herzindagi
english speaking dadi

'इंग्लिश वाली दादी' की बातें सुन फैन हुए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये अनोखा वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर इंग्लिश बोलने वाली एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इन दादी की बात सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगी। 
Editorial
Updated:- 2020-03-03, 12:50 IST

सोशल मीडिया भी एक अनोखी चीज़ है जो लाखों लोगों को एक दूसरे से जोड़ती है। ऐसा ही काम भाषा का भी है। अगर किसी को एक से ज्यादा भाषा आती है तो वो लाखों-करोड़ों लोगों से आसानी से बात कर सकता है। भारत में जहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों जानने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, पर अगर किसी गांव की दादी को अंग्रेजी बोलते और संवाद करते देखा जाता है तो अभी भी लोग चौंक जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक बुजुर्ग महिला अंग्रेजी बोलती नजर आ रही है।  

साफ तौर पर इस महिला को भाषा को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं दिखती है। इन बुजुर्ग महिला का नाम है भगवनी देवी। वो महात्मा गांधी के बारे में अंग्रेजी में बात करती दिखाई दे रही हैं। IPS अफसर अरुण बोथरा ने इस महिला का वीडियो रिकॉर्ड किया। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'इस बुजुर्ग महिला को अंग्रेजी बोलने के लिए 10 में से कितने नंबर दिए जाएंगे?' 

इसे जरूर पढ़ें- HerZindagi Exclusive:उपहार सिनेमा हादसे में अपने बच्चों की जिंदगी गंवा देने वाली नीलम कृष्णमूर्ति की इंसाफ की लड़ाई आज भी जारी 

 

इस वीडियो में वो कहते हुए सुनाई दे रही हैं, “Mahatma Gandhi was one of the greatest man of the world,” “He loved both Hindus and Muslims and was the father of the nation.” ('महात्मा गांधी दुनिया के बहुत महान व्यक्ति थे। वो हिंदू और मुस्लिम दोनों को प्यार करते थे और वो राष्ट्रपिता थे।') 

इस वायरल वीडियो में वो ये सब कुछ अंग्रेजी में बोलती नजर आ रही हैं।  

सोशल मीडिया पर भागवनी देवी को 'इंग्लिश स्पीकिंग दादी' के नाम से प्रमोट किया जा रहा है। इस वीडियो में वो व्हाइट शर्ट और साड़ी पहने हुए हैं। अंग्रेजी बोलती हुई दादी बहुत ही क्यूट लग रही हैं। एक और वीडियो भी है जहां वो राजीव गांधी के बारे में इसी तरह से अंग्रेजी में बोलती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हज़ारों लाइक मिल चुके हैं।  

 

ट्विटर पर तो कुछ लोगों ने उन्हें शशि थरूर से जोड़कर भी कमेंट किया। लोग कह रहे हैं कि वो शशि थरूर के लिए बहुत कड़ा कॉम्पटीशन हैं। भागवनी देवी राजस्थान के झुंझनू में रहती हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया। लोग भगवनी देवी को 10/10 नंबर दे रहे हैं।  

shashi tharoor english

इसे जरूर पढ़ें- HerZindagi Exclusive: टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत से लीजिए इंस्पिरेशन, जिन्होंने सपने पूरे करने के लिए किया लंबा संघर्ष

 

एक यूजर ने तो उन्हें 10 में से 100 नंबर ही दे दिए। यूजर ने लिखा कि ये भारत में ही हो सकता है। 

इसके अलावा, लोग शशि थरूर को इस वीडियो पर कमेंट करने को भी कह रहे हैं। 

एक यूजर ने तो लिखा कि वो भागवनी देवी को गले लगाना चाहता है क्योंकि ये अद्भुत हैं। इसी के साथ इस वीडियो को शेयर करने के लिए धन्यवाद भी दिया। 

 

जिस तरह भागवनी देवी आसानी से अंग्रेजी बोल रही हैं वो कई लोगों को प्रेरणा दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर जिस तरह से ये वीडियो हमारे सामने आया है उससे यकीनन हम बहुत खुश हैं। दादी ने सारी भ्रांतियों को तोड़ दिया है कि अंग्रेजी बोलना सिर्फ शहरी लोगों का काम होता है। तो आपको क्या लगता है वायरल दादी के बारे में हमें जरूर बताएं। 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।