अगर आपको लगता है कि सर्दियों का मजा सिर्फ मूंगफली, रेवड़ी, गजक, अदरक वाली चाय, मक्के की रोटी और सरसों के साग से ही लिया जा सकता है तो आप गलत हैं क्योंकि मेरे जैसे किसी non-veg के दीवाने से पूछ कर देखिये। वो यहीं कहेगा कि सर्दियों में बिरयानी से उठती महक, chicken roll का अनूठा स्वाद, chicken tikka की लज्जत और chicken और खरोड़े के गर्मागर्म soup ना केवल स्वादिष्ट लगता है बल्कि ठंड से लड़ने में भी मेरी हेल्प करता है। इस बारे में जानने के लिए हमने Diploma in nutrition और health education Arun Arora से बात की। जो International Sprots Science Associations (ISSA) Certified personal trainer reebok certified है। तब उन्होंने हमें बताया कि non-veg सर्दियों में आपके लिए कैसे फायदेमंद होता है। आइए हमारे साथ आप भी जानिए।
कुछ ladies चिकन, मटन या फिश खाना पसंद नहीं करती, लेकिन अंडे खाती है। मैं ऐसी ladies को जानती हूं जो सर्दियों में उबले अंडे के ऊपर प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर खाना बेहद पसंद करती है। अंडा चाहे आप उबालकर खाएं या आमलेट या सब्जी बनाकर अंडा हर रूप में फायदेमंद होता है। अंडे की जर्दी में विटामिन डी पाया जाता है तो हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही अंडों में विटामिन ए भी बहत अधिक मात्रा में होता है जो बालों को मजबूती और आंखों की सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा अंडे खाने से हमारी बॉडी को जरूरी अमीनो एसिड मिलता है, जिससे स्टेमिना बढ़ता है।
लेकिन अंडे के सेवन में कुछ सावधानी बरतना बेहद जरूरी है जैसे high blood pressure, डायबिटीज और हार्ट पेशेंट को इसे खाने से बचना चाहिए। वजन कम कर रही ladies को अंडे के योक को खाने से बचना चाहिए, बल्कि सफेद हिस्से ही खाना चाहिए। कच्चे और अधपके अंडे से साल्मोनेला इंफेक्शन होने का खतरा रहता है इसलिए इसे अच्छी तरह से पका कर ही खाना चाहिए।
Image Courtesy: Pxhere.com
नॉन-वेज में सबसे फायदेमंद मछली होती है क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत अधिक मात्रा में होता है। साथ ही यह पचने में भी बहुत आसान होती है। इससे ना केवल आपकी बॉडी बल्कि ब्रेन को भी पूरा पोषण मिलता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपकी त्वचा और बालों के साथ-साथ आंखों और bone health के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसलिए जो ladies नॉन-वेज नहीं खाती वह सर्दियों में फिश ऑयल कैप्सूल खाती है।
Read more: Omega-3 क्या सच मे आपके स्वास्थ्य का boost up है?
लेकिन fish खरीदते और खाते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। Fish हमेशा ताजी ही खरीदनी चाहिए। इसे बहुत ज्यादा पकाने से बचना चाहिए। आप चाहे तो इसे सिर्फ स्टीम करके भी बना सकती हैं। मछली के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके पेट में गड़बड़ी हो सकती है। एक बात ओर छोटे बच्चों को फिश हमेशा कांटा निकल कर ही देनी चाहिए नहीं तो कांटा उनके गले में फंस सकता है। Salmon, सिंघाड़ा और रोहू मछली ही बेहतर मानी जाती है। मुझे तो मेरे होम्योपैथिक डॉक्टर हमेशा रोहू मछली खाने की ही सलाह देते हैं।
Image Courtesy: Pxhere.com
शायद आपने सुना हो अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं कि नॉन-वेज के दीवाने सर्दियों में इसे बेहद ही शौक से पीते हैं। खासतौर पर हड्डी की चोट को भरने के लिए इसे पीने की सलाह दी जाती है। यह बकरी के टखनों, जिसे आप पाये या खरोड़े के नाम से जानते हैं। इसकी हड्डियों में प्रोलाईन, ग्लूटामाईन और कोलेजन निकलता है जो आपकी बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही इस सूप में calcium, phosphorus और मैग्नीसशियम प्रचुर मात्रा में होता है जो bones को healthy बनाता है। यह आपकी body की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है। सर्दियों में इस सूप को पीने से बॉडी गर्माहट आती है।
Read more: सर्दियों में खाएं ऐसा सुपरफूड जिसका स्वाद भी हो बेमिसाल
चिकन में पाया जाने वाला प्रोटीन मसल्स के निर्माण के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा चिकन में बहुत सारे मिनरल पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। अगर आप वजन कम करने की सोच रही हैं तो चिकन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद हाई प्रोटीन वेट और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपबटर और फ्राइट चिकन पर टूट पड़ें। आप चाहे तो रोस्टेड चिकन या चिकन सूप पी सकती हैं। लेकिन अगर आपने स्वाद-स्वाद में जरूरत से ज्यादा खा लिया तो health के लिए नुकसान हो सकता है। सर्दियों में वैसे ही हम घी और गर्म चीजों को सेवन बहुत ज्यादा करती हैं। लेकिन नॉन-वेज पहले से ही काफी मात्रा में फैट होता है इसलिए अगर सोच-समझकर नहीं खाया गया तो वजन कम होने की बजाय बढ़ता है ओर heart को भी नुकसान हो सकता है।
मटन में आयरन के साथ-साथ बी-12 और जिंक भी पाया जाता है, जो हमारे nervous system के लिए बहुत अच्छा होता है साथ ही इम्यू्निटी को मजबूत बनाता है। लेकिन यह रेड मीट की श्रेणी में आता है और रेड मीट को हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि इसमें फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। हालांकि कभी-कभी इसे खाने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन हार्ट पेशेंट और शुगर से ग्रस्त ladies को इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
तो इन सर्दियां खुद को गर्म और फिट रखने के लिए आप भी ले सकती है इनमें से अपना मनपसंद नॉन-वेज।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।