दिल्ली एक ऐसा शहर है, जो अपनी नाइटलाइफ के लिए बहुक लोकप्रिय है। यहां के कैफेज, यहां के रेस्तरां सब एकदम नायाब हैं। मगर वही बर्गर, वही पिज्जा, वही शेक और लगभग एक जैसी वाइब इन्हें एक जैसा ही बना देती हैं। और बाजार में बढ़ते कॉम्पटीशन को देखते हुए कुछ रेस्तरां और कैफेज ने कुछ अलग और नया सोचा। कुछ लोगों ने फिल्मों, शोज और कार्टून्स थीम बेस्ड कैफे खोलो और वो युवाओं के बीच फेमस भी हुए। आइए आप भी दिल्ली के कुछ ऐसे कैफेज के बारे में जानिए और जब बाहर का माहौल ठीक हो जाए, तो अपने दोस्तों के संग यहां हैंगआउट करने जरूर जाएं।
अगर आप हैरी पॉटर के फैन हैं, तो दिल्ली के रोहिणी में हॉगवर्ट्स कैफे में आपको यकीनन मजा आने वाला है। यह कैफे युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है। फर्क सिर्फ इतना है कि आपको यहां वोल्डरमार्ट या डंबलडोर तो नहीं मिलेंगे। लेकिन यहां का चेंबर सीक्रेट रूम से होने वाली एंट्रेस आपको वैसी ही फील देगी। यह जगह इतनी शानदार है कि आपको यहां हेडविग, सॉर्टिंग हैट और यहां तक कि डिमेंटर भी यहीं मिलेंगे! इस कैफे का पूरा डेकोर हैरी पॉटर थीम पर आधारित है और यहां कि डिशेज के नाम भी हैरी पॉटर के कैरेक्टर्स, और चीजों पर बना है।
अमेरिकन सिटकॉम 'फ्रेंड्स' दुनियाभर में फेमस है और इसी से प्रेरित होकर कई शहरों में फ्रेंड्स थीम-बेस्ड कैफे शुरू हुए हैं। ऐसा ही एक थीम बेस्ड रेस्तरां हडसेन लेन में है। साउथ कैंपस में स्थित यह कैफे, यहां पर रहने वाले स्टूडेंट्स के बीच फेमस है। यहां का एंबियंस आपको ऐसा ही लगेगा, जैसे आप न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पर्क कैफे में बैठी हों। यहां पर मेन्यू भी उसी मुताबिक तैयार किया गया है। वैसा ही ऑरेंज काउच और फर्नीचर से आप अच्छी तरह रिलेट कर सकती हैं। तो फिर लॉकडाउन खत्म होते ही आप भी अपने दोस्तों के साथ एक 'फ्रेंड्स रियूनियन' यहां पर जरूर करें।
इसे भी पढ़ें :नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो दिल्ली के इन होटलों में मिलेगा आपको असली स्वाद
Bananaaaa... अगर आप भी मिनियन देखने के बाद इस शब्द को नहीं भूली हैं और आप भी इस एनिमेटेड कार्टून कैरेक्टर की फैन हैं, तो लक्ष्मी नगर स्थित इस कैफे में जाना न भूलें। येलो और ब्लू रंग में तैयार किया गया यह कैफे बहुत ही कूल और शानदार वाइब देता है। इस कैफे में एक गेमिंग एरिया भी है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो गेम्स खेल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :दिल्ली का Echoes कैफे है एकदम Unique, जानें क्या है इसकी खासियत
अरे, नहीं ! मैं आसे पूछ या आपको बता नहीं रही हूं, बल्कि यह दिल्ली के एक और थीम बेस्ड कैफे का नाम है, जो आपकी फेवरिट कॉमिक पर बना है। ग्रेटर कैलाश, सफदरजंग और हॉज खास के युवाओं के बीच यह कैफे बहुत लोकप्रिय है। आप सुपरमैन, बैटमैन, आयरनमैन, वंडरवुमन किसी भी कॉमिक कैरेक्टर को पसंद करती हों, तो यहां आना आपके लिए बोनस हो सकता है। आप अपने बच्चों को भी यहां ला सकती हैं, और उनके साथ अच्छा समय बिता सकती हैं। यहां का मेन्यू भी कॉमिक कैरेक्टर्स की तरह रिच और यूनीक है।
हर लड़की में एक डिटेक्टिव छुपा होता है। किसी भी चीज की जड़ तक, हम जब तक न पहुंचे सुकून ही नहीं मिलता। आपके अंदर की शरलॉक होल्मस को अच्छा फील कराने के लिए शरलॉक होल्मस थीम पर बना या कैफ बहुत शानदार है। यहां घुसते ही आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी चीज की जासूसी करने आई हैं। डिम लाइट्स, ग्रे वॉल्स, फुटप्रिंट्स और लेसेंज जैसा डेकोर एक बहुत अच्छी वाइब देता है। यहां के मेन्यू में भी आपको एक से बढ़कर एक वैरायटीज मिलती हैं। अगर यहां आएं, तो यहां मक्खनी सॉस पास्ता, चीज ब्लास्ट नाचोज, बार्बीक्यू पिज्जा जरूर ट्राई करें।
लॉकडाउन ओवर होने के बाद, आप भी अपने दोस्तों के अपने फेवरेट थीम बेस्ड कैफेज में जरूर जाएं और हमें हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट कर बताएं कि आप अगली बार कहां जाना पसंद करेंगी। ऐसे अन्य रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।