मुंबई का नाम आते ही यहां की भागदौड़ भरी लाइफ की एक छवि आंखों के सामने उभर आती है। लेकिन यहां पर खाने-पीने का भी अपना एक अलग ही मजा है। मुंबई में पानी पूरी से लेकर चिकन टिक्का तक सब कुछ बेहद ही डिलिशियस मिलता है। आप चाहें किसी भी फूड कल्चर से ताल्लुक रखते हों, भारत की इकोनॉमिक सिटी आपको कभी भी निराश नहीं करेगी।
मुंबई में स्ट्रीट फूड का तो अपना एक अलग ही आनंद है, लेकिन अगर आप नॉन-वेज लवर हैं तो भी आप मुंबई में कुछ बेहतरीन रेस्त्रां को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आपको ना केवल नॉन-वेज फूड में कई वैरायटीज चखने का मौका मिलेगा, बल्कि यह बेहद ही डिलिशियस भी होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मुंबई की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नॉन-वेज लवर्स को एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए-
नूर मोहम्मदी
नूर मोहम्मदी साउथ मुंबई के फेमस मोहम्मद अली रोड पर स्थित है। यह एक बेहद पुरानी दुकान है, जो बेहद ही लिप स्मैकिंग नॉन-वेज फूड सर्व करती है। मुंबई के लोकल लोगों के बीच यह नॉन-वेज शॉप कबाब की थाली और चिकन संजू बाबा के लिए बेहद फेमस है। बता दें कि इस नॉन-वेज डिश को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था और इस डिश में कई तरह के डिफरेंट मसालों का इस्तेमाल करके उसे एक डिफरेंट टेस्ट दिया जाता है। अगर आप नॉन-वेज फूड में एक वैरायटी चाहती हैं तो ऐसे में आप भेजा फ्राई या चिकन हकीमी आदि को भी चख सकते हैं।
ब्रिटानिया एंड कंपनी
मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में स्थित, ब्रिटानिया एंड कंपनी मुंबई की पारसी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां पर आपको एक फेमस ईरानी कैफे भी मिलेगा। जबकि ब्रिटानिया एंड कंपनी कई लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन परोसता है, लेकिन यहां का सी-फूड और नॉन-वेज फूड भी बेहद ही डिलिशियस होता है। अगर आप नॉन-वेज लवर हैं तो आपको यहां पर विशेष रूप से मटन या प्रॉन बेरी पुलाव को एक बार अवश्य चखना चाहिए।
इम्बिस- द मीटिंग प्वाइंट
इम्बिस शहर में नॉन-वेज लवर्स के बीच बेहद फेमस है। मुंबई में ही इस रेस्त्रां के कई आउटलेट हैं। यहां के रेस्त्रां के नॉन-वेज फूड के टेस्ट का आइडिया इसी बात से लगाया जा सकता है कि बांद्रा, सांताक्रूज और कोलाबा में रेस्तरां के आउटलेट शायद ही कभी खाली होते हैं। यहां पर आपको नॉन-वेज फूड में ना केवल वैरायटीज मिलेगी, बल्कि यह पॉकेट-फ्रेंडली भी हैं। आप यहां पर नॉन-वेज बर्गर (घर पर बनाएं हेल्दी Soya Burger) से लेकर पारंपरिक सॉसेज, स्केनिट्ज़ेल या स्टीक्स का टेस्ट अवश्य चखें।
इसे भी पढ़ें :हर फूड लवर को जरूर टेस्ट करनी चाहिए यह पॉपुलर अमेरिकन डिशेज
कोफुकु
यह एक फेमस जापानी रेस्त्रां हैं और लिंकिंग रोड पर स्थित है। अगर आप मुंबई में रहते हुए जापानी नॉन-वेज फूड को टेस्ट करना चाहती हैं तो आपको इस रेस्त्रां में जरूर जाना चाहिए। यहां पर आप सुशी के अलावा ग्रील्ड झींगा , ईबी टेम्पपुरा और साशिमी प्लेटर आदि का स्वाद चख सकती हैं। सी-फूड के अलावा, कोफुकु तेरियाकी चिकन और काकुनी पोर्क भी सर्व करता है। हालांकि, यह रेस्त्रां थोड़ा महंगा है, लेकिन आप डिनर डेट पर नॉन-वेज फूड टेस्ट के लिए इस रेस्त्रां में जाने पर विचार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें जोधपुर के यह डिफरेंट फूड्स
होटल डीलक्स
अगर नॉन-वेज फूड की बात हो तो उसमें केरल के फूड का नाम अवश्य लिया जाता है। यह नॉन-वेज फूड केवल केरल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग कोने में पसंद किया जाता है। ऐसे में आप मुंबई में घूमते हुए होटल डीलक्स में केरल के नॉन-वेज फूड को टेस्ट कर सकती हैं। यहां पर मटन और चिकन स्टॉज के साथ-साथ करीमीन (तली हुई मछली), स्क्विड और झींगा फ्राई जैसे सी-फूड का भी टेस्ट ले सकते हैं। इसके अलावा, बीफ अचार के अलावा, केरल स्टाइल के मटन फ्राई को मालाबार पराठे के साथ टेस्ट करना बिल्कुल भी ना भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- magicpin, freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों