खाना सिर्फ पेट भरने का माध्यम नहीं होता, बल्कि यह किसी देश की संस्कृति और वहां के लोगों के खान-पान की आदतों पर भी प्रकाश डालता है। उदाहरण के तौर पर, अगर इटैलियन फूड की बात हो तो यकीनन आपके दिमाग में पास्ता और रिसोट्टो की छवि उभरेगी। इसी तरह, अगर हम जापानी फूड की बात करें तो शायद आप फिश या फिर सुशी के बारे में सोचने लग जाएं। ऐसे ही अलग-अलग देशों में कई अलग तरह के फूड को बनाया जाता है, जिसे लोग दुनियाभर में खाना पसंद करते हैं। वैसे जब बात अमेरिकन फूड की हो तो उसे परिभाषित करना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि अमेरिकन फूड में बेहद वैरायटी देखने को मिलती है। लेकिन फिर भी अमेरिका में लोग बर्गर, फ्राइड चिकन, हॉट डॉग्स व पैनकेक्स आदि खाना पसंद करते हैं। अमेरिकी फूड में जर्मन, ब्रिटिश, इतालवी, डच, फ्रेंच और कैरिबियन का प्रभाव देखने को मिलता है और शायद यही कारण है कि यहां पर फूड को लेकर लोगों की अलग-अलग च्वॉइस है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ पॉपुलर अमेरिकन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपने भी टेस्ट की होगी या फिर आप उसे एक बार टेस्ट अवश्य करना चाहेंगी-
एप्पल पाई
अगर अमेरिका की आइकॉनिक डिशेज की बात हो तो इसमें यकीनन सबसे पहला नाम एप्पल पाई का ही आता है। चीनी, बटर पेस्ट्री और सेब की मदद से बनने वाले इस डेसर्ट को देखकर हर अमेरिकन के मुंह में पानी आ जाता है। आमतौर पर इसे वेनिला आइसक्रीम के एक स्कूप के साथ परोसा जाता है। वैसे, एप्पल पाई को पहली बार राज्यों में ब्रिटिश और डच प्रवासियों द्वारा पेश किया गया था। हालांकि, समय के साथ यह एक पॉपुलर अमेरिकन डिश बन गई।
टेटर टॉट्स
आलू की मदद से बनने वाला यह स्नैक अमेरिका में हर दिल अजीज है। आमतौर पर भारत में लोग आलू को फ्रेंच फ्राइस के रूप में खाना पसंद करते हैं लेकिन अमेरिका में लोगों का आलू को ट्रीट करने का तरीकाथोड़ा अलग है। वहां पर आलूओं को टेटर टॉट्स के रूप में खाया जाता है। ये कद्दूकस किए हुए आलू के मिनी बॉल्स होते हैं, जो आकार में बेलनाकार होते हैं। इन्हें फ्राई किया जाता है, जिससे यह बाहरी हिस्से में बेहद क्रिस्पी व डिलिशियस बन जाते हैं। आप इसे अपने घर में नाश्ते के रूप में बना सकती हैं या फिर स्नैक में भी इसे सर्व किया जा सकता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- बेहद खतरनाक है नकली पनीर का सेवन, ऐसे करें असली पनीर की पहचान
हैमबर्गर
संयुक्त राज्य अमेरिका में हैमबर्गर और चीज़बर्गर बेहद ही पॉपुलर है। खासतौर से, अगर आप एक फास्ट फूड लवर हैं तो वहां पर आपको कई स्टाइल्स में हैमबर्गर टेस्ट करने को मिल जाएंगे। अमेरिका में इसकी पॉपुलैरिटी के कारण ही वहां पर हैमबर्गर को कई तरह के डिफरेंट स्टाइल्स में अलग-अलग टॉपिंग के साथ बनाया और सर्व किया जाता है। यह एक ऐसी पॉपुलर डिश है जिसे आपको एक बार तो जरूर चखना चाहिए।
बारबेक्यू रिब्स
बारबेक्यू फूड अमेरिका की सबसे पुरानी परंपराओं में से एक रहा है और समय से साथ यह काफी डेवलप भी हो गया है। बारबेक्यू फूड का असली स्वाद स्लो कुकिंग की मदद से इसे अच्छी तरह पकाना है, जिससे खाने का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। आज के समय में अमेरिकन डिफरेंट बारबेक्यू डिशेज को बनाना और खाना पसंद करते हैं। इसमें भी बारबेक्यू रिब्स एक ऐसी डिश है, जिसे हर घर में बनाया व खाया जाता है। अमेरिका में, कोई भी पार्टी बारबेक्यू रिब्स के बिना पूरी नहीं होती है। अमेरिका में पोर्क की दो तरह की रिब्स स्पैरेरिब और बैक रिब्स को बनाया व खाया जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- आप भी घर पर बनाएं इन लाजवाब हिमाचली अचार को, करेंगे सभी पसंद
तो आप किस डिश को सबसे पहले टेस्ट करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों