Omega-3 आपके लिए एक जाना पहचाना नाम है। शायद आपने इसे अपने डॉक्टर से बात करते हुऐ सुना होगा या फिर टी.वी मे आने प्रचार में भी सुना होगा कि आपको इसमे मिलेगा omega-3. बार-बार आप इसका नाम सुनतीं तो हैं लेकिन शायद आपको असल मे ये क्या होता है ये आपको अभी तक नहीं पता होगा। आपके डॉक्टर ने जरूर आपको बताया होगा कि ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने से आपको मोटापा जल्दी नहीं आता। आपकी आंखों की रौशनी भी इससे काफी अच्छी होती है। लेकिन इससे भी ज्यादा ये इसके क्या-क्या फायदे हैं आपकी सेहत के लिए ये आज हम आपको बतायेंगे कि क्यूं आपको इसे अपने खाने मे इस्तेमाल करना चाहिए? Omega-3 एक फैटी एसिड होता है जो कि पौधों और समुद्री जीवों मे पाया जाता है। वैसे तो ये oils मे दो तरह का होता है। जो मासाहारी भोजन से लेकर शीड्स मे पाया जाता है।
महिलाओं के लिए इसके अनगिनत फायदे हैं जो शायद उन्हे अभी तक नहीं पता। जानकारों के अनुसार fish oil और low fat diet महिलाओं में prostate cancer को रोकता है। लेकिन अभी भी जानकार इस पर एकमत नहीं हैं कुछ लोगों का मानना है कि इसका अत्याधिक प्रयोग नुकसानदायक हो सकता है।
Read more: Blood Sugar से लेकर hormonal imbalance को भगायेगा cardio
महिलाओं के लिए omega-3 बहुत ही लाभदायक है। गर्भावस्था के दौरान और गर्भावस्था के बाद होने वाले तनाव को काफी हद तक कम करता है। डॉक्टर भी यही मानते हैं कि अगर महिलाएं दिन मे इसका 2-3 बार सेवन करें तो ये उनकी गर्भावस्था के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होगा। फैटी एसिड होने के साथ-साथ इसमे प्रोटीन भी होता है जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
अगर आपको किसी चीज पर ध्यान लगाने मे परेशानियां आतीं हैं या आप ज्यादा hyperactive हैं तो omega-3 आपके दिमाग के लिए काफी healthy रहेगा। जो आपके दिमाग को भी शांत करेगा और ध्यान केंद्रित करने मे भी आपकी सहायता करेगा।
Omega-3 आपके दिल का खास ख्याल रखता है। ये good fat आपकी आर्ट्रीज मे जाकर प्लाक नहीं बनने देता जिससे आपके दिल को बिना किसी रुकावट के खून की सप्लाई होती रहती है। ये आपके खून को भी पतला रखता है। जिससे आपके दिल पर stress नहीं पड़ता। यानिकी ये good fat आपकी आर्ट्रीज में जाकर जमता नहीं। इसका सीधा फायदा आपके दिल को मिलता है। देखा गया है कि omega-3 इस्तेमाल करने वाले लोगों को heart attack आने की संभावना बहुत ही कम रहती है। इसलिये आपके डॉक्टर आपको इसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
Read more: करना है अगर fat को छू मंतर तो फॉलो कीजिए ये डाईट प्लान जो देगा आपको instant results
अगर आप अपने खाने मे omega-3 भरपूर मात्रा मे लेना चाहतीं हैं तो इसके लिए आपको थोड़ी-सी मेहनत जरूर करनी पड़ेगी। सबसे पहले आपको एक लिस्ट बनानी होगी जिसमे आपको omega-3 रिच वाली चीजों को लिखना होगा। उसके बाद आप अपनी सहूलियत के अनुसार आप इन्हे अपने खाने मे इस्तेमाल कर सकतीं हैं। Omega-3 के लिए मछली सबसे अच्छा सोर्स है जिसमे आपको भरपूर मात्रा मे ये मिलेगा। रहू और साड़ीन मछली इस मामले मे काफी रिच मानी जाती है। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो? परेशान मत होईये.. शाकाहारी महिलाओं के लिए कई तरह के शीड्स उपलब्ध हैं जिनसे वो अपने खाने में इसे add कर सकतीं हैं। फ्लैक्स शीड्स, हैंप्स शीड्स, चिया शीड्स वॉलनट्स इस मामले में बेहद ही रिच माने जाते हैं। वॉलनट को आप रोजाना कहीं भी और कैसे भी खा सकतीं हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।