herzindagi
Christmas celebrations

क्रिसमस पर दोस्तों के साथ  एन्जॉय करने के लिए बेस्ट हैं नोएडा सेक्टर 104 के ये रेस्टोरेंट और कैफेज

Best Noida Cafe And Restaurant For Christmas Party: यदि आप भी घूमने और खाने-पीने के शौकीन हैं, तो इस क्रिसमस अपने दोस्तों के साथ नोएडा के इन शानदार से कैफेज और रेस्टोरेंट्स को एक बार जरूर एक्सप्लोर करें।
Editorial
Updated:- 2024-12-22, 22:05 IST

दोस्तों बहुत जल्द पुराना साल खत्म होने जा रहा है। इसके  बाद नए साल का आगमन होगा। उससे पहले दिसंबर महीने में क्रिसमस भी मनाया जाता है। हर साल 25 दिसंबर का दिन ‘मैरी क्रिसमस’ के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन चर्च से लेकर, मॉल, कैफेज, रेस्टोरेंट्स आदि को क्रिसमस की थीम पर सजाया जाता है। ऐसे में बाजारों में एक अलग-सी रौनक देखने को मिलती है। जगमगाती लाइट्स और रंग-बिरंगे क्रिसमस ट्री मन को मोह लेते हैं। इसके अलावा, ऑफिस और घरों में पार्टी भी रखी जाती है। फ्रेंड्स, कजिन और फैमिली के लोग मिलकर शाम को होटल और रेस्टोरेंट्स में पार्टी करते हैं।

यदि आप भी दोस्तों के साथ कहीं क्रिसमस पार्टी प्लान करने का सोच रहीं हैं, तो आज हम आपको नोएडा सेक्टर 104 में बने कुछ खास कैफेज और रेस्टोरेंट्स के नाम बताने जा रहे हैं। इनको  आप एक बार जरूर एक्सप्लोर करें। यकीनन यहां का फूड और एनवायरमेंट आपको बेहद पसंद आएगा। ये सभी नोएडा के काफी पॉश एरिया में बने हैं। ऐसे में आपको इन्हें ढूंढने  में भी परेशानी नहीं होगी। इस एरिया में आपको कई खूबसूरत कैफेज और रेस्टोरेंट्स के अलावा स्ट्रीट फूड भी मिलेगा। ऐसे में आप इस जगह को देखकर बेहद खुश हो जाएंगे।

ब्लंच कैफे एंड पटिसेरी (Blunch Cafe & Patisserie)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Blunch Cafe & Patisserie (@blunchcafepatisserie)

 

यदि आपको एस्थेटिक कैफेज पसंद हैं, तो ब्लंच कैफे एंड पटिसेरी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको सभी तरह के स्नैक्स, ड्रिंक्स में वैरायटी मिल जाएगी। खाने के साथ आपको इस कैफे का वातावरण भी काफी पसंद आएगा । इसे अंदर से काफी खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया गया है। यहां आपको इंडियन, कॉन्टिनेंटल और इटेलियन फूड का टेस्ट मिल जाएगा। यहां आप अपनी बैचलर, बर्थ-डे, ऑफिस और फ्रेशर्स पार्टी कर सकते हैं। इनके कैफे में डीजे साउंड की भी सुविधा है।

ये भी पढ़ें: नोएडा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है एकदम ट्रेडिशनल साउथ इंडियन फूड, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

बिग येलो डोर (Big Yellow Door)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Big Yellow Door Noida 104 (@bydcafe.noida104)

 

इस रेस्टोरेंट में आप क्रिसमस पर अपने दोस्त या पार्टनर के संग आकर सुकून का अनुभव करेंगे। यहां की डिशेज की प्रेजेंटेशन और डेकोरेशन देख आप अच्छा फील करेंगे। बाहर से भी ये रेस्टोरेंट बेहद शानदार दिखता है। इस रेस्टोरेंट के एंट्रेंस पर आपको कई स्टिकी नोट्स नजर आएंगे। इसमें  कस्टमर्स के फीडबैक लिखे हुए हैं। मुझे इनका यह तरीका काफी पसंद आया। लजीज खाने के साथ आपको यहां यूनिक सेल्फी पॉइंट भी मिलेगा। इस रेस्टोरेंट में आपको स्टार्टर से लेकर में कोर्स और डेजर्ट सब मिल जाएगा। साथ ही, आप यहां वेज और नॉन वेज फूड दोनों तरह के खाने का स्वाद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कॉफी डेट पर हो जाना या दोस्तों के साथ करना हो Chill, दिल्ली वसंत विहार के ये कैफे रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

टैमेरिंड किचन (Tamarind Kitchen)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tamarind Kitchen (@tamarindkitchen.in)

 

यदि आप नॉर्थ इंडियन कुजीन के शौकीन हैं, तो एक बार नोएडा के रेस्टोरेंट टैमेरिंड किचन को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां की डिशेज का स्वाद आपका दिल जीत लेगा। साथ ही, अंदर का माहौल और बैठने की व्यवस्था सब कुछ एकदम परफेक्ट है। यहां भी आपको वेज और नॉन वेज दोनों तरह की डिश मिलेंगी। इस फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट में आप नार्थ इंडियन के साथ मुगलई और चाइनीज कुजीन का भी लुत्फ उठा सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Tamarind Kitchen/Big Yellow Door/Blunch Cafe & Patisserie

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।