morning' (गुड मॉर-निंग, हिंदी अर्थ- शुभ प्रभात), 'We will play' (वी विल प्ले, हिंदी अर्थ -हम खेलेंगे।) , 'I will cook' (आई विल कुक, हिंदी अर्थ-मैं खाना पकाऊंगी।), 'I like to sing' (आई ला-इक टू सिंग, हिंदी अर्थ- मुझे गाना गाना पसंद है।) , 'The weather is lovely' (द वे-दर इज लवली, हिंदी अर्थ-मौसम सुहाना है।) इस तरह छोटे-छोटे शब्द बोलने से आपको अपनी झिझक दूर करने में मदद मिलेगी। अपने परिवार के सदस्यों, फिर चाहें वे बच्चे हों या बड़े, सभी से अंग्रेजी में थोड़ी बहुत बात जरूर करें।

इसे जरूर पढ़ें:एंड्रायड के इन डिक्शनरी ऐप्स से अपना शब्द ज्ञान बढ़ाएं और करियर में कामयाबी पाएं

Day 2: बातचीत आगे बढ़ाएं

learn english in three weeks discussion

अंग्रेजी भाषा में हाल-चाल लेने और छोटे-छोटे सवाल जवाबों से आगे बढ़कर अगर आप थोड़ी लंबी बातचीत करना चाहती हैं तो आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने की जरूरत होगी। अंग्रेजी भाषा कंफर्टेबल तरीके से बोलने में आपको लंबा समय लग सकता है, लेकिन इसके लिए आपको रोजाना प्रयास करने की जरूरत होगी। इसके लिए अंग्रेजी भाषा में अपनी तरफ से करेंट अफेयर्स, खेलकूद या अपनी पसंद के विषय पर कुछ लाइन्स बोल सकती हैं जैसे कि-

  • I love to workout specially I like doing squats.

Pronounciation: आई लव टू वर्क-आउट, स्पेशली आई लाइक डू-इंग- स्क्वाट्स।

हिंदी अर्थ:मुझे वर्कआउट, खासतौर पर स्क्वेट्स करना पसंद है।
I am interested in cooking tasty recipes. When my children get their favourite food in their lunch and dinner, they really get excited and thank me for the food. Pronounciation: आई एम इन-टे-रेस-टेड इन कुकिंग टेस्टी रेसिपीज। व्ह-एन माई चिल-ड-रेन गेट दे-अर, फेवरेट फूड इन दे-अर लंच एंड डिनर, दे रियली गेट एक्साइटेड एंड थैंक मी फॉर द फूड।

हिंदी अर्थ: मुझे टेस्टी रेसिपीज बनाना पसंद है। जब बच्चे लंच और डिनर में अपने फेवरेट फूड पाते हैं तो वे वास्तव में जोश से भर जाते हैं और मुझे खाने के लिए धन्यवाद देते हैं।

  • I like wearing ethnic clothes especially salwar suit, sarees and sharara set.
Pronounciation:आई लाइक वियरिंग एथनिक क्लो-द्-स इस-पेश-अली सलवार सूट, साड़ीज़ एंड शरारा सेट।
हिंदी अर्थ:मुझे पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद है खासतौर पर सलवार सूट, साड़ी और शरारा सेट।

अपने परिवारवालों से अंग्रेजी में कम से कम 10 मिनट चर्चा करें। अगर आपके दोस्त अंग्रेजी में बात करते हैं तो आप उनके साथ भी फोन पर चर्चा कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:सॉफ्ट स्किल्स से करियर में सक्सेस हासिल कर सकती हैं आप

Day 3: डिक्शनरी का करें प्रयोग

अंग्रेजी भाषा समझ में आने के साथ-साथ शब्दों का सही उच्चारण भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप डिक्शनरी देख सकती हैं और शब्दों को सही तरीके से उच्चारित करने पर ध्यान दे सकती हैं। डिक्शनरी देखते हुए आप शब्द के अलग-अलग अर्थ और उसके प्रयोग करने के तरीके के बारे में भी जान सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अंग्रेजी में कुछ शब्द अलग तरीके से उच्चारित किए जाते हैं जैसे कि Rendezvous, यह मूलत: एक फ्रेंच शब्द है, जो अंग्रेजी में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। इसका हिंदी में अर्थ है -मुलाकात -बहुत से लोग इसे गलती से रेंडेजवज पढ़ देते हैं, जबकि इसका सही उच्चारण 'रॉन्देवू' है। इसी तरह अगर Psychaitry(मनोरोग चिकित्सा) शब्द को लें तो इसका प्रनन्सीएशन बिल्कुल ही अलग है, इसे अंग्रेजी में 'साइकाएट्री' उच्चारित किया जाता है और इसका पहला अक्षर साइलेंट है। अंग्रेजी के बहुत से शब्द नेटिव इंग्लिश स्पीकर्स (मूल रूप से अंग्रेजी बोलने वाले) के यूसेज के आधार पर ही बोले जाते हैं। Pronounciation में इंप्रूवमेंट के लिए आप ऑडियोबुक्स भी सुन सकती हैं। अच्छी बात ये है कि आप इंग्लिश ऑडियो बुक्स अपने रोजमर्रा के काम करते हुए भी सुन सकती हैं, जिससे आपके समय की भी बचत होती है और आपकी लर्निंग भी जारी रहती है।

भारत में Written और Spoken English में ज्यादातर ब्रिटिश इंग्लिश को ही फॉलो किया जाता है। इसीलिए ब्रिटिश इंग्लिश की वोकेबुलरी को प्रमुखता देना जरूरी है। आपको इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है कि अमेरिकी इंग्लिश ब्रिटिश इंग्लिश से काफी अलग है।

Day 4: वोकैबुलरी इंप्रूव करें

 week activities to improve english learning strong vocabulary practise new words

आपकी 'वोकैबुलरी' यानी आपका शब्द भंडार जितना बड़ा होगा, आप उतनी ही सहजता से अंग्रेजी शब्द बोल पाएंगी और आसानी से किसी भी विषय पर चर्चा कर सकेंगी। अंग्रेजी के जो शब्द आप आम बोलचाल में सुनती हैं, क्या फिर आपने जिन्हें कहीं पढ़ा है, उन शब्दों का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। कोशिश करें कि आप हर दिन नए शब्द सीखें। इसके लिए आप वोकैबुलरी बुक्स खरीद सकती हैं और उन्हें सॉल्व कर सकती हैं। इन बुक्स में आपको मैथ्स की तरह कई एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करनी होती है, जिनके जरिए आपकी शब्दों को ज्यादा बेहतर तरीके से याद रख पाने में सफल होती हैं। नए शब्द डिक्शनरी या इंग्लिश लर्निंग ऐप्स के जरिए भी आप सीख सकती हैं। इन ऐप्स को आप अपने फोन में डाउनलोड कर सकती हैं।

Dictionary Apps

  • Oxford Dictionary of English
  • English Hindi Dictionary
  • Advanced English Dictionary
  • Dict Box Offline Dictionary
  • Dictionary by The Free Dictionary
  • Dictionary.com
  • English Dictionary
  • Merriam-Webster Dictionary
  • Pocket Thesaurus
  • WordWeb

English Learning Apps

  • Duolingo - Learn Languages for Free
  • Improve English: Word Games
  • LearnEnglish Grammar (UK ed.)
  • Hello english
  • English Speaking Practice
  • HelloTalk
  • Memrise
  • Learn English Phrases
  • 6 Minute English

Day 5: इंग्लिश लर्निंग वेबसाइट्स विजिट करें

अगर आप चाहती हैं कि व्यवस्थित तरीके से हर रोज इंग्लिश में नई चीजें सीखें तो इसके लिए आप पॉपुलर इंग्लिश वेबसाइट्स विजिट कर सकती हैं। BBC Learning English, TED, EngVid.com, JenniferESL, English with Lucy, fluency mc जैसी पॉपुलर वेबसाइट्स पर आपको इंग्लिश लर्निंग से जुड़े आर्टिकल्स और वीडियोज देखने को मिलेंगे, जिनसे आपकी समझ बेहतर होगी।

Day 6: नोट्स बनाएं

learn english step by step making notes

अंग्रेजी भाषा के शब्द एक या दो बार बोलने पर याद नहीं रहते, इसीलिए उनका बार-बार अभ्यास करना जरूरी होता है। खासतौर पर कुछ शब्द याद करना मुश्किल होता है और अगर उन्हें ना दोहराया जाए, तो वे याद नहीं रहते हैं, इसीलिए अंग्रेजी भाषा में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण शब्दों को अपनी कॉपी में नोट करें और उनका अर्थ लिखें। साथ ही उनके वाक्य प्रयोग भी लिख सकती हैं। इससे शब्दों को समझने और उन्हें याद रखने में आपको आसानी होगी।

Day 7: अंग्रेजी अखबार पढ़ें

reading newspaper to improve english

अंग्रेजी अखबारों में ऐसे कई शब्द पढ़ने को मिलते हैं, जो हमने पहले कभी नहीं सुने होते। ऐसे शब्दों को अपनी वोकैबलरी का हिस्सा जरूर बनाएं, क्योंकि यह शब्द किसी घटना या किसी ने डेवलपमेंट से जुड़े होते हैं। इन शब्दों की जानकारी होने से महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है और वोकैबलरी भी बेहतर होती जाती है। अंग्रेजी सीखने के लिए आप 'The Times Of India', 'Hindustan Times', 'The Hindu', 'The Indian Express', 'The New York Times‎' जैसे अखबार पढ़ सकती हैं। ज्यादातर अंग्रेजी अखबारों के ई-पेपर्स भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने मोबाइल पर भी विजिट करके पढ़ सकती हैं। आप चाहें तो एक दिन का पूरा अखबार डाउनलोड करके उसे ऑफलाइन पढ़ सकती हैं और उससे अपने नोट्स तैयार कर सकती हैं। इन अखबारों में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल की खबरों से शुरुआत कर आप एडिट पेज की खबरों को पढ़ने की प्रैक्टिस कर सकती हैं, जिसे आपकी रीडिंग स्किल्स तेजी से इंप्रूव होंगी।

दूसरा हफ्ता

पहले हफ्ते में नए शब्द सीखने और अंग्रेजी बोलने की जो शुरुआत आपने की है, उसे जारी रखें। अखबार रोजाना पढ़ें, नए अंग्रेजी शब्दों को नोट करते रहें और अपने दोस्तों से भी अंग्रेजी में चर्चा करते रहें। दूसरे हफ्ते में कुछ और नई चीजों के अभ्यास से आप अपनी अंग्रेजी बेहतर बना सकती हैं।

Day 8: खेलें वोकैबुलरी गेम्स

अंग्रेजी भाषा के शब्दों को अगर आप खेल-खेल में सीखना चाहती हैं तो इससे जुड़े गेम्स खेल सकती हैं। इसके लिए कई इंग्लिश लर्निंग एप्स ऑनलाइन उपलब्ध है, साथ ही कई वोकेबुलरी गेम्स साइट्स भी हैं, जहां आप फ्री में ये लर्निंग गेम्स खेल सकती हैं। इनमें आप 'वर्ड ऑफ द डे' के तहत हर दिन एक नया शब्द सीख सकती हैं। मल्टिपल ऑप्शन वाले सवालों का जवाब देते हुए आप बहुत से शब्दों के सही अर्थ जान सकती हैं। रोजाना 10 मिनट इस तरह के गेम्स खेलने से भी आप इंग्लिश लर्निंग को मजेदार बना सकती हैं।

Day 9: Idioms और Phrases से बनाएं भाषा को प्रभावशाली

जिस तरह हिंदी भाषा में मुहावरों का प्रयोग किया जाता है उसी तरह अंग्रेजी में भी इडियम्स का प्रयोग प्रचलित है इससे आपकी भाषा और भी ज्यादा प्रभावशाली बनती है और आप कम शब्दों में अपनी बात कहने में सक्षम हो जाती हैं इडियम्स की आप अलग से प्रैक्टिस कर सकती हैं। इन इडियम्स को याद करने के बाद बीच-बीच में दोहराते रहना भी जरूरी है।

Day 10: ग्रामर पर ध्यान दें

जिस तरह हिंदी में व्याकरण के तहत भूत काल, वर्तमान काल और भविष्य काल की पढ़ाई होती है, उसी तरह हम अंग्रेजी में present tense past tense or future tense का प्रयोग करते हैं। सही ग्रामर का इस्तेमाल करके ही हम अपनी बात को सही शब्दों में कम्युनिकेट कर सकते हैं। ग्रामर में किस Tense में कौन से खास शब्दों का प्रयोग होता है, Verb की कौन सी फॉर्म यूज होती है, उसके साथ adjectiveऔर adverbs का इस्तेमाल किस तरह से किया जाता है, इस बारे में आपको ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप English Grammar, English4U, Learn English Feel Good, Perfect English Grammar को एक्सप्लोर कर सकती हैं और इंग्लिश ग्रामर से जुड़ी ढेर सारी एक्सरसाइज सॉल्व कर सकती हैं।

Day 11: बनाएं Cue Cards

कुछ खास शब्दों को आप छोटे रंग-बिरंगे कार्ड्स पर लिख सकती हैं। इन कार्ड्स पर लिखे शब्दों को दिन के अलग-अलग समय में दोहराने से आपको मदद मिलेगी। इन कार्ड्स पर आप अंग्रेजी के शब्द और उनके अर्थ, Idioms, Phrases, One Word Substitute, Grammar Rules, Adjective, Adverbs आदि के बारे में लिख कर उनकी बार-बार प्रैक्टिस कर सकती हैं।

Day 12: रेडियो-टीवी पर न्यूज और पोडकास्ट सुनें

अंग्रेजी में लिसनिंग स्किल्स को बेहतर बनाना बहुत जरूरी है। तभी अंग्रेजी में बात कर रहे दूसरे लोगों के शब्दों को सही तरीके से समझ सकती हैं। इसके लिए आप रेडियो और टीवी में आने वाली इंग्लिश न्यूज और पोडकास्ट सुन सकती हैं। रोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए समसामयिक विषयों पर न्यूज़ और अंग्रेजी ज्ञान बढ़ाने वाले पोडकास्ट सुनें। इससे भी शब्द ज्ञान बढ़ाने और लिसनिंग स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अगर संभव हो तो इस दौरान नए शब्दों को नोट करें और उनके अर्थ जानने का भी प्रयास करें।

Day 13: देखें अंग्रेजी फिल्में और टीवी शोज

 week activities to improve english learning watch the bucketlist movie

इंग्लिश लर्निंग का नियमित अभ्यास करते हुए अगर आपको बोरियत महसूस होने लगे तो वह आप मजेदार अंग्रेजी फिल्मों और टीवी शो के जरिए भी इंग्लिश लर्निंग में अपनी दिलचस्पी बरकरार रख सकती हैं। फिल्में और टीवी शोज देखते हुए आपको कलाकारों के एक्सप्रेशन्स से भी अंग्रेजी आसानी से समझने में मदद मिलती है। 'Game Of Thrones', 'Friends', 'The Big Bang Theory', 'The Walking Dead', 'Badman', 'House of Cards', 'How I Met Your Mother' जैसे कुछ पापुलर शोज आप देख सकती हैं। इसी तरह आप कुछ बेहतरीन इंग्लिश फिल्में भी देख सकती हैं जैसे कि 'Bruce Almighty', 'Peaceful Warrior', 'The Family Man', 'Click', 'Forrest Gump', 'The Bucket List', 'The Lion King', Life Is Beautiful, Life Of Pi, जिनसे आप अंग्रेजी सीखने के साथ इंस्पिरेशन भी ले सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' से लेकर कंगना रनौत की 'थलाइवी' तक, साल 2020 में दिखेगा इन 5 एक्ट्रेसेस का जलवा

Day 14: पढ़ें इंग्लिश मैगजीन्स और लिटरेचर

read shakespeare novel to improve english

हर दिन अंग्रेजी सीखने के साथ आपका शब्द भंडार बेहतर होता जाएगा। इसकी मदद से आप अंग्रेजी इंग्लिश मैगजीन्स की भाषा आसानी से समझ पाएंगी। इंग्लिश मैगजीन्स में तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन्स को पढ़ सकती हैं और उन पर अपने विचार भी अंग्रेजी में नोट कर सकती हैं। मैगजीन पढ़ते हुए आप नए और मुश्किल शब्दों को हाइलाइट कर सकती हैं और डिक्शनरी में उनके अर्थ देख सकती हैं। अगर आप अपने कमरे में अकेली है तो जोर-जोर से बोल कर भी रीडिंग कर सकती हैं इससे आपकी रीडिंग और Pronunciation स्किल्स बेहतर होती जाएंगी। आप चाहें तो L इसके साथ ही आप अंग्रेजी के बड़े और चर्चित साहित्यकारों जैसे कि William Shakespeare, George Orwell, John Keats, William Wordsworth आदि की रचनाएं भी पढ़ सकती हैं। अंग्रेजी साहित्य में कहानियों और अलग-अलग किरदारों के बारे में पढ़ते हुए अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग तरह के Form Of Expressions को समझना जा सकता है। इससे आपको अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बनाने में बहुत मदद मिलेगी।

इसे जरूर पढ़ें:डिस्टेंस एजुकेशन कोर्डिनेटर बनिए और जारी रखिए पढ़ाई का सिलसिला

तीसरा हफ्ता

तीसरे सप्ताह में अंग्रेजी भाषा सीखने के सबसे मुश्किल और चैलेंजिंग फेस में पहुंच जाती हैं। अब तक आप सरल शब्दों में अपनी बात कहना सीख गई होंगी, लेकिन प्रभावपूर्ण तरीके से अपनी बातों को रखने के लिए आपको कुछ और स्किल्स पर काम करने की जरूरत है तो आइए जानते हैं कि तीसरे हफ्ते में आप अंग्रेजी बेहतर बनाने के लिए कौन से काम कर सकती हैं।

Day 15: लिखें डायरी

writing diary  week activities to improve english learning

अंग्रेजी शब्द बोलने और पढ़ने के साथ जब तक आप उसका लिखकर अभ्यास नहीं करेंगे, तब तक आप आपको अपने लक्ष्य में कामयाबी नहीं मिलेगी। इसीलिए अपनी एक डायरी बनाएं और रोजाना उसमें अपने विचार लिखें। इंग्लिश लर्निंग का यह सबसे मुश्किल और सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। प्रैक्टिस से आपको अंग्रेजी शब्दों का स्ट्रक्चर बनाने, ग्रामर और स्पेलिंग्स इंप्रूव करने में मदद मिलेगी। जरूरी नहीं कि आप इसमें अपनी व्यक्तिगत भावनाएं लिखें, आप चाहे तो मौसम, खानपान और रोजमर्रा की चीजों के बारे में लिख सकती हैं। अगर आपके घर में कोई अंग्रेजी का जानकार है, तो आप उसे अपनी डायरी दिखा सकती हैं। इससे आपको अपनी गलतियां सुधारने में मदद मिलेगी।

Day 16: Toastmasters International के भाषणों से लें सीख

अंग्रेजी बोलने वालों के लिए Toastmasters International एक पब्लिक स्पीकिंग प्लेटफॉर्म है, जहां पर Spoken English से जुड़ी स्किल्स को बेहतर बनाने की प्रैक्टिस की जाती है। यहां पर स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक, हर कोई अंग्रेजी भाषा में सार्वजनिक तौर पर Confidence के साथ अपनी बात कहने की प्रैक्टिस करते हैं और इस तरह वे अपनी लीडरशिप स्किल्स को इंप्रूव करते हैं। आप चाहें तो यह प्लेटफॉर्म ज्वाइन कर सकती हैं, लेकिन अभी क्वारंटाइन पीरियड में आप Toastmasters International के सदस्यों के चर्चित भाषण सुन सकती हैं। इनसे आप अंग्रेजी बोलने के लिए बहुत से काम के टिप्स मिल सकते हैं।

Day 17: TedX पर वर्ल्ड लीडर्स के भाषण सुनें

listen to shahrukh khan tedx video

दुनिया के बड़े लीडर्स इस प्लेटफार्म पर आकर अपने लाइफ एक्सपीरियंस, असफलताओं और अपनी लर्निंग्स के बारे में चर्चा करते हैं। यहां आने वाले सभी स्पीकर्स काफी तजुर्बेकार और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इन लीडर्स को सुनकर आप अपनी लिसनिंग और स्पीकिंग स्किल्स इंप्रूव करने के साथ काफी कुछ सीख सकती हैं। Simon Sinek, Tony Robbins, Mel Robbins, Shawn Achor, Amy Purdy जैसे कई जाने-माने प्रोफेशनल्स को आप यहां सुन सकती हैं। शाहरुख खान का TedX का भाषण भी काफी पसंद किया गया था, जिसे आप सुन सकती हैं।

Day 18: Spell Checker से सुधारें अपनी कमियां

अंग्रेजी बोलते हुए अगर आप से गलती हो जाती है तो इस बात को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस ना हों। शुरुआत में गलती होना स्वाभाविक है। इस बात का प्रयास करें कि जिन शब्दों का आपने गलत उच्चारण किया हो या इंग्लिश स्पीकिंग के दौरान जहां कहीं ग्रामर का सही प्रयोग ना किया हो, उसे कैसे सुधारा जाए। स्पेलिंग्स और ग्रामर का सही प्रयोग करने के लिए आप Spell Checker Apps का सहारा ले सकती हैं जैसे कि Grammarly, Whitesmoke, Ginger, CorrectMe आदि। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि नई भाषा सीखते हुए गलतियां हर किसी से होती हैं और आप भी अभ्यास करते-करते सही शब्दों का प्रयोग करना सीख जाएंगी।

Day 19: शीशे के सामने खड़े होकर इंप्रूव करें बॉडी लैंग्वेज

किसी से अंग्रेजी में बात करते हुए सही भाव-भंगिमाएं होना भी बहुत जरूरी है। हम बिना रुके या घबराए अपनी बात अंग्रेजी में कह सकें, इसके लिए पहले से प्रैक्टिस बहुत जरूरी है। बेहतर होगा कि आप शीशे के सामने खड़े होकर अपने विचारों को दोहराएं। इस प्रैक्टिस से लोगों के सामने चर्चा करते हुए आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगी।

Day 20: बनाएं अपने वीडियो

अंग्रेजी बोलचाल मैं जब आप खुद को कंफर्टेबल महसूस करें और लोगों के सामने आराम से अपने विचार प्रकट कर सकें तो आप अपने वीडियो रिकॉर्ड कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद के विषय चुन सकती हैं, जैसे कि अगर फैशन, फूड, ट्रैवल या लाइफस्टाइल में आपकी दिलचस्पी है तो इन विषयों पर आप अपने विचारों की रिकॉर्डिंग कर सकती हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर आपका कॉन्फिडेंस मजबूत होगा और आपकी स्पीकिंग्स स्किल्स निरंतर इंप्रूव होंगी।

Day 21: ग्रुप डिस्कशन कंडक्ट करें

leading a group discussion

अगर आप चाहती हैं कि आप अंग्रेजी बोलते हुए बिल्कुल कॉन्फिडेंट नजर आएं तो इसके लिए आपको लीडरशिप स्किल्स भी सीखने की जरूरत होगी। इसके लिए आप अंग्रेजी भाषा में किसी विषय पर अपने घरवालों या दोस्तों के साथ ग्रुप डिस्कशन कर सकती हैं। इस डिस्कशन की शुरुआत खुद करें और चर्चा में शामिल सभी लोगों को बारी-बारी से बोलने का मौका दें। सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए आखिर में पूरी चर्चा को Summarise करें। चूंकि इस समय लॉकडाउन चल रहा है तो आप व्हॉट्सएप पर वीडियो चैट या फोन पर कॉन्फ्रेंस के जरिए भी ग्रुप डिस्कशन कर सकती हैं। इस एक्टिविटी से आप इंडिपेंडेंट तरीके से ग्रुप डिस्कशन लीड करने की स्किल विकसित कर पाएंगी। साथ ही इससे आपको प्रोफेशनल लाइफ में कॉन्फिडेंस के साथ नए प्रोजेक्टस हैंडल करने में मदद मिलेगी।

तीन हफ्ते की इन अलग-अलग एक्टिविटीज को रेगुलर प्रैक्टिस करने पर आप आसानी से अंग्रेजी भाषा सीख सकती हैं और करियर में प्रोग्रेस करने के साथ अपनी लाइफ को भी बेहतर बना सकती हैं।

Image Courtesy: blog.centreofexcellence, oneworldnews, strategicdevelopmentnetwork, sheroes, tedconfblog, goodreads, imagevars, naaree, speakmantra, nj39qq7lw0-flywheel.netdna-ssl, thoughtco, freepik, optilang.eu, tedconfblog

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP