नोएडा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है एकदम ट्रेडिशनल साउथ इंडियन फूड, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

South Indian Food Noida: यदि आप नोएडा में रहकर प्रॉपर ट्रेडिशनल साउथ इंडियन फूड का मजा लेना चाहते हैं, तो एक बार नैवेद्यम रेस्टोरेंट जरूर जाएं। यहां आपको टेस्ट के साथ अच्छा अच्छा वातावरण भी मिलेगा।  
naivedyam restaurant noida

क्या आप भी साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं ? आपको भी एकदम ट्रेडिशनल स्टाइल थीम रेस्टोरेंट एक्सप्लोर करना पसंद है? तो एक बार जरूर नोएडा का नैवेद्यम रेस्टोरेंट एक्सप्लोर करें। वैसे तो दिल्ली एनसीआर में आपको बहुत से साउथ इंडियन रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, लेकिन यहां के जैसा प्रॉपर सॉउथ इंडियन खाना और माहौल आपको शायद ही कहीं मिले। यहां आपको बैठने के बाद एकदम साउथ वाला टच फील होगा। यहां आप जब भी जाएंगे आपको भीड़ मिलेगी ही, लेकिन वीकेंड पर आपको यहां काफी इंतजार भी करना पड़ सकता है।

हालांकि इनका रेस्टोरेंट ज्यादा बड़ा नहीं है। इसके बावजूद भी यहां लोगों का तांता लगा रहता है। साउथ इंडियन फूड को पसंद करने वाले लोग आपको यहां खूब नजर आएंगे। यहां आपको फैमिली से लेकर दोस्त सभी लोग फूड को एन्जॉय करते नजर आएंगे। खाने की वैरायटी के साथ यहां आपको रेट भी काफी किफायती मिलेंगे। यानि यहां आपको खाने के बाद अपनी ज्यादा जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी। इस जगह आपको नोएडा ही नहीं काफी दूर-दूर के लोग दिखेंगे। यहां के खाने के स्वाद लोगों को इस रेस्टोरेंट की ओर खींच लाता है। सर्दियों में तो गर्मागर्म साउथ इंडियन खाने का अलग ही मजा होता है।

क्या क्या मिलता है ?

यहां जब आप जाएंगे तो आपको सबसे पहले वेलकम ड्रिंक में दक्षिण भारत की स्पेशल ड्रिंक रसम स्टील के गिलास में परोसी जाएंगी। इसके बाद आपको कॉपर के गिलास में पानी दिया जाएगा। बात यहां के मेन्यू की हो तो आपको यहां डोसे, उत्तपम, से लेकर साउथ इंडियन थाली के अलावा फिल्टर कॉफी, राइस बाउल, के साथ लच्छा, पराठा, नान और मिठाइयां भी मिल जाएंगी। यहां आपको डोसे में इतनी वैरायटी मिलेगी की आपका सिर चकरा जाएगा। यहां अगर आपको थाली खानी है, तो उसमें भी ऑप्शन हैं। इसके बाद मैंने यहां की फिल्टर कॉफी भी ली। जिसका स्वाद भी मुझे ठीक लगा।

ये भी पढ़ें: द्वारका के इन रेस्टोरेंट पर मिलेगा आपको बेस्ट साउथ इंडियन फूड, जरूर करें ट्राई

थाली की कीमत

south indian thali

हाल में मैंने इनका रेस्टोरेंट एक्सप्लोर किया था। जहां मैंने इनकी नैवैद्यम महाराजा थाली ली थी । जिसमें मुझे कई तरह की सब्जियां डेजर्ट, लच्छा पराठा, पूड़ी, दो तरह के राइस, पापड़, स्नैक्स समेत कई चीजें थीं। इसके अलावा आपको यहां नॉर्मल नैवेद्यम थाली भी मिल जाएगी। इनकी महाराजा थाली की कीमत 380 एक्स्ट्रा जीएसटी के साथ है। जबकि नॉर्मल थाली की कीमत 320 एक्स्ट्रा जीएसटी के साथ आपको मिलेगी। इसके अलावा यहां पूरी सब्जी वाली थाली भी मिलेगी। जिसमें आपको पूरी के साथ करी ऑफ द डे सब्जी दी जाएगी।

कैसा है वातावरण ?

प्रॉपर साउथ इंडियन फूड के साथ आपको यहां का वातावरण भी मन मोह लेगा। यहां के वेटर भी आपको प्रॉपर व्हाइट कलर की धोती कुर्ते में नजर आएंगे। इसके साथ ही यहां आपको काफी प्राचीन दक्षिण भारत छवि वाली तस्वीरें भी नजर आएंगी। साउथ का फेमस मंदिर तिरुपति बालाजी की भी मूर्ति आपको यहां देखने को मिलेगी। साथ ही बैठेने के लिए लकड़ी का फर्नीचर और आरामदायक सोफे भी हैं। डिम लाइट में आपको खाने का अलग ही मजा आ जाएगा।

कैसे परोसा जाता है खाना

यहां आपको स्टील की थाली में हरे पत्ते के ऊपर रखकर खाना सर्व किया जाता है। यह पत्ता प्लास्टिक का होता है। इसके अलावा पानी के लिए कॉपर के गिलास का इस्तेमाल होता है। आखिर में आपको खाने के बाद पान भी दिया जाता है। हालांकि इसके लिए आपको अलग से 20 रुपये देने होंगे। इस तरह इनके सर्विंग का स्टाइल भी काफी अच्छा है।

हाइजीन का पूरा ध्यान

इन सबके अलावा यहां हाइजीन का भी पूरा ध्यान रखा गया है, इनके वेटरों से लेकर खाने की टेबल हर जगह साफ-सफाई नजर आएगी। खाने के बाद आपकी टेबल को कोलीन से वेटर आकर प्रॉपर साफ करते हैं। साथ ही, इनकी किचन और वहां खाने बनाने वाले बर्तन भी काफी क्लीन थे। ओवरऑल मैं सफाई की बात की जाए तो बेस्ट कहा जायेगा।

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की लोकप्रिय थालियां, जानें क्या होता है इनमें खास

कैसे पहुंचे ?

नोएडा के सेक्टर 63 H ब्लॉक में मौजूद है। यहां पहुंचने के लिए आपको ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा। नोएडा सेक्टर 62 की मेट्रो के ये एकदम नजदीक है। आप अपनी कार, कैब या ऑटो से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। पार्किंग के लिए भी रेस्टोरेंट के आगे काफी स्पेस है। आसपास आपको और भी कई खाने के आउटलेट्स मिल जाएंगे।

यदि आपको भी ऐसे किसी ऑथेंटिक रेस्टोरेंट के बारे में पता है, तो अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Self/Instagram/naivedyamofficial

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP